Sea Buckthorn ke Fayde: लद्दाख की ऊंची पहाड़ों पर पाया जाने वाला सी बकथॉर्न विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का एक जबरदस्त स्त्रोत है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ साथ बढ़ते उम्र को भी धीमा करता है। यह एक सुपर फूड है जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट, ओमेगा फैटी एसिड्स, मिनरल्स और विटामिन्स मौजूद होते है। इसके चाय, ज्यूस और पाउडर का इस्तेमाल साल भर भी किया जाता है। इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
Sea Buckthorn ke Fayde: खूबसूरत स्किन के लिए विटामिन सी का उपयोग जरूरी होता है और इसके लिए आंवला खाने की सलाह कई बार दी जाती है। आंवला विटामिन सी का एक जबरदस्त स्त्रोत होता है जिसे विटामिन सी का राजा कहा जाता है। लेकिन लद्दाख के ऊंची पहाड़ों पर पाया जाने वाला सी-बकथॉर्न में आंवले से भी ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। यह पहाड़ी फल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। यह पहाड़ी फल न सिर्फ स्किन को चमकदार बनाता हैं, बल्कि बढ़ते उम्र की रफ्तार को भी धीमा कर देता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स, ओमेगा फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो इसे सुपर फूड श्रेणी का दर्जा देते हैं। शरीर को पोषण देने वाले इस फल को यहां के लोग चाय, ज्यूस और पाउडर के रूप मे इस्तेमाल करते हैं।
इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर कई ब्रांड इससे चाय, ज्यूस, कैप्सूल्स और चेहरे के लिए विटामिन सी के कैप्सूल्स और ऑयल्स बना रहे हैं। अगर आप भी स्किन की समस्या से परेशान हैं, चेहरे को चमकदार रखना चाहते हैं और हमेशा जवां दिखना चाहते है, तो इस कमाल के जादुई फल को आपको जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। जानते हैं सी बकथॉर्न से आपके सेहत में क्या क्या बदलाव आ सकते है। (Sea Buckthorn ke Fayde In Hindi)

सी बकथॉर्न से मिलने वाले फायदे – Sea Buckthorn ke Fayde
लद्दाख, हिमाचल प्रदेश की ऊंची ऊंची पहाड़ों में उगने वाला नारंगी रंग का यह फल दिखने में जितना छोटा होता है उतना ही आकर्षित भी होता है। और सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है।
1. विटामिन सी का उच्चतम स्रोत – Rich in vitamin C
इंडिया में पाया जाने वाला आंवला को विटामिन सी का अबतक का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता था, लेकिन सी बकथॉर्न में आंवले के मुकाबले मे कई अधिक विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी के अलावा इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते है, जो फ्री रैडिकल्स को कम करके शरीर को कई तरह के बीमारियां होने से बचाएं रखतें है।
2. बुढ़ापे का असर होता हैं कम – Anti ageing effects
चेहरे की झाइयां और बुढ़ापे के असर को कम करने के लिए बहुत बढ़िया हैं सी बकथॉर्न। आप अपने डायट मे इसके लिए इसकी चाय को इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने नॉर्मल चाय की जगह इससे बनी चाय का इस्तेमाल करें, इससे स्किन हाइड्रेट और जवां रहती है। कई ब्रांड इसके पत्तियों का उपयोग चाय बनाने के लिए कर रही हैं। अगर आप लंबे समय तक जवां और हेल्दी दिखना चाहते हैं, तो आपको इससे बनी चाय, ऑयल या ज्यूस का इस्तेमाल जरूर ही करना चाहिए।
3. ओवर ऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद
सी बकथॉर्न के एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और विटामिन ई के कारण चेहरे पर की चमक बढ़ने लगती है। इसी कारण लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के स्थानीय लोग इसे इक्कठा करके बाजार में बेचने लगे हैं और इससे अनेक प्रकार के उत्पाद बनाने लगे हैं। यह बेरी त्वचा के साथ साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
4. सुपर हेल्थ टॉनिक
कमजोर इम्युनिटी सिस्टम के लिए सी बकथॉर्न को अपनी डायट में जरूर शामिल करें। यह पहाड़ी बेरी स्किन के साथ साथ सेहत के लिए भी उतनी ही बढ़िया होती है। यह केवल एक फल नहीं है बल्कि आपकी सेहत, स्किन और बुढ़ापे को मात देने वाला खजाना है।
5. ऐसे उठाएं साल भर फायदे
सी बकथॉर्न को आप पूरे साल भर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो इससे बना ज्यूस बड़े आसानी से बाजार में मिल जाता है। लेकिन सी-बकथॉर्न के फल और पत्तियों को सुखाकर भी लंबे समय तक इसे इक्कठा कर सकते हैं। इसका उपयोग आप पूरे साल भी कर सकते हैं और अपनी स्किन और स्वास्थ्य को अधिक बेहतर बना सकते हैं।
6. ओमेगा फैटी एसिड्स से भरपूर
वेजीटेरियन लोगों के लिए ओमेगा फैटी एसिड्स का बेहतरीन पर्याय है यह फल। वेजीटेरियन लोगों में अक्सर ओमेगा फैटी एसिड्स की कमी पाई जाती है और 95 प्रतिशत भारतीय लोगों में इसकी कमी पाई जाती है। यह बेरी ओमेगा 3, ओमेगा 6, ओमेगा 9, और ओमेगा 7 का सबसे रिच स्त्रोत है। ओमेगा 7 को दुर्लभ ओमेगा कहा जाता है। यह ओमेगा 7 हमारे ब्यूटी के लिए, मेटाबोलिक सिस्टम के लिए सबसे बढ़िया ओमेगा हैं। और यह ओमेगा 7 का इकलौता सोर्स है सी बकथॉर्न। और सी बकथॉर्न मे यह ओमेगा 7 दुनिया में सबसे उच्चतम मात्रा में होता हैं।
7. दिल को सदा जवां रख सकता है
हार्ट हेल्थ के लिए वरदान हो सकता है सी बकथॉर्न। 200 के ऊपर रिसर्चेस है सी बकथॉर्न के ऊपर, कि यह हार्ट अटैक को प्रिवेंट कर सकता है।
8. डायबिटीज मे लाभकारी
फ्री रैडिकल्स अगर पैंक्रियाज में होने लगे तो यह डायबीटिज का बहोत बड़ा कारण बन सकते है। अगर सी बकथॉर्न का इस्तेमाल नियमित रूप से किया जाए, तो यह इंसुलिन को न्यूट्रलाइज करते है।
यहां और पढ़ें: सी बकथॉर्न से स्वास्थ्य को मिलते है 6 हैरान करने वाले फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
