Foods For Hemoglobin: हमेशा शरीर में थकान बने रहना, एनर्जी की कमी, पैरों में सूजन आना, अचानक उठते ही चक्कर आना ये सब शरीर मे खून के कमी के लक्षण है। हमारे शरीर में उचित मात्रा मे हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से शरीर में ऑक्सीजन वहन की गति भी कम हो जाती है।

Foods For Hemoglobin: हीमोग्लोबिन एक तरह का प्रोटीन है जो लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता हैं। जिसका काम ही शरीर के अलग अलग अंगों को ऑक्सीजन पहुंचाना होता हैं, इसीलिए इसके कम हो जाने से शरीर के ऑर्गन्स अपना काम ठीक से नहीं कर पाते, जिसके चलते शरीर मे अक्सर कमजोरी महसूस होती है। हिमोग्लोबिन शरीर और फेफड़ों के अंदर से कार्बनडाइऑक्साइड को बाहर निकालने का काम करता हैं। हिमोग्लोबिन की कमी से शरीर में ना सिर्फ ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है बल्कि इससे लाल रक्त कोशिकाएं (red blood cells) भी कम हो जाते हैं और एनीमिया होने की संभावना लगभग बढ़ जाती है। हार्ट और दिमाग की समस्याएं ज्यादातर खून की कमी से ही होती हैं। क्योंकि इन्हें खून की आवश्यकता बाकी अंगों के मुकाबले में ज्यादा मात्रा मे होती हैं।
हिमोग्लोबिन की कमी को (how to increase hemoglobin) हम अपने आहार में कुछ चीजें शामिल करने से इसकी कमी को आसानी से दूर कर सकते है। हिमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आयरन युक्त चीजें शामिल करने से, संतुलित व्यायाम, भोजन, हरि सब्जियां और दालें को शामिल करने से हिमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा सकता है। तो देखते हैं हिमोग्लोबिन को कैसे बढ़ाएं (foods for Hemoglobin)
हिमोग्लोबिन कम होने के कारण – due to low hemoglobin
हिमोग्लोबिन बनाने के लिए शरीर मे आयरन की बहुत जरूरत होती हैं और आयरन के अवशोषण के लिए विटामिन सी बेहद जरूरी न्यूट्रिएंट होता हैं। लेकिन खाने के तुरंत बाद ही पानी, चाय या कॉफी पीने से हिमोग्लोबिन सही से बन नहीं पाता। खाने के तुरंत बाद ही पानी पीने से ना सिर्फ हिमोग्लोबिन की कमी होती है बल्कि खून भी साफ नहीं बन पाता। खाना अच्छे से चबाकर ना खाना ये भी खून ना बन पाने का एक प्रमुख कारण होता हैं। अगर हम अपनी डायट का सही से ध्यान रखें तो खून की कमी कुछ ही दिनों में ठीक हो सकती हैं।
हिमोग्लोबिन बढ़ाने वाले पदार्थ (foods for Hemoglobin)
1. आम – Mango
खून की कमी जल्दी से पूरा करने के लिए आम एक बेहद अच्छा पर्याय है। आम मे प्रचुर मात्रा मे विटामिन सी और फॉलिक एसिड होता है जो खून बनाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन बी और पोटेशियम भी होता है, जो पेट के लिए काफी लाभकारी होते हैं।
2. किशमिश – Raisins
पूरे साल मिलने वाली किशमिश खून बनाने मे बहुत लाभकारी होती है। किशमिश में आयरन अच्छी मात्रा मे पाया जाता है। जिस कारण ये खून बनाने मे बहुत मदद करता है। इसके अच्छे लाभ के लिए एक ग्लास पानी मे किशमिश को रात भर भीगो कर रहने दे और सुबह इसके पानी के साथ साथ किशमिश का भी सेवन कर लें।
3. चुकंदर – Beetroot
खून बनाने के लिए चुकंदर को सबसे बेहतरीन फूड माना जाता है। चुकंदर मे नाइट्रेट्स होते हैं। जब हम चुकंदर का सेवन करते हैं, तो यह नाइट्रेट्स ‘नाइट्रिक’ ऑक्साइड मे कन्वर्ट हो जाते है और नसों को खोल देते है। जिससे शरीर मे ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन सही से बना रहता है।
4. आलूबुखारा – Plum
आलूबुखारा खाने से खून जल्दी बढ़ता है। आलूबुखारा मे वो सब कुछ मौजूद होता हैं जो खून बनाने के लिए जरूरी होता है। आलूबुखारा खून को तो बढ़ाता ही है साथ में ये तासीर मे ठंडा होने से शरीर की गर्मी को भी कम करता हैं।
5. अनार – Pomegranate
अनार कमज़ोरी को दूर करने की एक प्राकृतिक रेमेडी है। अनार मे प्राकृतिक ही आयरन, विटामिन सी, फोलेट, मैग्नेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो खून को तेजी से बढ़ाते है।
6. सेब – Apple
सेब एनीमिया जैसी स्थिति मे लाभकारी माना जाता है। सेब खाने से हिमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके अलावा सेब मे कई तरह के विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट होते जो खून बनाने के अलावा गट हेल्थ मे भी काफी फायदेमंद होते हैं।
यहां और पढ़ें: काला नमक हैं इन सभी बीमारियों मे फायदेमंद, जाने इससे मिलने वाले 9 फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।