Kaunch Beej ke Nuksan: फायदे ही नहीं नुकसान भी कर सकता है कौंच का बीज, कौंच बीज के 6 बड़े नुकसान

Kaunch Beej ke Nuksan: कौंच बीज का उपयोग कई रोगों से छुटकारा दिलाने में काफी मदद करता है। लेकिन इसका अधिक सेवन कई बार नुकसानकारक भी हो सकता है।

Kaunch beej ke nuksan
Kaunch beej ke nuksan

कौंच बीज के नुकसान-Disadvantages of Kaunch Beej 

Kaunch Beej ke Nuksan: कौंच बीज के बारे मे आपने शायद इसके पहले सुना होगा। आयुर्वेद मे सदियों से ही कौंच के बीज का उपयोग कई रोगों के उपचार हेतु किया जाता है। कौंच के बीज का पौधा बहुमूल्य होता है, इसके (kaunch seeds) लगभग सभी भागों का उपयोग औषधियों के रूप मे किया जाता है। कौंच के बीज दिमाग से लेकर दिल तक कई रोगों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इस कौंच के बीज को वेलवेट बीन्स (Velvet Beans) भी कहा जाता है। खासकर कौंच के बीज पुरुषों के सेक्सुअल समस्याओं से निजात दिलाने में काफी लोकप्रिय है। सेक्सुअल समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कौंच के बीज (Kaunch Beej) एक रामबाण उपाय की तरह काम करते हैं। जैसे जैसे इसके बारे मे लोगो को जानकारी मिल रही है वैसे वैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। कौंच के बीज गठिया, कमर दर्द, डायबिटीज, इनफर्टिलिटी, स्पर्म की क्वालिटी, अनिद्रा, डिप्रेशन, कमजोरी और थकान जैसे आदि समस्याओं को दूर करने मे बहुत मदद करता है। कौंच के बीज दो प्रकार के होते है। एक की खेती की जाती है और दूसरे अपने आप जंगलों में उगते हैं। जंगलों में पाएं जाने वाले कौंच के बीज उतने सेहतमंद नहीं होते, उनसे नुकसान भी हो सकते हैं। वैसे तो इनके फायदों के बारे मे ही ज्यादा चर्चा होती है, लेकिन बिना जानकारी के इसका अधिक सेवन कई हेल्थ चैलेंजेस को भी निर्माण कर सकता है। तो आइए जानते है कि इन बीजों के अधिक सेवन से आपके सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं। (Kaunch Beej ke Nuksan In Hindi)

1. कौंच से डायरिया हो सकता है

कई बार हम किसी औषधी का इस्तेमाल जानकारी के अभाव से और उसके गुणों के बारे मे सुनने मात्र से शुरू कर देते हैं। यह भी जानने की कोशिश नहीं करते कि इससे हमें नुकसान भी हो सकता है। कई बार इस बीजों के सेवन से पेट खराब हो सकता है। कौंच बीज के अधिक से सेवन दस्त, डायरिया और अपचन की समस्या हो सकती है।

(कौंच के बीज मे छुपा है पुरुषों के सेहत का राज, रोज करे सेवन, पुरुषों को मिलेंगे ये 5 फायदे)

2. वजन को कम कर सकता है

पहले से ही दुबले पतले लोगों के लिए कौंच बीज का अधिक सेवन नुकसानकारक हो जाता है। दुबले पतले लोगों के लिए इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस बीजों के अधिक और लगातार सेवन से वजन तेजी से कम हो सकता है।

3. आतें हो सकती कमजोर

कौंच बीज के अधिक सेवन से आंतों की गति तेज हो जाती है। यह कौंच के बीज ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करके ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर का कम का कम होना किसी भी तरह से उचित नहीं होता, इससे चक्कर और जी घबराना जैसी दिक्कते हो सकती है। आंतों के खराब होने से आंतों की मूवमेंट कमजोर हो जाती है। जिससे अपचन, गैस, एसीडिटी आदि जैसी डाइजेशन की स्थिति निर्माण हो सकती है।

4. इन रोगों में ना करे कौंच के बीज का सेवन

लंबे समय से चलती आ रही बीमारियों मे जिसके संबंधित आप दवाईयों का सेवन कर रहे है, उन लोगों को कौंच के बीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, ऐसे मे कौंच के बीज उपचार मे बाधा उत्पन्न कर सकते है। जिसमें ब्रेन की दिक्कत, हृदय की दिक्कतें, लिवर और गुर्दे की परेशानियां शामिल है।

5. गर्भावस्था में ना करे सेवन

दरअसल कौंच के बीज मे ऐसे कई तत्व मौजूद होते है जिससे गर्भवती महिलाओं को और पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान हो सकता है। प्रेगनेंट महिला और स्तनपान करने वाली महिलाओं को कौंच के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए।

कैसे करें कौंच के बीज का इस्तेमाल (How To Use Kaunch Beej in Hindi)

कौंच के बीज का पाउडर बाजार में बड़े आसानी से मिल जाता है और इससे बनाई जाने वाली कौंच पाक रस भी मिल जाता है। इसके पाउडर को एक ग्लास गुनगुने दूध में मिलाकर लें सकते हैं। हालांकि इसका उपयोग करने से पहले आपको किसी अच्छे आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

यहां और पढ़ें: कौंच बीज के पाउडर को रोज दूध मे मिलाकर पीने से मिलते है 8 जबरदस्त फायदे

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment