Jamun Benefits: सेहत का खजाना है ये फल, बारिश में जरुर करे इसका सेवन

Jamun Benefits: बारिश का मौसम शुरु होते ही खट्टे, मीठे जामुन का भी मौसम शुरु हो जाता है। जामुनी रंग के दिखाई देने वाले ये फल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। मुठ्ठी भर मात्र जामुन खाने से आप अपनी स्किन को सदा जवान और खूबसूरत बनाएं रख सकते हैं।

Jamun Benefits
Jamun Benefits

Jamun Benefits: गहरे जामुनी रंग के दिखाई देने वाले ये फल आकार में जितने छोटे होते है, उतने ही बड़े फायदे इसके सेहत को मिलते है। जामुन में विटामिन्स, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा मे पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के रोग प्रतिकारक शक्ति को मजबूत बनाने का काम करते है। यह छोटासा फल ना सिर्फ खाने मे स्वादिष्ट और खट्टा-मीठा होता है, बल्कि यह हमारी इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाके मौसमी बिमारियां और अन्य कई तरह के बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

जामुन का खट्टा मीठा स्वाद सभी को भाता है। जामुन जिसे इंडिया में इंडियन ब्लैक बैरी या ब्लैक प्लम भी कहा जाता है। ये जामुनी रंग का फल न केवल स्वाद में लाजवाब होता हैं, बल्कि सेहत के हिसाब से देखे तो, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता हैं। जामुन डायबिटीज रोगियों के लिए एक प्रकार से एक प्राकृतिक औषधि है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल मे रखने के लिए काफी प्रसिद्ध है। जामुन मे मिनरल्स प्रचुर मात्रा मे पाए जाते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को तंदरुस्त बनाए रखता हैं। स्किन और बालों के लिए भी ये फल काफी फायदेमंद होता है। जामुन मे एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भरपूर मात्रा मे होते है। जो शरीर से विषैली पदार्थों को बाहर निकालके शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाव करता है और रोगप्रतिकारक शक्ति को बढ़ाता है। जामुन विटामिन-सी से प्रचुर होने के कारण यह समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को कम कर देता है। बारिश के मौसम में मिलने वाला जामुन तासीर मे ठंडा होता है, जो बॉडी से गर्मी कम करके बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है। तो आईए देखते है जामुन से मिलने 10 फायदों के बारे मे जो आपकी सेहत को चुस्त और तंदुरुस्त बनाएं रख सकता है। (Jamun se milne wale fayde)

जामुन से मिलने वाले फायदे – Health benefits of jamun

1. वजन कर सकता है कम

जामुन मे कैलोरी की मात्रा कम ओर फाइटोकेमिकल्स ज्यादा होते है। इसके अलावा इसमें फाइबर अधिक मात्रा मे होते है, जिससे बार बार भूख लगनी की समस्या को कम करता है। इसे नियमित रूप से सेवन करने पर वज़न भी नियंत्रित होता है। तथा डाइजेशन और मेटाबोलिज्म को भी सुधारता है।

2. शुगर लेवल रखे नियंत्रित

जामुन खाने मे मीठा होता है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण डायबिटिक मरीजों के लिए वरदान होता हैं। खासकर इसके गुठलियों मे ‘जैम्बोलिन’ नामक यौगिक होता जो इंसुलिन रेसिस्टेंस को बढ़ाता है। जिससे शुगर लेवल कंट्रोल मे रहती है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद

जामुन मे मिनरल्स के साथ-साथ विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा मे होता है। जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस धीरे धीरे कम होकर, स्किन पर के फ्री रैडिकल्स कम हो जाते है। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन मे कोलेजन प्रोडयूस करने के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसके नियमित सेवन से चेहरे पर निखार आने लगता है।

4. दिल का रखे खयाल

जामुन के सेवन से शरीर को अच्छी मात्रा मे पोटैशियम मिलता है। जामुन मे मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट दिल के सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल मे रखकर हार्ट स्ट्रोक और हार्ट डिजीज से बचाएं रखता हैं।

5. पेट के लिए फायदेमंद

जामुन मे अच्छी मात्रा मे फाइबर पाया जाता है। फाइबर डाइजेशन मजबूत बनाए रखने मे अहम होता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करता है और पाचन तंत्र को तंदरुस्त करता है।

6. बॉडी को डिटॉक्स करे

जामुन मे विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा मे होता है, जो फ्री रैडिकल्स को न्यूट्रलाइज करके लिवर और किडनी जैसे अंगों को कमजोर होने से बचाता है और सूजन को कम करता है। जामुन तासीर मे ठंडी होने के कारण ये वात दोष को बढ़ा सकती है। इसीलिए इसका सेवन सीमित मात्रा मे करना चाहिए।

जामुन के अन्य फायदे – jamun khane ke fayde

* हिमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
* ओरल हेल्थ मे फायदेमंद।
* यूरिन समस्याओं मे लाभकारी।
* हड्डियां मजबूत होती हैं।
* स्किन समस्याओं मे लाभकारी।
* आंखों के लिए लाभकारी।
* दिल की सेहत का रखें खयाल।

 

यहां भी पढ़े: क्या आप जानते है क्या होता है कोषेर नमक

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment