Raw mango Benefits: धूप से बचाव करता है कच्चा आम और मिलते है बहुत सारे फायदे

Raw Mango Benefits: धूप के दिनों मे कच्चा आम खाना कौन पसंद नही करता। इसका खट्टा स्वाद इतना लाजवाब होता है कि नाम लेने मात्र से ही मुंह खट्टा होने लगता है। गर्मी के दिन आम के लिए खास माने जाते हैं। चलिए जानते है कैसे इससे फायदे मिल सकते हैं।

Raw mango Benefits
Raw mango Benefits

Raw Mango Benefits: आम का सीजन शुरू हो गया है और इस समय पेड़ो पर हरे रंग के छोटे छोटे आम लटके हुए दिखाई देते है। साथ ही बाजार मे भी खाने के, अचार के और मुरब्बा के अलग-अलग वेराइटी के आम दिखाई देने लगते है। पके हुए आम के अलावा बहुत से लोगों को कच्चा आम भी बेहद पसंद होता है। खट्टे स्वाद के साथ साथ कच्चे आम मे कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर पाए जाते हैं। चलिये तो जानते है कच्चे आम को अपने डायट मे शामिल करने के कुछ इंटरेस्टिंग टिप्स और मिलने वाले ढेर सारे फायदों के बारे में (Raw Mango Benefits In Hindi)

कच्चे आम खाने के फायदे – Raw Mango Benefits In Hindi

1. धूप लगने से बचाता है

गर्मी के दिनों मे घर के बाहर निकलने पर लू लगने की संभावना काफी रहती है। इसीलिए इन दिनों कच्चा आम फायदेमंद होता है। कच्चा आम लू लगने की संभावना को काफी हद तक कम कर सकता है, क्योंकि इसमें नैचुरली कूलिंग इफैक्ट्स होते है जो बॉडी के हिट को कम करते है और शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। कच्चे कैरी का शरबत या फिर ‘आम का पना’ गर्मी से होने वाले थकान को दूर करने मे एक लोकप्रिय ड्रिंक माना जाता है।

2. ओरल हेल्थ मे

कच्चा आम खट्टा होने के कारण यह मुंह मे लार के प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे मुंह के मसूड़े और दांत को फायदे मिलते है।

3. इम्युनिटी को बढ़ाता है

इम्युनिटी बूस्ट करने मे कच्चा आम फायदेमंद होता है। कच्चे आम मे विटामिन सी अच्छी मात्रा मे होता है, जो इम्युनिटी को बूस्ट करने मे मदद करता है। गर्मी के दिनों मे कच्चा आम संक्रमण और धूप से लड़ने मे शरीर को सक्षम करता है।

4. स्किन हेल्थ बनाए अच्छी

कच्चे आम मे विटामिन सी और विटामिन ई स्किन हेल्थ को अच्छी रखने में मददगार होते हैं। ये विटामिन्स कच्चे आम मे उच्च गुणवत्ता वाले होने के कारण यह एंटी एजिंग का काम करते है और बुढ़ापे के असर को कम करते हुए स्किन को हाइड्रेट रखते हैं।

5. डाइजेशन बनाए बेहतर

कच्चे आम मे कार्ब और डायट्री फाइबर डाइजेशन सुधारने में मदद करते हैं। यह कब्ज और अपच की स्थिति में सुधार करते है। कच्चे आम मे पाए जाने वाले एंजाइम प्रोटीन तोड़ने की क्रिया को तेज करते हैं जिससे पाचन शक्ति स्वस्थ बनाएं रखने मे मदद मिलती है।

6. एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से युक्त

कच्चा आम शरीर मे होने वाले फ्री रैडिकल्स से बचाएं रखता है। कच्चे आम मे मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट कोशिकाओं को स्वस्थ बनाते है जिससे कैंसर जैसे रोगों से लड़ने मे सहायता मिलती है और अन्य बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।

7. मोटे लोगों के लिए फायदेमंद

मोटे लोगों के लिए कच्चा आम काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर अधिक होता है। जिससे लंबे समय तक भूख को कंट्रोल किया जा सकता है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। वेट लॉस के लिए कच्चे आम को अपनी डायट मे जरूर शामिल करें।

कच्चे आम को डाइट में शामिल करने के तरीके – How to include raw mango in your diet

1. आम का पना

कच्चे आम का पना डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिलते हैं। इसे बनाने के लिए कच्चे आम को थोड़े वक्त के लिए कुकर के बर्तन में पकाएं फिर इसके पल्प को निकालकर मिक्सर मे काला नमक, काली मिर्च, दालचीनी पाउडर और कुछ पुदीने के पत्ते मिलाकर अच्छेसे ग्राइंड कर लें। आपका आम का पना सेवन करने के लिए तैयार है।

2. कच्चे आम की स्मूदी

कच्चे आम के छोटे छोटे टुकड़े काट ले और योगर्ट के साथ ग्राइंड कर लें। जब तक ये मिक्सचर क्रिमी ना हो जाए तब तक इसे मिलाय। इसमें दालचीनी और काली मिर्च भी ऐड कर सकते हैं। आप अब इस स्मूदी के मजे ले सकते हैं।

3. कच्चे आम का सलाद

कच्चे आम को आप अपने नियमित सलाद के साथ खा सकते हैं। इसके छोटे छोटे टुकड़े करके अन्य सलाद के साथ मिक्स कर लें। इसमें काला नमक, काली मिर्च और दालचीनी पाउडर को मिलाकर इसका आनंद ले।

4. मैंगो डिश

कच्चे आम को अच्छी तरह से किस ले और चावल के साथ पकाए। अब इस चावल में तेल और बाकी मसालों का तड़का लगाएं। इससे बनी यह डिश बेहद स्वादिष्ट होती हैं। जिसे खाने से मन को संतुष्टि और तरोताजा महसूस होता हैं।

5. आम की चटनी

कच्चे आम की चटनी का सेवन लोग सदियों से कर रहे हैं। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। चटनी तैयार करने के लिए कच्चे आम को काटकर इसमें नमक, काली मिर्च, दालचीनी पाउडर, हरि मिर्च और खट्टा पन दूर करने के लिए थोड़ीसी शक्कर मिलाए और इसे मिक्सर मे ग्राइंड कर लें। आपकी चटनी सेवन करने के लिए तैयार है। इसे आप नाश्ते के समय या खाने के समय इस्तेमाल कर सकते है।

यहां और पढ़ें: इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण है गन्ने का जूस

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

Leave a Comment