Onion Benefits: रोज सब्जियों मे इस्तेमाल होने वाला प्याज हमारे सेहत को कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है। कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। कच्चे प्याज मे विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा मे होते है जो हमारे इम्यूनिटी को स्ट्रांग करते हैं और पाचन को सुधारने मे मदद करता है।

प्याज लगभग हर भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाला एक खास हिस्सा है। प्याज के बिना सब्जी का स्वाद ही बिगड़ जाता है, बिना प्याज के सब्जी खाने का कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। प्याज से ऐसे कई पोषक तत्व हमारे सेहत को मिलते है जिसकी हमें जरूरत होती है। मुख्यता गर्मियों मे प्याज खाने की सलाह अवश्य दी जाती है। प्याज शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है जिससे गर्मियों मे लू लगने की संभावना को कम करता है। इसके अलावा कई लोगों को बालों से जुड़ी समस्याएं होती है। बालों का झड़ना, सफेद होना, डैंड्रफ जैसे आदि समस्याओं मे भी प्याज का उपयोग किया जाता है। चलिए बताते है आपको प्याज से मिलने वाले फायदे के बारे में (Onion Benefits)
प्याज मे पाए जाने वाले पोषक तत्व
प्याज में विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, सल्फर, फॉस्फोरस, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण, विटामिन बी तथा इनूलिन होता हैं जो गट मे गुड बैक्टीरिया को बनाने का काम करता है। प्याज मे एलिसन होता है जो बोन में कोलेजन को बनाता है। वैसे तो हम प्याज का सेवन बचपन से ही करते आ रहे है, लेकिन आपने कभी इसके फायदों के बारे मे नहीं सुना होगा। यदि नहीं तो प्याज के फायदे जानकर आप इसे आज से ही लेना शुरू कर देंगे।
प्याज से मिलने वाले फायदे – Onion Benefits
1. डायबिटीज के लिए फायदेमंद
प्याज शुगर को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्याज मे क्रोमियम नाम एक बेहद जरूरी घटक पाया जाता है, जो बड़े हुए शुगर को प्रभावी रूप से कम करने मे काफी मदद करता है। 2010 मे हुए एक अध्ययन मे यह पाया गया कि रोजाना 100gm प्याज अगर डायबिटीज से ग्रसित लोगों को खिलाएं जाए तो यह प्याज मात्र कुछ घंटों में ही शुगर लेवल को कम करता है।
2. कैंसर से बचाव करता है
प्याज मे मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट बॉडी से फ्री रैडिकल्स को दूर करके शरीर से टॉक्सिंस को पूरी क्षमता से बाहर निकालता है। जिससे कैंसर के जोखिम की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। कुछ रिसर्च में यह पाया गया कि अगर प्याज का सेवन रोज किया जाए तो यह कैंसर सेल्स को खत्म करता और कैंसर सेल्स के निर्माण होने से रोकता है। लेकिन कैंसर के लिए प्याज को घरेलू उपचार नहीं मानना चाहिए इसके लिए आपको किसी उचित डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
3. हड्डियां मजबूत होती हैं
प्याज मे एलिसन नाम एक महत्वपूर्ण घटक होता है, जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह एलिसन हड्डियों मे कोलेजन को प्रोडयूस करने का काम करता है। जिससे हड्डियां मजबूत बनी हुई रहती हैं।
4. पाचन शक्ति के लिए लाभकारी
प्याज मे फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते है, जो आंतों की इन्फ्लेमेशन को कम करने का काम करता है। इसके अलावा प्याज मे इनूलिन होता है जो गट मे गुड बैक्टीरिया बनाने मे उपयोगी होता हैं। यह इनूलिन प्रोबायोटिक्स की तरह काम करता है। प्याज ना सिर्फ पाचन तंत्र को ठीक करता है बल्कि इससे गैस और कब्ज़ में भी राहत मिलती है।
क्या होता है प्रोबायोटिक्स, जाने फायदे और स्त्रोत
5. सूजन को कम करता है
अक्सर गलत खान पान के कारण या मादक पदार्थों के सेवन से और कोल्ड्रिंक्स से शरीर की आंतों पर लोड होने लगता है। जिससे आंतों पर सूजन की स्थिति निर्माण होने लगती है। प्याज मे एंटी इनफ्लेमेटरी गुण होते है जो सूजन को कम करने मे बहुत उपयोगी होता है।
6. हार्ट हेल्थ मे फायदेमंद
प्याज मे क्वेरसेटिन और सल्फर यौगिक गुण पाए जाते हैं जो शरीर मे इंसुलिन को बढ़ाने का काम करते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
7. कफ को बाहर निकालने के लिए
प्याज का रस कफ को बाहर निकालने के लिए फायदेमंद माना जाता है। प्याज के रस से कफ पतला होकर बाहर निकल जाता है। इसके लिए एक से दो चम्मच प्याज के रस का सेवन कर सकते हैं। प्याज की गंध काफी तेज होती है जिससे आपको मुंह की बदबु की समस्या हो सकती है।
8. मिर्गी मे अत्यंत फायदेमंद
प्याज को तोड़कर मरीज को सुंघाने से मिर्गी मे तुरंत ही आराम मिलने लगता है।
यहां और पढ़ें: पेट की समस्याओं को कम करता है रेसिस्टेंट स्टार्च, जाने रेसिस्टेंट स्टार्च से सेहत को मिलने वाले फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
