Jamun ke beej ke fayde: जामुन खाने के बाद अक्सर फेंक दी जाने वाली गुठलियां पोषण से भरपूर होती हैं। जानते है जामुन की गुठलियों के पोषक तत्वों के बारों में।

Jamun ke beej ke fayde: बरसात के मौसम में मिलने वाला जामुन जिसे इंडियन ब्लैकबैरी या ब्लैक प्लम भी कहा जाता है। जामुन सिर्फ एक फल ही नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर एक आयुर्वेदिक दवा भी है। इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुणों का जिक्र आयुर्वेद मे भी किया गया है। जामुन फल तासीर मे ठंडा होने के कारण यह शरीर की गर्मी को तो दूर करता ही है, साथ ही लू लगने से बचाएं रखता है और एनीमिया, हार्ट अटैक, लिवर, शुगर और आंखों की समस्याओं से बचाएं रखता है। जामुन मे पाए जाने वाले पोषक तत्वों के कारण इसे न्यूट्रिएंट्स का पॉवर हाउस भी बताया जाता है। क्योंकि जामुन मे वो लगभग सभी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिहाज से जरूरी होते है। जामुन मे विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा मे मौजूद होते है।
अपने खट्टे-मीठे स्वाद के कारण खूब पसंद किया जाने वाला यह फल विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जामुन इंसुलिन रेसिस्टेंस को बूस्ट करता है और शुगर लेवल को तेजी से कम करता है तथा रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। जामुन का फल तो लगभग सभी लोगों ने जरूर ही खाया होगा और फल खाने के बाद उसके बीजों को फेंक दिया होगा। लेकिन क्या आपको इसके बीजों के फायदों के बारे मे जानकारी हैं कि यह बीज सेहत के लिए कितने फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आज हम आपको इसके बीजों के फायदों के बारे मे जानकारी बता रहे हैं, जिसके बाद आप कभी भी जामुन के बीजों को कूड़ा कचरा समझकर फेकेंगे नहीं। जामुन एक ऐसा फल है जिसके पत्ते, फल और गुठलियां लगभग सभी काम के होते है।
आयुर्वेद चिकित्सा मे जामुन और उसके बीजों का उपयोग दवाईयां बनाने मे किया जाता है। खासकर डायबिटीज और पाचन से जुड़ी समस्याओं मे जामुन से बनी दवाईयों का काफी इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद के साथ-साथ मॉडर्न मेडिकल डॉक्टर्स भी यह मानते है, कि जामुन और उसके बीज का पाउडर डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के अलावा कई और बीमारियों मे भी जामुन के बीज का पाउडर उपयोगी माना जाता है। (jamun ke beej ke fayde in hindi)
जामुन के बीज के पाउडर से मिलने वाले फायदे – Jamun ke beej ke fayde
1. वजन घटाने में सहायक – Helpful in weight loss
जामुन के बीज मे फाइबर अच्छी मात्रा मे पाया जाता है। खाली पेट जामुन के बीज के पाउडर का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है। जिसका फायदा वजन को नियंत्रित रखने मे मिलता है और फैट लॉस तेजी से होने लगता है। मोटापे का मुख्य कारण ही शरीर मे बढ़े हुए शुगर की मात्रा होती हैं। और जामुन के बीज का पाउडर शरीर से शुगर को तेजी से कम करता है।
2. डायबिटीज मरीजों का रखें खयाल – Helpful in diabetes
जामुन और उसके बीज डायबिटीज मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते। जामुन के बीजों से बना पाउडर कुदरत का वो अनमोल खजाना है, जो शुगर लेवल को नैचुरली कंट्रोल करता है। दरअसल जामुन के बीजों में जेम्बोलिन और जैम्बोसिन ये दो महत्वपूर्ण घटक होते है जो इंसुलिन की गति को तेज करते है और शुगर लेवल को कंट्रोल मे रखते है। जामुन के बीज का पाउडर लेने से यह स्टार्च को एनर्जी में बदलकर डायबिटीज के लक्षणों को कम करने मे काफी मदद करते है।
3. एंटी ऐजिंग को कम करता है – Slow down anti aging process
सभी को एक हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहिए होती हैं और जामुन हेल्दी स्किन बनाने मे बहुत मदद करता है। लेकिन साल भर जामुन का सेवन नहीं किया जा सकता। इसीलिए जामुन के बीजों से बना पाउडर पूरे साल आपकी स्किन की देख भाल कर सकता है। जामुन के बीज में विटामिन-सी, विटामिन-ए और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन के लिए काफी जरूरी होते है। एक नैचुरल ग्लो लाने में जामुन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
4. रोगप्रतिकारक शक्ति को मजबूत करता है – Boost immunity system
विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करने मे सबसे बड़े सहायक माने जाते हैं और यह विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट जामुन के बीज में पाए जाते हैं। कमजोर रोगप्रतिकारक शक्ति को मजबूत बनाने के लिए जामुन के बीजों का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. पेट के लिए फायदेमंद – Beneficial for the digestion
जामुन के बीज में फाइबर अधिक मात्रा मे पाया जाता है और जामुन की तासीर ठंडी होने से यह पेट को ठंडक प्रदान करता है। जिससे पेट साफ रहता है और कब्ज, अपचन, गैस, एसीडिटी की समस्या दूर होती है।
जामुन के बीजों का पाउडर बनाने का तरीका – How to make jamun seeds powder
जामुन के बीजों को इक्कठा कर के उन्हें साफ पानी से धोकर तीन चार दिनों तक धूप में सुखाए। जब ये बीज पूरी तरह से सुख जाएं तब उन्हें मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें।
ऐसे कीजिए सेवन
रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी मे जामुन के बीजों का पाउडर मिलाकर सेवन करें।
यहां और पढ़ें: कचरा समझकर मत फेंकिए जामुन के बीज, स्किन की इन 6 समस्याओं को दूर कर सकता है जामुन के बीज
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
