Foods for strength: हमारे शरीर को ताकत देने के लिए हमारे डाइट में सही खाद्य पदार्थों का होना काफी जरूरी होता है। सही पोषण और न्यूट्रीशन ही हमारे शरीर मे ताकत, ऊर्जा और उत्साह का निर्माण करने का काम करता है। आज के इस लेख में आपको ऐसे ही कुछ हेल्दी चीजों के बारे मे बताने वाले हैं, जो शरीर को ताकत देने का काम करते है। जानते हैं उन फूड्स के बारे में विस्तार से –
Foods for strength: आज की इस मिलावटी दुनिया में हमारे शरीर को जरूरी उतना पोषण नहीं मिल पाता। हमारी पृथ्वी खाद्य पदार्थों से भरपूर है, जो हमे ताकत और एनर्जी देने में पूरी तरह से सक्षम हैं। लेकिन आज की इस मिलावटी चीजों के कारण हमें हेल्दी पोषक तत्वों के लिए काफी कुछ मशक्कत करनी पड़ती है। जिससे हमें हमेशा ही कमजोरी, थकान और आलस्य से गुजरना पड़ता हैं। स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए और कमजोरी को दूर करने के लिए इस धरती पर ऐसे कई चीजें उपलब्ध हैं, जो हमे ऊर्जा और ताकत प्रदान कर सकते हैं। जिसमें ड्राई फ्रूट्स, फल, दालें, दूध-दही-घी, जो प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते है। ऐसी चीजें मांसपेशियों को मजबूत करके शरीर की ताकत को बढ़ाते हैं। थकान को दूर करते हैं। रोगप्रतिरोधक शक्ति को मजबूत बनाके स्फूर्ति और एनर्जी को बढ़ाते हैं। अगर आप कामकाज के कारण व्यस्त रहते हैं, अपनी सेहत के तरफ ठीक से ध्यान नही दे पाते या फिर आप मसल बिल्डिंग में रुचि रखते हैं, तो आपको ऐसे पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो, बाजार में आसानी से मिल सके और हमारे बजेट में भी हो। इसीलिए आज हम आपको ऐसेहिं चीज़ों को बारे में जानकारी देंगे जो ताकतवर हो और आपको पॉवर देने का काम करे। (Foods for strength in hindi)

ताकत से भरपूर ये 6 चीजें
1. दही (Curd)
किसी भी फूड्स को पचाने के लिए सबसे पहले हमारा पाचन तंत्र सही होना बेहद जरूरी होता है। पाचन तंत्र अगर सही से काम करता है तो शरीर मे ऊर्जा शक्ति की कमी महसूस नहीं होती। दही प्रोबायोटिक्स का सबसे बेहतरीन पर्याय है, जो गट में हेल्दी बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाकर पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। दही मे कैल्शियम और प्रोटीन के साथ साथ अन्य भी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाके शरीर मे तुरंत ही ऊर्जा का संचार करता हैं। दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होने के कारण यह मेटाबोलिज्म को तेज करता हैं। जिससे थकान और कमजोरी को दूर किया जा सकता है।
2. अंडे (Eggs)
अंडे को प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स कहा जाता है। अंडा प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी12 से भरपूर होने के कारण इसका सेवन अधितकर घरों में न्यूट्रीशन के तौर पर किया जाता है। शारीरिक कसरत करने वाले लोगों के लिए अंडा एनर्जी और प्रोटीन का एक बढ़िया पावरहाउस है। अंडे मे अच्छी मात्रा में प्रोटीन और अन्य न्यूट्रीशन पाए जाते हैं, जो शरीर के मांसपेशियों के लिए आवश्यक होते हैं। अंडे में विटामिन बी12 पाया जाता है, जो शरीर को लंबे समय तक भी एनर्जी देने का काम करता है। यह विटामिन बी12 दिमागी विकास के लिए काफी जरूरी होता है। मानसिक शक्ति और एकाग्रता के लिए यह विटामिन बी12 जरूरी होता हैं।
3. कीवी (Kiwi)
कीवी रोगप्रतिरोधक शक्ति और पेशियों को मजबूत करने मे बहुत काम आता है। कीवी विटामिन सी और खनिज का एक शानदार स्रोत होता है। जो इम्युनिटी मजबूत बनाता है। कीवी मे एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेल्स को रिपेयर करते है, एनर्जी को बढ़ाते हैं और इन्फेक्शन से बचाएं रखते हैं। कीवी का रोज़ सेवन करने से रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ती है और कमजोरी दूर होने लगती हैं।
4. बादाम (Almond)
बादाम हृदय, बाल और मस्तिष्क के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, खनिज, फाइबर, और हेल्दी फैट्स पाएं जाते हैं। बादाम शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। बादाम में जिंक, आयरन और मैग्निशियम भी होते है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। बादाम का सेवन करते रहने से शरीर मे एनर्जी और ताकत बनी रहती हैं।
5. पालक (spinach)
पालक मे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। पालक मे पाए जाने वाले तत्व शरीर मे खून की कमी को दूर करने का काम करते हैं। पालक मे मौजूद आयरन, फॉलिक एसिड शरीर की थकान को दूर करते हैं। शरीर को ताकतवर बनाने के लिए पालक का सूप बेहद उपयोगी होता है। पालक सूप को हमारा शरीर अच्छेसे एब्जॉर्ब कर लेता है।
6. केला (Banana)
केला मसल बिल्डिंग मे बहुत मदद करता है। केला कमजोर और अनहेल्दी लोगों के लिए एक सुपर फूड होता हैं। केले मे कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, मैग्नेशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ही एनर्जी देने का काम करता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में होने के कारण यह हड्डियां मजबूत बनाता है। केला पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता हैं और इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता हैं जिससे हृदय भी स्वस्थ रहता हैं।
यहां और पढ़ें: नागरमोथा पाउडर को नहाने के पानी में डालकर नहाने से मिलते हैं अनोखे फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
