Jamun for diabetes: एक पल मे डाउन कर देगा हाई ब्लड शुगर, जानिए जामुन खाने से मिलने वाले 5 फायदे

Jamun for diabetes: डायबिटीज के कारण डायबिटिक मरीजों को हार्ट स्ट्रोक, आंखों की कमजोरी जैसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जानते है गर्मियों के मौसम में मिलने वाला जामुन आपके डायबिटीज को कैसे कम कर सकता है।

Jamun for diabetes
Jamun for diabetes

Jamun for diabetes: डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। जामुन हाई ब्लड शुगर को नैचुरली कंट्रोल करने मे बड़ी सहायता करता है। शुगर को कंट्रोल मे रखने के लिए सिर्फ जामुन ही नहीं बल्कि इसके पत्ते और बीज भी बड़े सहायक होते है। हाई ब्लड प्रेशर से जुझ रहे लोगों के पास डाइट की बड़ी समस्या होती है कि अपनी डायट मे ऐसा क्या शामिल करे कि ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहे और खाने का स्वाद भी बना रहे। कई बार डायबिटिक लोगों का मन तो बहुत कुछ खाने का करता है लेकिन डर के मारे कुछ खा नहीं पाते। ऐसे मे जामुन एक मात्र ऐसा फल है, जो स्वाद को भी बिगड़ने नहीं देता और डायबिटीज को कंट्रोल मे रखने के लिए किसी दवा से भी कम नहीं होता।

आयुर्वेद मे जामुन के फल के साथ-साथ इसके पत्ते और बीज का उपयोग सदियों से ही शुगर को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। रिसर्च भी यह बात मान चुका है कि जामुन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण मे रखने के लिए बेहद ही कारगर होता है। बढे हुए शुगर को कंट्रोल मे रखने के लिए डॉक्टर भी जामुन खाने की सलाह देते हैं। जामुन न सिर्फ स्वाद में बल्कि सेहत मे भी बहुत फायदेमंद होता हैं। (jamun benefits in blood sugar)

ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है

जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। जामुन मे जंबोलिन नामक कंपाउंड होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। इसी कारण इसे खाने से शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता। जामुन मे मौजूद जंबोलिन नामक कंपाउंड इंसुलिन रेसिस्टेंस को बूस्ट करता है जिससे शरीर मे ग्लूकोज का अवशोषण कम हो जाता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने मे मदद मिलती है।

जामुन के एंटी ऑक्सीडेंट गुण

जामुन मे मिनरल्स, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रचुर मात्रा होने से यह फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम कर देता है। फ्री रैडिकल्स के कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होने की संभावना अधिक होती है, जो शरीर की हर समस्या की वजह होती है। जामुन के विटामिन-सी और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान को कम कर देते हैं, जिससे डायबिटीज और उससे होने वाले लक्षणों को जामुन प्रभावी रूप से कम कर देता है। डायबिटीज मे सूजन की समस्या अक्सर होती है, जो ज्यादातर हार्ट को नुकसान करती है। जामुन मे मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण सूजन को दूर करने मे काफी मदद करते है।

(सेहत का खजाना है ये फल, बारिश में जरुर करे इसका सेवन)

* जामुन का सेवन कैसे करें?

जामुन का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। ताजे जामुन सबसे फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा इसके पत्ते और गुठलियों का भी उपयोग किया जा सकता है।

* जामुन के पत्तों का रस

जामुन के पत्ते टैनिन, फ्लेवोनॉयड्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। ये पत्ते सूजन को कम करने मे काफी मदद करते हैं। जामुन के ताजे पत्तों से बना रस रोज सुबह खाली पेट पीने से कुछ ही दिनों में डायबिटीज से आराम मिलने लगता है। साथ ही इसके पत्तों का चूर्ण हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल मे रखने के लिए फायदेमंद होता है।

* जामुन के पत्तों का काढ़ा

जामुन के पत्तों से बना काढ़ा भी डायबिटीज मे लाभकारी साबित होता है। जामुन के पत्तों को उबालकर छान ले। फिर हल्का गुनगुना होने पर चाय की तरह सेवन कर लें।

* जामुन के गुठलियों का चूर्ण

जामुन की गुठलियां हाई ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कम करता हैं। दरअसल इसमें पाए जाने वाले जंबोलिन और जंबोसिन इंसुलिन की गति को तेज कर देता है, जिससे खून मे शुगर का अवशोषण धीमा पड़ जाता है। रोज सुबह जामुन के गुठलियों का चूर्ण पीने ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम हो जाता है, तथा बार बार पेशाब आने की समस्या को कम करता है।

जामुन के कई और फायदे

* रोग प्रतिकारक शक्ति को मजबूत करता है जामुन।
* वजन घटाने में मदद करता है जामुन।
* आंखों के लिए फायदेमंद होता है जामुन।
* स्किन मे कोलेजन प्रोडयूस करता है जामुन।
* एंटी एजिंग की प्रोसेस को स्लो कर देता है जामुन।
* ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है जामुन।
* हार्ट हेल्थ को मजबूत करता है जामुन।
* पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है जामुन।

यहां और पढ़ें: जामुन खाने से स्किन को मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment