Jamun seeds benefits for skin: हेल्दी और चमकदार स्किन बनाने के लिए आप जामुन के बीजों का पाउडर बनाकर उपयोग कर सकते हैं। इन बीजों में पाए जाने न्यूट्रिएंट्स स्किन के लिए काफी लाभदायक होते है।

Jamun seeds benefits for skin: दिन ब दिन बढ़ती जा रही गर्मी और पॉल्यूशन के कारण चेहरे का देख भाल करना उतना ही कठिन होता जा रहा है। बढ़ती जा रही गर्मी और पॉल्यूशन के कारण चेहरे पर पसीना बहुत आता है। जिससे चेहरे पर मुंहासे, पिंपल्स आते है और चेहरा भी बेजान दिखाई देने लगता है और स्किन की रंगत को भी कम कर देता है। वैसे, तो स्किन की समस्याओं के लिए मार्केट में कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट और ब्यूटी क्रीम्स मौजूद है। लेकिन बार बार इन उपचारों को और क्रीम्स को इस्तेमाल करना संभव नहीं होता है। इन ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में और ब्यूटी प्रोडक्ट्स मे कई प्रकार के केमिकल्स पाए जाते हैं, जो स्किन को बाहर से तो निखार देते है लेकिन स्किन मे मौजूद जरूरी ऑयल्स को खत्म कर देते है। जिससे चेहरे पर का रूखापन बढ़ते जाता है। चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए आप जामुन के बीजों का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। जामुन के बीजों के एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टिरियल गुण चेहरे की समस्याओं को काफी हद तक कम करने मे सहायता करते है। जामुन मे पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स स्किन मे कोलेजन प्रोडयूस करने का काम करते है। आइए तो जानते है जामुन के बीज कैसे आपके स्किन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। (Jamun seeds benefits for skin)
जामुन बीज के स्किन को मिलने वाले फायदे – Benefits of Jamun seeds for skin
1. पिंपल्स के लिए फायदेमंद
जामुन के बीजों में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं, जिसका नियमित उपयोग कर के आप चेहरे की काफी सारी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण किल-मुहांसों को आसानी से दूर कर सकते हैं। इस पाउडर का उपयोग कर के चेहरे पर का बैक्टीरिया साफ हो जाता है, जिससे चेहरे पर पिंपल्स आने की संभावना लगभग कम हो जाती है। जामुन के बीज के पाउडर से चेहरे पर की सूजन कम होती है, जिस कारण दाग धब्बे, फुंसियां और मुंहासे तेजी से ठीक होने लगते हैं।
2. पिग्मेंटेशन को दूर करने में सक्षम
जामुन के बीजों में कई सारे न्यूट्रिएंट्स होते है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते है। जामुन के बीजों का उपयोग आप हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या मे कर सकते हैं। जामुन के बीजों का पाउडर धूप से हुई टैनिंग को धीरे-धीरे दूर करता है तथा चेहरे पर निखार और चमक को बढ़ाता है। जामुन के बीजों का फेस मास्क चेहरे पर लगाने से चेहरे पर के कील, मुंहासे और कालेपन को दूर करता हैं।
3. पिंपल्स को कम करता है जामुन
जामुन मे मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पिंपल्स को कम करने के लिए काफी लाभकारी होते है। इसका नियमित उपयोग करके आप पिंपल्स, मुंहासे और दाग-धब्बों को आसानी से कम कर सकते हैं। जामुन की एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी चेहरे की सूजन को कम करती है। जामुन के बीजों का पाउडर चेहरे पर लगाने से यह बैक्टीरिया को साफ करता है, जिससे फोड़े, फुंसियों की सूजन कम होने लगती है। इसके सूजन रोधी गुण चेहरे पर के बैक्टीरिया को साफ कर देते है, जिसके कारण मुंहासे होने की संभावना कम हो जाती है और पिंपल्स, मुंहासे तेजी से ठीक होने लगते हैं।
4. एंटी ऐजिंग का काम करता है जामुन
जामुन के बीजों में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन-सी, फ्लेवोनॉयड्स जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद जरूरी न्यूट्रिएंट होते है। ये न्यूट्रिएंट स्किन मे कोलेजन प्रोडयूस करने का काम करते है और बुढ़ापे की गति को स्लो कर देते हैं। जिससे चेहरे पर चमक आने लगती है और डलनेस कम होने लगता है। इस पाउडर का उपयोग करके आप झुरियां और फाइन लाइन्स को कम कर सकते हैं। इस पाउडर को चेहरे पर भी लगाया जाता है, या किसी अन्य फेस पैक में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पावडर स्किन को अंदर से टाइट कर देता है।
5. स्क्रबिंग करे जामुन पाउडर से
जामुन के पाउडर का उपयोग आप स्क्रबिंग के तौर पर भी कर सकते हैं। जामुन के बीजों का पाउडर मार्केट में मिलने वाले स्क्रबिंग से कई गुना फायदेमंद होता है। इसका पाउडर रोम छिद्रों को खोलता है और चेहरे से एक्सेस ऑयल को कम करता है। एक्सेस ऑयल कम होने से डेड सेल्स साफ होने लगते है और पिंपल्स दूर हो जाते हैं।
6. सन बर्न को दूर करता है
सूरज से निकलने वाली किरणे हमारी चेहरे के लिए काफी नुकसानकारक होती है। यह किरणे हमारी चेहरे को जलाने का काम करती हैं। जामुन के बीजों का पाउडर टैनिंग को दूर करने के लिए मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करें जामुन बीज के पाउडर का – How to use jamun seeds powder
* इस पाउडर से आप चेहरे पर स्क्रबिंग कर सकते हैं।
* फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते है।
* गुलाब जल या कच्चा दूध में पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
* शहद मे मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।
यहां और पढ़ें: शुगर के मरीजों के लिए वरदान है जामुन की गुठलियां, मिलते हैं ये 6 फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
