Jamun Benefits: बरसात के शुरुआती दिनों मे काले रंग के ढेर सारे छोटे छोटे जामुन बाजार मे हर कई दिखाई देते हैं। मुट्ठी भर जामुन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते है और स्किन के लिए भी लाभदायक होते हैं। डाइजेशन सुधारने के अलावा ये इम्युनिटी को बूस्ट करते है। डायबिटीज के अलावा यह वेट लॉस में भी मदद कर सकते है।

Jamun Benefits In Hindi: स्वाद से खट्टे मिठे जामुन अपने पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, जो हमारे सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। बात जब रसीले फलों की आती हैं, तो जामुन का नाम उसमें जरूर आता है। जामुन खाने से सेहत को कई प्रकार से लाभ मिलते हैं। जामुन ऐंटीऑक्सिडेंट, मिनरल्स और एंटी ऐजिंग तत्वों से भरपूर होने के कारण स्किन को इससे अधिक फायदा मिलता है। स्किन इससे हाइड्रेट, स्वस्थ रहती है और बुढ़ापे के असर को भी स्लो करती है। जामुन में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और पानी की मात्रा भरपूर होती है जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार बार होने वाली क्रेविंग को कम कर देता है। जिससे वजन को नियंत्रित रखने में काफी मदद मिलती है और चर्बी को भी कम किया जा सकता है। जामुन लो कैलोरी वाला फल होता है जिससे वेट लॉस में भी काफी मदद मिलती है।
जामुन में विटामिन सी, मैग्नीशियम और पॉलीफेनोल्स प्रचुर मात्रा मे उपलब्ध होते है, जिससे स्किन संबंधित समस्याओं मे काफी मदद मिलती है। साथ ही शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में भी जामुन काफी फायदेमंद होता है। जामुन की खास बात यह है कि फल के अलावा इसके पत्ते, बीज, पेड़ की डंडिया सब का कोई ना कोई उपयोग जरूर किया जाता है।
जामुन के बारे मे डॉक्टर्स की राय
जामुन के बारे मे डॉक्टर्स बताते है कि जामुन शरीर में कैल्शियम और आयरन के एब्जॉर्ब्शन को बढ़ाता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी उच्च मात्रा मे उपलब्ध होता है, जो कैल्शियम और आयरन को एब्जॉर्ब करने मे मदद करता है। जामुन एक लो कैलोरी वाला फल होता है जिससे अतिरिक्त कैलोरी से मुक्ति मिल सकती है। शरीर मे खून बढ़ाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है जामुन। जामुन में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट ऑक्सिडेटिव तनाव को कम करके फ्री रैडिकल्स को दूर करते हुए कैंसर के जोखिम को कम करते हैं। जामुन में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और पानी अच्छी मात्रा मे पाया जाता है, जिससे लंबे समय तक भी भूख नहीं लगती, जिससे कि वजन को नियंत्रित करने मे मदद मिलती है।
जामुन से मिलने वाले फायदे – Jamun Khane Ke Fayde
1. लो कैलोरी फूड जामुन
जामुन एक लो कैलोरी फूड है जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जामुन में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज कम मात्रा मे होता है, जिससे कि शरीर में अतिरिक्त कैलोरीज़ का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद फाइबर और कार्बोहाइड्रेट बार बार भूख की समस्या को दूर करते है जिससे वजन कम करने मे मदद मिलती है। जामुन मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है जिससे डाइजेशन में काफी फायदा मिलता है।
2. ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद
एंटी बैक्टिरियल गुणों से भरपूर होने के कारण जामुन मुँह के बैक्टीरिया को खत्म करता है, जिससे सांसों की दुर्गंध से छुटकारा मिल जाता है। दांतों का पीलापन कैविटी से भी राहत मिलती है। फल के अलावा इसके पत्ते और चूर्ण भी ओरल हाइजीन में मदद करते है।
3. हार्ट हेल्थ में फायदेमंद
हृदय स्वास्थ्य को जामुन से काफी मदद मिलती है। जामुन में पोटेशियम होता है, जो तान तनाव को मैनेज करने के लिए जरूरी होता है। शरीर को इससे अच्छा खासा पोटेशियम मिलता है जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल मे रखा जा सकता है और हार्ट अटैक से बचा जा सकता है।
4. स्किन हेल्थ को सुधारे
जामुन में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है, जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को दूर करता है, जिससे फ्री रैडिकल्स का प्रभाव कम हो जाता है और स्किन हेल्दी बनी रहती है। जामुन में मौजूद विटामिन सी स्किन मे कोलेजन बूस्ट करता है जिससे स्किन हाइड्रेट और स्वस्थ बनी रहती है। जामुन चेहरे पर के दाग धब्बे झुर्रिया और रिंकल्स को कम करके बुढ़ापे के असर स्लो करता है।
5. डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान
जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने से यह ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं होने देता। डायबिटीक मरीजों को जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे बार बार होने वाली पेशाब और प्यास लगने की समस्या मे भी आराम मिलता है। जामुन लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने से इसके कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा मे बदलने मे मदद करते हैं।
यहां और पढ़ें: मॉनसून मे रखे अधिक ध्यान बढ़ सकती है अस्थमा की परेशानी
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
