Arjun Chaal Ke Fayde: आयुर्वेद में बरसों से ही अर्जुन की छाल का उपयोग हृदय रोगों मे, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और इम्युनिटी मजबूत बनाने मे किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट सेहत को तंदुरुस्त बनाएं रखते है।
Arjun Chaal Ke Fayde In Hindi: मौसम में हो रहे बदलाव के कारण हमारा शरीर कई गंभीर बिमारियां और संक्रमण का कारण बन जाता है। प्रदूषण के बढ़ते जा रहे स्तर के कारण लंग्स इन्फेक्शन और हृदय रोगों का जोखिम भी बढ़ जाता है। कई बार इससे हार्ट अटैक की नौबत तक आ जाती है। ऐसे में अर्जुन की छाल का उपयोग एक रामबाण की तरह कार्य करता है, जो इन समस्या को प्रभावी रूप से दूर कर सकता है। आयुर्वेद मे सदियों से ही इसका उपयोग हृदय रोगों के अलावा, सर्दी जुखाम, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। जानते हैं अर्जुन की छाल से मिलने वाले फायदे (Arjun ki Chaal Ke Fayde In Hindi)

अर्जुन की छाल के फायदे – Arjun Chaal Ke Fayde
अर्जुन की छाल को हृदय और फेफड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है। बढ़ते जा रहा प्रदूषण का स्तर और खराब हवामान जो हमारे हृदय को नुकसान पहुंचा रहा है। अर्जुन की छाल इन समस्याओं से बचाने में हमारी काफी मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स रोग प्रतिकारक शक्ति को मजबूत बनाते है। इसके अलावा यह वायरल इन्फेक्शन के प्रभाव को भी कम करते हैं और गले कि खराश, खांसी, एलर्जी और गले के दर्द से भी राहत दिलाते है। आयुर्वेद मे अर्जुन की छाल का इस्तेमाल हृदय स्वास्थ्य को मजबूत रखने के लिए किया जाता है। अर्जुन का पेड़ औषधि गुणों से भरपूर होता है जो अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।
क्या अर्जुन की छाल का सेवन रोज कर सकते हैं – Can We Consume Arjuna Bark Daily In Hindi
वैसे तो अर्जुन एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। लेकिन इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही किया जाना चाहिए। लेकिन स्वस्त रहने के लिए आप इसका इस्तेमाल करना चाहते है तो सफ्ताह मे केवल एक या दो बार ही करे। डॉक्टर के सलाह के बिना इसका उपयोग नियमित नहीं करना चाहिए। इस तरीके से आप अर्जुन की छाल का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन यह सुनिश्चित करें कि कोई समस्या हो तो किसी चिकित्सक की सलाह अवश्य ले।
( रोज सुबह खाली पेट पीएं अर्जुन कि छाल का पानी, मिलेंगे ये 8 जबरदस्त फायदे )
अर्जुन की छाल के फायदे – Arjun Ki Chaal Ke Fayde
1. हृदय स्वास्थ्य के लिए अर्जुन की छाल फायदेमंद होती है। मुख्यता इसका उपयोग हृदय स्वास्थ्य के लिए ही किया जाता है, जिसमे हृदय को मजबूती प्रदान करने वाले गुण पाए जाते है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करके यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे हृदय की फंक्शनिंग इम्प्रूव होती है। अर्जुन की छाल हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाके हृदय की पंपिंग को बढ़ाता हैं।
2. वायरल इन्फेक्शन से बचाने में मदद करती है अर्जुन की छाल। फेफड़ों को शक्ति प्रदान करके खांसी जुखाम और ब्रोंकाइटिस को दूर रख सकती है अर्जुन छाल। इसके एंटी ऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस से बचाएं रखते हैं। अर्जुन की छाल को दूध मे उबालकर पीने से अस्थमा के शुरुआती लक्षणों को रोका जा सकता है।
3. अर्जुन की छाल गट मे गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाता है। जिससे डाइजेशन की दिक्कतों को कम किया जा सकता है। अर्जुन की छाल शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है जिससे एसिडिटी, अपचन, गैस कब्ज़ की समस्या कम होती है।
4. अर्जुन की छाल शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालती है जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस को कम करने मे मदद मिलती है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस जो कैंसर और पुराने रोगों(Chronic diseases) का मूल कारण होता है।
5. स्किन मे कोलेजन की मात्रा को बढ़ाता है अर्जुन की छाल। चेहरे पर के दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन को दूर करने मे कारगर साबित हो सकती है अर्जुन की छाल। अर्जुन छाल का पाउडर और हल्दी को दूध मे मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे का निखार बढ़ने लगता है। यह अर्जुन की छाल झुरियां कम करके बुढ़ापे के असर को स्लो कर देता है।
कैसे कर सकते हैं सेवन – How To Consume Arjun Ki Chaal
अर्जुन की छाल का उपयोग करना बेहद आसान है। दूध में उबालकर या पानी मे उबालकर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। चाय कि जगह इससे बनी चाय का सेवन करे।
यहां और पढ़ें: स्किन समस्याएं दूर करने मे फायदेमंद होती है अर्जुन की छाल, ऐसे करे उपयोग
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।