Arjuna Bark Benefits For skin: बदलते हवामान, तेज धूप-गर्मी, और पोल्यूशन के कारण चेहरे का रंग फीका पड़ जाता है। जानते है अर्जुन कि छाल कैसे आपके पिग्मेंटेशन को कम कर सकती है।
Arjuna Bark Benefits For Skin: बदलते जा रहा हवामान, तेज धूप-गर्मी, प्रदूषण और यूवी किरण जिससे चेहरे पर गंदगी जमा होने लगती है। जिस वजह से स्किन की कई सारी समस्याएं शुरू होने लगती हैं। जिनसे चेहरे पर दाग-धब्बे, पिग्मेंटेशन, पिंपल्स और चेहरा धीरे-धीरे निस्तेज(Dull) और काला पड़ जाता है। शुरू में अगर इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो हाइपर पिग्मेंटेशन भी हो सकता है। पिग्मेंटेशन एक आम समस्या है जो तेज धूप गर्मी और प्रदूषण से होने लगती है। यह स्थिति पोषक तत्वों की कमतरता, आनुवंशिक कारण या हार्मोनल के बदलाव से भी होती हैं। पिग्मेंटेशन चेहरे को काफी प्रभावित करती हैं। लेकिन जाने अनजाने में ज्यादातर लोग इसे डार्क स्पॉट्स समझकर नजरंदाज कर लेते हैं और अपना चेहरा खराब कर बैठते हैं। इसकी मार्केट में कई तरह कि ट्रीटमेंट भी है। लेकिन हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताएंगे जिनकी मदद से आप पिग्मेंटेशन को दूर कर सकते हैं। पिग्मेंटेशन को दूर करने मे अर्जुन कि छाल(Arjuna Bark) को बेहद इफेक्टिव माना जाता है। अर्जुन कि छाल स्किन समस्याओं मे लाभकारी होती है। जानते है इस लेख में अर्जुन कि छाल पिग्मेंटेशन दूर करने मे कैसे मदद कर सकती है। (Arjuna Bark Benefits For Skin In Hindi)
कैसे करें स्किन समस्याओं मे अर्जुन कि छाल का उपयोग – How To use Arjuna Bark In Skin Problem In Hindi

अर्जुन की छाल और दूध मलाई
एक चम्मच अर्जुन की छाल को दूध मलाई में मिलाकर चेहरे पर लगा रहने दे। एक चुटकी हल्दी भी मिक्स कर सकते हैं। करीब 30 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। इस मिश्रण का लगातार इस्तेमाल करते रहने से चेहरे पर का पिग्मेंटेशन और काफी सारी समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं।
अर्जुन की छाल और एलोवेरा
एलोवेरा स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। यह चेहरे पर के नमी को बरकरार रखने में मदद करता है। यह ठंडे स्वभाव का होने के कारण स्किन समस्याओं मे असरदार होता है। आधा चम्मच अर्जुन कि छाल का पाउडर और एक चम्मच ऐलोवेरा जेल को मिलाएं। इन दोनों का अच्छेसे मिश्रण बनाकर चेहरे पर कुछ समय तक लगा रहने दें। जब ये अच्छेसे सुख जाय तब ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
अर्जुन की छाल और शहद
अर्जुन की छाल और शहद की मदद से स्किन की कई सारी समस्या कम होने लगती है। एक चम्मच शहद में करीब आधा चम्मच अर्जुन कि छाल को मिलाकर मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को करीब 15 – 20 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से साफ कर लें।
अर्जुन की छाल और दही
दही मे मे कुछ ऐसे घटक पाए जाते है जो स्किन के लिए मददगार होते हैं। दही और अर्जुन की छाल स्किन की कई सारी समस्या को कम कर सकती है। इन दोनों चीज़ों का उपयोग करके आप चेहरे की काफी सारी समस्या को दूर कर सकते हैं।
अर्जुन की छाल और गुलाब जल
करीब दो चम्मच गुलाब जल एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच अर्जुन कि छाल का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें। करीब आधे घंटे बाद चेहरे को साफ कर लें। इससे स्किन की कई सारी समस्या कम हो सकती है।
अर्जुन की छाल का पानी
पिग्मेंटेशन और स्किन की समस्याओं को कम करने के लिए आप आसानी से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। अर्जुन छाल के ऐक टुकड़े को रात भर एक ग्लास पानी में भिगोकर रहने दे। सुबह छानकर इस पानी को स्प्रे बोतल में भर कर चेहरे पर टोनर की तरह इसका इस्तेमाल करें। चाहे तो आप अर्जुन की छाल को पानी में उबालकर भी उपयोग कर सकते हैं। अर्जुन की छाल स्किन की समस्याएं कम करने के लिए एक प्राकृतिक और पूरी तरह से सुरक्षित उपाय है। जो त्वचा को हेल्दी बनाएं रखने मे और पिग्मेंटेशन मे बहुत मदद करती हैं। इसकी नियमित इस्तेमाल से आप स्किन को हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं।
(सिर्फ 30 दिन पिए अर्जुन कि छाल और दालचीनी का काढ़ा सेहत को मिलेंगे ढेर सारे फायदे)
स्किन के लिए अर्जुन कि छाल के फायदे – Arjun Chaal Ke Fayde Skin ke liye
अर्जुन कि छाल जो औषधि गुणों से भरपूर होने के कारण आयुर्वेद मे इसका एक विशेष महत्व है। अर्जुन कि छाल में एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स, एंटीबैक्टिरियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो स्किन समस्याएं कम करने के काम में आती हैं। इसका इस्तेमाल चेहरे के डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए किया जाता है।
* अर्जुन कि छाल स्किन को हाइड्रेट रखती है जिससे स्किन हेल्दी बनी रहती है और रूखापन दूर करती हैं।
* स्किन की रंगत को साफ करने मे मदद करती है अर्जुन कि छाल
* स्किन के अंदर कोलेजन को प्रोड्यूस करके चेहरे पर की झुरियां दूर करने मे मदद करती है अर्जुन कि छाल।
* अर्जुन कि छाल मे एंटीबैक्टिरियल प्रॉपर्टीज होती है जो पिंपल्स को कम करती हैं।
* अर्जुन छाल के एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को साफ करने मे और हेल्दी बनाएं रखने में सहायता करते हैं।
* इसमें पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स अनेक प्रकार के केमिकल्स से बचने में और उनसे लड़ने में हमारी मदद करते है।
* अर्जुन की छाल खून को तेजी से साफ करती हैं। जिससे शरीर डिटॉक्स होता हैं और चेहरे पर चमक लाता है।
* अर्जुन छाल के फ्लेवोनॉयड्स स्किन पर के मेलानिन के प्रोडक्शन को कम करते है। जिससे चेहरे पर के डार्क स्पॉट्स, झाइयां कम होने लगती है।
यहां और पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट पीएं अर्जुन कि छाल का पानी, मिलेंगे ये 8 जबरदस्त फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।