Sleeping Tips: रात की गहरी नींद हेल्दी ब्रेन फंक्शन्स और फिजिकल वेल बिंग के लिए बहुत ही जरूरी है। लेकिन आज कल की तनाव भरी जिंदगी से ज्यादातर लोग गहरी नींद नही ले पाते जिस कारण उन्हें थकान, एसिडिटी जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अच्छी सेहत के लिए 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना काफी जरूरी होता है। नींद हमारे हार्मोन्स को संतुलित रखने के लिए काफी जरूरी मानी जाती है। नींद पुरी ना होने पर शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है। इसलिए फिजिकल और मेंटली फिट रहने के लिए भरपूर और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन इस भाग दौड़ भरी जिंदगी के कारण कई लोगों को नींद के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते तनाव, मोटापा, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर, और दिल से जुड़े समस्याओं के मरीज लगातार बढ़ रहे है। अधितकर लोगों को चाहकर भी अच्छी नींद नही आती और कुछ लोगों को तो नींद आने के लिए दवाईयों का भी उपयोग करना पड़ता है। लेकिन अब आपको नींद के लिए किसी दवाई का सेवन करने की आवश्यकता नही पड़ेगी क्योंकि हम इस लेख मे आपके लिए ऐसे टिप्स (sleeping tips) बताएंगे जिससे ना केवल आप भरपूर और गहरी नींद ले पाएंगे बल्कि पहले से ज्यादा एक्टिव भी महसूस करेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी जीवनशैली मे कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जो आपको नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाने मे मददगार साबित हो सकते है। (Sleeping Tips)
1. सोने का समय निर्धारित करें
सोने का एक समय निर्धारित ना होने से हमारी बॉडी की इंटरनल क्लॉथ डिस्टर्ब हो जाती है। सोने का सही समय निर्धारित ना होने के कारण हमारे ब्रेन फंक्शन्स सही से काम नही कर पाते जिसके चलते मेंटल अलर्टनेस, भूख और हार्ट फंक्शन्स पर भी गलत असर पड़ने लगता है। अच्छी नींद के लिए सोने और उठने का समय फ़िक्स करें।
2. गलत तरीके से सोना
रोज 7-8 घंटे की नींद लेने के बाद भी यदि आप दिन भर आलस्य महसूस कर रहे है, तो शायद आप गलत ढंग से सो रहे है। सीधा सोना या राइट साइड मे सोना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। राइट साइड मे सोने से दिल पर जोर नही पड़ता और ब्लड सर्कुलेशन को भी इम्रूव करता है। राइट साइड मे सोने से हार्ट की आर्टरीज मे खून नही जम पाता जिससे दिल की कार्यप्रणाली भी सही से कार्य कर पाती है और हार्ट बर्न जैसी दिक्कतों से भी बचा जा सकता है।
3. लाइट बंद करके सोएं
कमरे मे तेज रोशनी से भी आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। कमरे मे रोशनी होने से लाइट सीधे आपकी आंखों पर पड़ती है। जिससे सोने मे दिक्कत होती है। इसलिए सोते समय लाइट बंद करके सोने से बेहतर फायदा मिलता है। कोशिश करे कि कमरे मे पूरी तरह से अंधेरा हो।
4. रात को कैफ़ीन का सेवन न करें
रात के समय चाय, कॉफी, एल्कोहोल जैसी चीजों से दूर रहे रात को चाय या कॉफी का सेवन करने से स्लीपिंग साइकिल डिस्टर्ब हो जाती है।
5. इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स
इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों के साथ साथ नींद पर भी बहुत बुरा असर करती है। रात मे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करने से हमारी स्लीपिंग साइकिल एक्टिवेट नही हो पाती, इसलिए रात मे करीब आधा घंटा पहले ही स्क्रीन से दूरी बनाए रखना सबसे बेहतर होता है।
6. उत्तर के तरफ से सोना
भारत उत्तरी गोलार्द्ध मे होने से उत्तर के तरफ सर रख कर सोने से बॉडी पर नेगेटिव इफेक्ट्स होने लगता है। भारत उत्तर के तरफ से खींचा होने के कारण पृथ्वी लगातार इस तरफ खींची जा रही है। इसलिए इसी स्थिति मे लगातार सोते रहने से ब्रेन फंक्शन्स पर बहुत प्रेशर आने लगता है। भारतीय सभ्यता मे दक्षिण के तरफ सर रख कर सोना हमेशासेही अच्छा माना गया है।
7. फुट मसाज
हमारे पैरों मे कुछ ऐसे प्वाइंट होते है जो सीधे हमारे दिमाग से जुड़े होते है। सरसों के तेल से पैरो की मसाज करने से दिमाग शांत होता है और बेहतर नींद आने लगती है।
8. सोने से पहले ये करे
अच्छी नींद के लिए आप सोने से पहले नहा भी सकते है। इससे शरीर के थकान कम होती है और आलस्य निकल जाता है। अगर नहा नही सकते तो चेहरा साफ करे और ब्रश जरूर करें अच्छी नींद आने मे फायदा मिलेगा।
9. फिजिकल एक्टिविटी करें
सुस्त जीवनशैली भी नींद ना आने की वजह बन सकती है। इसलिए रेगुलर वर्कआउट के लिए थोड़ा सा समय जरूर निकालें। इससे बॉडी की मांसपेशियों के स्टीफनेस और दर्द से राहत मिलती है। मांसपेशियां मुक्त होने से शरीर मे लचीलापन बना रहता है। इसके अलावा आप रात के समय भी सोने से पहले हल्की सी हाथ, पैर और गर्दन कि स्ट्रेचिंग कर सकते है। इससे अच्छी नींद आने मे बहुत मदद मिलेगी।
इन बातों का रखे खयाल – Other Sleeping Tips
* खाने और सोने मे लगभग 3 घंटे का अंतर रखना जरुरी होता है।
* रात के समय मे ज्यादा पानी पीना भी नींद मे बाधा उत्पन्न कर सकता है।
* देर रात तक काम करने से आपके मेंटल हेल्थ को नुकसान कर सकता है।
* ज्यादा भारी खाना ना खाएं।
* अच्छी नींद चाहते हैं तो सोने से पहले दूध का सेवन अवश्य करें।
* दिन मे सोने से बचे।
* डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।
* सोने से एक घंटा पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को पूर्ण रूप से बंद करके किताब पढ़ें गहरी नींद के लिए इससे बढ़िया तरीका कुछ नहीं।
* स्ट्रेस को मैनेज करें।
* कमरे मे कपूर जलाने से कमरे मे पॉजिटिव एनवायरनमेंट बना रहता है।
यहां और पढ़ें
सालों से लगे चश्मे को हटा सकती है ये भूरी मिर्च, जाने सफेद मिर्च से मिलने वाले फायदे और नुकसान के बारे में
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।