Bel murabba benefits: बेल का मुरब्बा खाने से सेहत को मिलते है 8 फायदे

Bel murabba benefits: पूरे साल तक आपके सेहत को फायदे पहुंचा सकता हैं बेल का मुरब्बा। जानते है बेल मुरब्बा के फायदे विस्तार से –

Bel murabba benefits
Bel murabba benefits

Bel murabba benefits: हिन्दू शास्त्रों के मान्यताओं के अनुसार बेलपत्र और बेल का फल भगवान शिव का सबसे पसंदीदा है। यह बेल का फल सिर्फ भगवान शिव का सबसे प्रिय और भगवान शिव जी को महाशिवरात्रि पर चढ़ाने तक ही सीमित नहीं बल्कि औषधीय गुणधर्मों से भरपूर और परिपूर्ण भी होता हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को कई प्रकार के चीजों का चढ़ावा किया जाता है। लेकिन इन सभी में सबसे खास होता हैं बेल, जो भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय हैं। गर्मियों के दौरान मिलने वाला ये बेलपत्र सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बेल का शरबत नहीं मिल पाता या फिर हर बार बेल के शरबत का उपयोग करना भी कई बार संभव नहीं हो पाता। तो ऐसे मे बेल के मुरब्बे का उपयोग आप कर सकते हैं।

जिन मौसम में बेल नहीं मिल पाता तब बेल का मुरब्बा बनाकर उसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं। बेल का मुरब्बा मार्केट में आसानी से भी मिल सकता हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाला बेल का मुरब्बा(bel ka murabba) सफेद चीनी से बना हुआ होने के कारण उतना फायदेमंद नहीं होता, इसीलिए घर पर गुड का इस्तेमाल कर के बेल के मुरब्बे का इस्तेमाल करें। इस बेल के मुरब्बे में विटामिन-सी, विटामिन-ए, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, मिनरल्स, जैसे सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए यह बेल का मुरब्बा सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं। बेल के मुरब्बे को अपनी दिनचर्या में शामिल करके कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। आईए तो जानते है बेल का मुरब्बा कैसे हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है। (Bel murabba benefits in hindi)

बेल मुरब्बा के फायदे-Bel murabba ke fayde in hindi

1. गर्मियों मे शरीर को ठंडा बनाएं रखने के लिए कुदरत ने इंसान को दिया हुआ बेल एक अनमोल तौफा है। बेल की तासीर ठंडी होने के कारण ये शरीर को तरो-ताजा बनाएं रखता है। गर्मियों के मौसम में यदि बेल के मुरब्बे का इस्तेमाल किया जाए तो यह शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करने मे काफी सहायता करता हैं।

2. बेल का मुरब्बा आयरन से प्रचुर होता हैं। जिससे कि शरीर मे खून ना बन पाने की दिक्कत काफी हद तक कम की जा सकती हैं। शरीर में न्यूट्रीशन के अभाव के कारण छोटे बच्चों में इन दिनों में एनीमिया और हिमोग्लोबिन की समस्या काफी आम होते जा रही है, तो वहीं मासिक पाडी के कारण महिलाओं में भी यह समस्या बढ़ती जा रही है। एनीमिया की समस्या को कम करने में बेल का मुरब्बा काफी लाभकारी साबित हो सकता है। बेल के मुरब्बे में आयरन की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो शरीर मे खून को तेजी से बढ़ाने के लिए बहुत मदद करता है। बेल का मुरब्बा एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

3. बेल का मुरब्बा आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। क्योंकि, इस बेल के मुरब्बे में बीटा कैरोटिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता हैं। यह बीटा कैरोटिन आंखों में नमी बनाए रखता है। जिससे लंबे समय तक भी आंखें खराब होने की संभावना कम हो जाती है। अगर बेल का शरबत या बेल के मुरब्बे का सेवन नियमित किया जाए तो यह आंखों की रोशनी को सुधारने में बहुत मदद कर सकता है।

4. खराब रोगप्रतिकारक शक्ति को मजबूत करने मे बेल का मुरब्बा बेहद अच्छा होता हैं। बेल के मुरब्बे में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा मे पाए जाते है, जो कमजोर इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करते है। यह विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर से फ्री रैडिकल्स को निकालकर संक्रमण होने की संभावना को कम करते है। जिससे मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

5. बेल का मुरब्बा हमारी हार्ट हेल्थ को सुधारने का काम करता है। बेल के मुरब्बे के फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर मे कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को नियंत्रित करता हैं। जिससे हार्ट हेल्थ मजबूत बनी रहती हैं। नियमित रूप से बेल के मुरब्बे का सेवन किया जाए तो ये शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता हैं।

6. पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए बेल का मुरब्बा काफी मदद करता हैं। बेल में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है, जो गट में गुड बैक्टीरिया को बनाने का काम करते हैं। और यही गुड बैक्टीरिया डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होते है। बेल के मुरब्बे में पानी की मात्रा अधिक होने से यह डिहाइड्रेशन से भी बचाएं रखता हैं।

7. बेल का मुरब्बा पानी और फाइबर से भरपूर होता है, जो गैस, एसीडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को प्रभावी रूप से कम करता है।

8. शरीर को डिटॉक्स करने में बेल का मुरब्बा काफी उपयोगी होता है। बेल के मुरब्बे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टिरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करते है और शरीर से विषैली पदार्थों को बाहर निकालते है।

यहां और पढ़ें: भगवान शिव को चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र किस तरह आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, जाने बेलपत्र के 8 फायदे

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment