Which Salt Is Best: सिर्फ व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए ही नहीं, सेहत के दृष्टी से भी देखे तो नमक बहुत ही जरूरी होता है। जैसे नमक के बिना ना खाने में स्वाद आ सकता है और ना ही शरीर मे जान रह सकती हैं। देखते हैं नमक के फायदे के बारे मे।

Which Is Best Salt: खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए जितना जरूरी नमक होता हैं, उतना ही जरूरी हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी होता हैं। खाने को जायकेदार बनाने के लिए नमक बहुत ही जरूरी होता है, या यूं कहे कि बिना नमक किसी भी तरह खाना स्वादिष्ट बन ही नहीं सकता हैं। नमक में मौजूद मिनरल्स और आयोडीन हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी और फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसका अधिक मात्रा में उपयोग उतना ही नुकसानकारक भी साबित हो सकता है।
पिछले कुछ सालों से नमक को सेहत का दुश्मन बताया जा रहा है। लेकिन वास्तव मे बुराई नमक में नहीं बल्कि उसके अधिक इस्तेमाल में होती हैं। जरूरी होता है बस उसका सही मात्रा मे सेवन करना। लोगों को सिर्फ सफेद नमक के बारे मे ही पता है। जबकि आयुर्वेद में ऐसे 10 से ज्यादा नमक और उसके औषधीय गुणों का जिक्र किया गया है। आज यहां पर हम आपको 6 लवण के बारे मे और उसके उपयोग के बारे मे जानकारी देने का प्रयास करेंगे (types of salt)
क्या कहता नमक के बारे मे अध्ययन
खाने में नमक का महत्व तो सब को पता ही है। उतना महत्व नमक का हमारे शरीर को होता हैं। एक मानवी शरीर को लगभग रोजाना 5mg नमक की जरूरत होती हैं। नमक बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए काफी जरूरी होता हैं। नमक की कमी से कोलेस्ट्रॉल, डिप्रेशन, अनिद्रा, तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हर एक लवण अपने खास गुणों के लिए जाना जाता है। उन सभी नमक को अपनी दिनचर्या में शामिल करना सेहत के लिए अच्छा होता है। आयुर्वेद मे भी विभिन्न प्रकार के नमक और उनके उपयोग के बारे मे बताया गया है।
1. सफेद नमक – Table Salt
हर घर में और बड़ी आसानी से मिलने वाला और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाना वाला यह सफेद नमक है। यह सफेद नमक बहुत प्रोसेस करने के बाद बनाया जाता है, इसीलिए इस नमक मे अशुद्ध कण नही होते। सफेद नमक बहुत प्रोसेस करने के बाद बनता है, इसीलिए इसमें मिनरल्स कम मात्रा मे पाए जाते हैं। आजकल के ज्यादातर सफेद नमक मे आयोडीन पाया जाता है, जो शरीर को आयोडीन की कमी से बचाता है। थायराइड, डिप्रेशन और तनाव को नियंत्रण मे रखने के लिए आयोडीन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन इसका अधिक उपयोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है।
2. सेंधा नमक – Pink rock salt
ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद
सेंधा नमक को आयुर्वेद मे सबसे अच्छा नमक कहा गया है। ब्लड प्रेशर के लिहाज से देखा जाय तो यह सेंधा नमक काफी अच्छा होता है। इस नमक में ढेर सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा मे होते है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने मे मदद करते है। सेंधा नमक ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके हार्ट अटैक से बचाए रखता हैं।
तनाव कम करता हैं
सेंधा नमक मे आयोडीन, सोडियम और पोटेशियम होते है। यह सेरोटोनिन लेवल को कंट्रोल मे रखते है। जिससे तनाव को दूर किया जा सकता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए सेंधा नमक काफी उपयोगी होता है। इस नमक मे कई तरह के प्राकृतिक मिनरल्स होने के कारण यह गट हेल्थ को मजबूत बनाता हैं। इसके अलावा यह नमक मांसपेशियों के दर्द को भी दूर करता हैं।
(सफेद नमक के जगह खाना शुरू करें सेंधा नमक मिलेंगे कई बड़े फायदे)
3. समुद्री नमक – sea Salt
शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए बॉडी मे उचित मात्रा मे सोडियम आवश्यक होता है। सोडियम की कमी से डिहाइड्रेशन हो सकता है और मस्तिष्क से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। इस समुद्री नमक मे नैचुरल सोडियम होता है जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है।
4. काला नमक – Black Salt
काला नमक बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद होता है। काला नमक शरीर से खराब टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। जिससे लिवर और किडनी की कार्यक्षमता तेज होती है। यह नमक पेट को हल्का महसूस करवाता है, जिससे गैस, एसीडिटी और अपचन जैसी समस्या नही होती।
5. सांभर नमक – Sambhar Salt
यह नमक गुजरात के सांभर झील से निकाला जाता है। इसीलिए इसका नाम इसी सांभर झील पर रखा गया है। इस नमक के बारे मे बहुत कम लोगों को जानकारी है। लेकिन आयुर्वेद मे इस नमक का उल्लेख किया गया है।
6. कोशर नमक – Kosher Salt
कोशर नमक को मुख्यतौर पर बड़े बड़े होटल के शेफ इस्तेमाल करते है। यह नमक कम रिफाइंड किया जाता है, जिससे यह नमक काफी दानेदार होता है।
यहां और पढ़ें: काला नमक है इन सभी बीमारियों मे फायदेमंद, जाने इससे मिलने वाले 7 फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
