Benefits Of Raw Mango: सेहत का खजाना है कच्चा आम, जानिए कैसे

Benefits Of Raw Mango: गर्मी के दिनों मे सबका पसंदीदा फल है आम। गर्मियां किसी को पसंद नहीं होती लेकिन आम सबको पसंद होता है। आम का पना हो या चटनी या फिर कच्चे कैरी का शरबत, ये सब नाम सुनते ही मुंह मे पानी आने लगता है। लेकिन कच्चे आम से सेहत को क्या क्या लाभ मिल सकते है यह कोई नहीं जानता। तो परिचित हो लेते है अब इसके गुणों से।

Benefits Of Raw Mango
Benefits Of Raw Mango

Benefits Of Raw Mango: गर्मियों का सीजन यानी आम खाने का सीजन। गर्मियां किसे भी पसंद नहीं होती लेकिन आम (Mango) खाना सबको पसंद होता है। सिर्फ आम खाने के लिए मात्र लोग गर्मियों के मौसम का इंतजार करते है। पके हुए आम हो या कच्चे इन दिनों बाजार आम से भरा हुआ दिखाई देता है। जिन्हें देखते ही मुंह मे पानी आने लगता है और खाने का मन करता है। हमारे देश मे कच्चा आम (Raw Mango) कई प्रकार की चीजें बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें कच्चे आम का आचार पूरे देश भर में प्रसिद्ध और सबका पसंदीदा होता है। आम का आचार खाने के साथ सेवन करना सभी को अच्छा लगता है। इसका खट्टा मीठा स्वाद खाने के स्वाद को और खाने के आनंद को दोगुना कर देता है। कच्चे आम का आचार कई मसालों से बना हुआ होने के कारण यह हमारे शरीर पर एक प्राचीन औषधि की तरह काम करता है। जिससे हमारे शरीर मे बी 12 जैसे अति आवश्यक घटक को भी पूरा किया जा सकता हैं। हमारे भारतीय पद्धति में कच्चे आम के आचार को एक पुरानी चिकित्सा पद्धति मानी गई है। जिसका इस्तेमाल आज भी कई लोग रोज करते हैं। यह कच्चा आम (Benefits Of Raw Mango) आपके सेहत को और भी कई लाभ प्रदान करता करता है। तो जानते इसके बारे मे अधिक विस्तार से।

कच्चे आम के स्वाद से हर कोई भली भांति वाकिफ होता है। लेकिन आज हम इसके कुछ महत्वपूर्ण गुणों पर चर्चा करेंगे, जो स्वाद के साथ साथ आपके सेहत के लिए भी उतना ही अच्छा होता हैं। कच्चा आम कई जरूरी पोषक तत्वों का खजाना होता है जिसका सेवन करने पर आपके सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।

आम मे मौजूद कुछ जरूरी पोषक तत्व – Nutrients Of Raw mango

आम मे एंटी ऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, बीटा कैरोटिन, फॉस्फोरस, विटामिन सी, विटामिन ई और सोडियम जैसे महत्वपूर्ण घटक मौजूद होते है। कच्चा आम ब्लड प्रेशर के साथ साथ कैंसर को भी प्रिवेंट कर सकता है और रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी बूस्ट कर सकता है। कच्चा आम विटामिन सी से युक्त होने के कारण यह एंटी एजिंग का भी काम कर सकता है। यह डाइजेशन, गैस, अपच, मे भी मदद कर सकता है और इसका बीटा कैरोटिन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के लक्षणों को कम करता है और लू लगने से बचाता है। यानी कच्चा आम आपको कई तरह से प्रोटेक्ट कर के रख सकता है।

कच्चा आम पानी से युक्त एक तरल पदार्थ का एक स्रोत होता है, जो गर्मियों मे शरीर को हाइड्रेट रखकर डिहाइड्रेशन से बचाएं रखता है और शरीर मे पानी की कमी की भरपाई करता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन्स फ्री रैडिकल्स से बचाकर हमारी इम्युनिटी को मज़बूत कर सकते हैं और हमे रोगों से दूर रख सकते हैं। इसमें पानी और फाइबर अच्छी मात्रा मे उपलब्ध होते हैं जो डाइजेशन को सुधारते है। कच्चे आम का विटामिन सी इम्युनिटी को बूस्ट करता है और वायरल इन्फेक्शन से बचाए रखता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल मे रख सकता है।

इन समस्याओं में फायदेमंद है कच्चा आम – Benefits Of Raw Mango

1. गर्मियों में लू से बचाता है

गर्मी में लू लगने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे मे कच्चे आम का इस्तेमाल लाभदायक होता है। कच्चे आम को नमक और चटनी के साथ या इसके पना का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों में यह घरेलू नुस्खा आपको गर्मी और लू से बचाएं रख सकता है।

2. इम्युनिटी को करता है बूस्ट

कच्चे मे मौजूद विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और मिनरल्स आपके इम्युनिटी को मज़बूत बना सकते हैं। आम के ये पोषक तत्व आपके कमजोर इम्युनिटी और पाचन शक्ति मज़बूत बनाने मे काफी मदद करते हैं।

3. एसिडिटी से मिलती है राहत

कच्चे आम मे फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा मे उपलब्ध होते हैं। तथा इसमें गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव गुण भी मौजूद होते हैं। इसीलिए कच्चा आम पेट की काफी सारी लक्षणों से राहत दिलाने मे मददगार साबित हो सकता है।

4. कब्ज को करे दूर

कब्ज की समस्या में कच्चा आम काफी गुणकारी होता है। कच्चे आम मे फाइबर, कार्ब और पानी अच्छी मात्रा मे होते हैं, जो पेट की काफी सारी समस्याओं को हल कर सकते हैं। कच्चे आम मे मैंगिफेरिन (Mangiferin) नाम का कंपाउड पाया जाता है। यह मैंगिफेरिन कंपाउड लेक्जेटिव गुणों से भरपूर होता है जो आंतों की गतिविधि को तेज करता है, आंतों को सॉफ्ट बनाता है। जिससे मल को आसानी से बाहर निकलने मे दिक्कत नहीं होती।

5. डायबिटीक मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीक मरीजों के लिए कच्चा आम काफी मदद कर सकता है। कच्चे आम मे एंटी डायबिटिक गुण होते हैं जो शरीर मे शुगर लेवल को स्पाइक होने से रोकते हैं।

6. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

टीवी सीरियल्स मे आपने कई बार गर्भावस्था मे आम को खाते हुए देखा होगा। क्योंकि कच्चा आम गर्भावस्था मे उल्टी की समस्या को कम करता है। साथ ही कच्चा आम पेट के अल्सर को भी दूर कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले टैनिन, पेट के सूजन, अल्सर को कम कर सकते हैं। क्योंकि कच्चा आम पेट को हाइड्रेट रखता है।

यहां और पढ़ें: धूप से बचाव करता है कच्चा आम और मिलते है बहुत सारे फायदे

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment