White Jamun Benefits: काले रंग के जामुन तो सबको पता है। लेकिन आज जानते हैं सफेद जामुन के बारे मे और उससे मिलने वाले फायदों के बारे में।

White Jamun Benefits: काले जामुन के अलावा सफेद जामुन भी होता है सेहत के लिए फायदेमंद। गर्मियों के दिन शुरू होते ही बाजार मे काले रंग के जामुन दिखने शुरू हो जाते हैं। काले रंग के जामुन सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आपने सफेद जामुन के बारे मे सुना है। इम्युनिटी, डायबिटीज से लेकर वजन घटाने तक कई फायदे सफेद जामुन से मिलते है। काले जामुन के बारे मे सभी को पता है लेकिन सफेद जामुन के बारे मे अधिकतर लोगों को पता नहीं। इसकी खेती महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों में की जाती हैं। कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर सफेद जामुन कई गंभीर बीमारियों में लाभदायक होते है। सफेद जामुन कमजोर इम्युनिटी सुधारने मे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। आप इसे अपने डायट मे शामिल करके इससे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख मे विस्तार से जानते है सफेद जामुन से मिलने वाले फायदों के बारे में।
सफेद जामुन से मिलने वाले फायदे – White Jamun Benefits In Hindi
काले जामुन के जितना ही सफेद जामुन भी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा मे उपलब्ध होते हैं। जिसका नियमित रूप से सेवन करने पर शरीर को कई फायदे मिलते है, शरीर भी स्वस्थ बना हुआ रहता है और वजन कंट्रोल करने मे भी मदद मिलती है। सफेद जामुन में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और पानी भरपूर मात्रा मे पाएं जाते हैं जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। सफेद जामुन पोषक तत्वों का भंडार होता है जिससे इसका इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक दवाओं मे किया जाने लगा है। इसके पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचा कर रख सकते हैं। सफेद जामुन के बारे मे लोगों को जानकारी नहीं है लेकिन अब इसका उत्पादन देश के कई हिस्सों में लिया जाने लगा है।
1. डायबिटीज में लाभदायक
डायबिटीज मरीजों को सफेद जामुन का इस्तेमाल अपने डायट मे जरूर करना चाहिए, डायबिटीज में इसका उपयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। खान पान में गड़बड़ होने के कारण ब्लड शुगर स्पाइक होने का खतरा रहता है। लेकिन सफेद जामुन ब्लड शुगर को स्पाइक होने से बचाएं रखता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल मे बना हुआ रहता है।
2. इम्युनिटी बूस्ट करने मे मददगार
कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए सफेद जामुन का सेवन फायदेमंद होता है। इस सफेद जामुन में विटामिन सी प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है, जो इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए बहुत जरूरी होता है।
3. डाइजेशन को सुधारे
डाइजेशन सुधारने के लिए शरीर मे एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टेरियल न्यूट्रिएंट्स जरूरी होते हैं। इन न्यूट्रिएंट्स के कारण डाइजेशन ठीक रहता है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। पेट को ठीक रखने के लिए सफेद जामुन का सेवन लाभदायक होता है। पेट फूलना, अपचन, गैस जैसे समस्या मे सफेद जामुन का सेवन फायदेमंद होता है।
4. कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
अनहेल्दी खानपान और खराब लाइफ स्टाइल के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। कोलेस्ट्रॉल हो या फिर शुगर इनको कंट्रोल मे रखने के लिए सफेद जामुन फायदेमंद होता है। सफेद जामुन में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने मे मदद करते हैं। सफेद जामुन में नियासिन नामक एक कम्पाउंड होता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल हार्ट हेल्थ के लिए काफी जरूरी होता है। इससे दिल स्वस्थ बना रहता है और हार्ट अटैक का जोखिम भि कम हो जाता है।
5. मोटापे से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद
मोटापे से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है सफेद जामुन। अनहेल्दी खानपान के कारण मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसमें सफेद जामुन आपकी बहुत सहायता कर सकते हैं। नियमित रूप से सफेद जामुन का ज्यूस पीने से वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है।
सफेद जामुन में मौजूद पानी आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है जिससे गर्मी में हिट स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है। सफेद जामुन शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाकर रखता है जिससे स्किन हेल्दी बनी रहती है और कैंसर जैसे रोगों का जोखिम भि कम हो जाता है।
यहां और पढ़ें: बस एक मुठ्ठी जामुन और ढेर सारे फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
