Jamun Seeds For Diabetes: शुगर के मरीजों के लिए सिर्फ जामुन ही नहीं बल्कि इसकी गुठलियां भी बेहद फायदेमंद होती है। जामुन के फायदे सिर्फ आयुर्वेद में ही नहीं बल्कि मॉडर्न चिकित्सा मे भी वर्णित किए गए हैं। जामुन की गुठलियां ब्लड शुगर को नैचुरली कंट्रोल करने में बहुत गुणकारी होती हैं।

Jamun seeds for diabetes: जामुन खाने के बाद अक्सर हम इसकी गुठलियों को फेंक देते हैं। लेकिन यह गुठलियां डायबिटिक लोगों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। जामुन के बीजों में कई सारे औषधीय और स्वास्थ्यवर्धक गुण मौजूद होते है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज मरीजों को काफी मदद मिल सकती है। जामुन के गुठलियों में विटामिन्स, प्रोटीन और कई सारे खनिज पाए जाते हैं, जो डायबिटिक मरीजों की इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाते है। इसके अलावा इसके गुठलियों मे ‘जैम्बोलिन’ और ‘जंबोसिन’ होते हैं जो खून से शुगर को कम करने का काम करते है। यह गुठलियों का चूर्ण इंसुलिन की गति को तेज कर देता है, जिससे शुगर लेवल नियंत्रित रखने मे बहुत मदद मिलती है। इसीलिए जामुन की गुठलियों को फेंकने की बजाय आपको इसका चूर्ण बनाकर अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे आपकी ब्लड शुगर की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है और आपको शुगर से राहत मिल सकती है। आईए तो जानते है जामुन की गुठलियां किस तरह से आपके ब्लड शुगर को नैचुरली कंट्रोल कर सकती है। (Jamun seeds for diabetes)
डायबिटीज मे जामुन के बीज के फायदे ( Jamun seeds for diabetes)
1. पाचन शक्ति मजबूत बनाता हैं
जामुन मे फाइबर अधिक मात्रा मे पाया जाता है जो गट मे हेल्दी बैक्टीरिया बनाता है। हेल्दी बैक्टीरिया शुगर लेवल को कंट्रोल मे रखने के लिए काफी आवश्यक होती हैं। ये फाइबर गट के साथ-साथ मल को आसानी से त्यागने के लिए भी अत्यावश्यक होती है। जामुन पाचन समस्याओं को दूर करके शरीर को ठंडा बनाएं रखता हैं।
(जामुन खाने से स्किन को मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे)
2. शरीर को डिटॉक्स करता हैं
जामुन के बीज में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी हमारे शरीर से खराब टॉक्सिंस को बाहर निकालके शरीर को साफ करने में मदद करते हैं। शरीर डिटॉक्स होने पर इम्युनिटी सिस्टम काफी मजबूत होती है, जिससे डायबिटीज से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह डायबिटीज के लक्षणों को कम करके उससे होने वाले दुष्प्रभाव को काफी हद तक कम करता है।
3. शुगर लेवल रखे नियंत्रित
जामुन के बीज स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकते हैं और शुगर लेवल को कंट्रोल मे रखते है। इसके बेहतर परिणामों के लिए इसके बीजों का पाउडर रोज सुबह खाली पेट लेना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने मे बहुत मदद मिलती है।
4. खून को तेजी से बढ़ाता हैं
खून की कमी से जुझ रहे लोगों को जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो खून को नैचुरली बढ़ाने में मदद करता है और खून को साफ भी करता है। शुगर से परेशान लोगों को अक्सर हिमोग्लोबिन की कमी होती है। ऐसे में जामुन के बीजों का पाउडर एनीमिया से राहत दिला सकता है।
5. हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है
जामुन के गुठलियों में पोटैशियम होता है, जो शरीर मे सोडियम के लेवल को नियंत्रण मे रखने के लिए काफी लाभकारी होता है। यह पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करता है। जामुन के नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता।
6. बार बार पेशाब की समस्या को कम करे
जामुन मे पाए जाने वाले एस्ट्रीजेंट्स प्रॉपर्टी बार-बार पेशाब की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही जामुन की हाइपोग्लाइसेमिक प्रॉपर्टी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल मे रखती हैं।
जामुन के बीजों का पाउडर कैसे करें?
1. जामुन के बीजों को अलग से निकाल कर रखे।
2. इसके बीजों को अच्छेसे साफ़ करके करीब दो से तीन दिनों तक धूप में सुखाए।
3. जब सुख जाएं, तो बीजों को खोलकर उसके अंदर के हरे रंग के बीजों को इक्कठा कर लें।
4. इन हरे बीजों को भी कुछ दिन सुखाकर रखे।
5. इन बीजों को मिक्सर में पीसकर इसका बारिक पाउडर बनाएं।
6. इन बीजों के पाउडर को किसी एयर टाइट प्लास्टिक के डिब्बे में भरकर रख लें।
ऐसे करे सेवन
रोज सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुने पानी मे जामुन के बीजों का पाउडर मिलाकर पीएं।
यहां और पढ़ें: एक पल मे डाउन कर देगा हाई ब्लड शुगर, जानिए जामुन खाने से मिलने वाले 5 फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
