Melanin reducing tips: मेलानिन कम करने के 5 घरेलू उपाय

Melanin reducing tips in hindi: शरीर मे मेलानिन का प्रोडक्शन बढ़ने पर स्किन का रंग अधिक काला दिखाई देता है। आज की जेनरेशन में यह समस्या हर किसी को सता रही है। लेकिन कुछ चीज़ों के सहायता से आप इस मेलानिन के प्रोडक्शन को कंट्रोल में रख सकते हैं।

Melanin reducing tips in hindi: मेलानिन यह भारतीय लोगों के शरीर मे पाया जाने वाला एक आम घटक होता है। यह घटक जिसके शरीर मे जितना ज्यादा होता है उसकी स्किन उतनी ही काली दिखाई देती है। मेलानिन यह स्किन, बाल और आँखों के लिए रंग देने के लिए होता हैं। यह स्किन की बाहरी परत में पाया जाता है, जो मेलानोसाइट्स द्वारा निर्मित होने वाला एक सेल्स होता हैं। यह मेलानोसाइट्स अन्य देशों के तुलना में भारतीय लोगों में थोड़ा ज्यादा पाया जाता है। इसकी मात्रा लगभग एक जैसी होती है। लेकिन कुछ लोगों में इसकी मात्रा ज्यादा होती हैं। जिसके शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा होती है, उसका रंग उतना ही डार्क दिखाई देता है। मेलानिन (Melanin) एक पिगमेंटेट है। यह किसी हिस्से में जमा होने से स्किन को अधिक काला कर देती हैं। जिसे हाइपरपिग्मेंटेशन कहा जाता हैं। हाइपरपिग्मेंटेशन बड़ी ही सिर दर्द वाली समस्या होती हैं, जो आसानी से नहीं जाती। किसी को भी पिगमेंटेट स्किन पसंद नहीं होती है। इसके लिए जरूरी होता हैं कि हम मेलानिन (Melanin) के प्रोडक्शन को मैनेज कर के रखें और स्किन का खास ध्यान रखें। अगर आप भी अपनी डार्क स्किन से परेशान है और मेलानिन (Melanin) के प्रोडक्शन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों के द्वारा बताएं गए कुछ घरेलू टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। (Melanin reducing tips in hindi)

Melanin reducing tips
Melanin reducing tips

मेलानिन कंट्रोल में रखने के घरेलू उपाय – Melanin reduction home remedies in hindi

1. हल्दी है फायदेमंद (Turmeric Benefits For Skin)

डार्क स्किन और मेलानिन को कम करने मे सबसे पहले नाम हल्दी का ही लिया जाता है। एक रिसर्च से भी पता चलता है कि चेहरे पर के दाग-धब्बे और मेलानिन को कम करने मे हल्दी काफी फायदेमंद होती हैं। हल्दी में करक्यूमिन (curcumin) नामक एक एक्टिव कम्पाउंड पाया जाता है। यह करक्यूमिन मेलानोसाइड्स की तीव्रता को कम करके मेलानिन (Melanin) के प्रोडक्शन को बढ़ने से रोकता है। जिन भी लोगों को अधिक मेलानिन के कारण हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या होती है, उनके लिए हल्दी एक बेहतरीन पर्याय बन सकता है, उन्हें हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए।

2. एलोवेरा का उपयोग करें (Alovera Benefits For Skin)

एलोवेरा को सदियों से ही स्किन का साथी कहा गया है। एलोवेरा स्किन से गर्मी को दूर करके पिंपल्स, किल-मुंहासे, पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर करके स्किन कोमल और मुलायम बनाती हैं। दरअसल, एलोवेरा मे कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन का बचाव करके रखते हैं और चेहरे की डलनेस को दूर करते हैं। एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखती हुये मेलानिन को भी कंट्रोल में रखती है।

3. नींबू का रस है उपयोगी (Lemon Benefits For Skin)

नींबू स्किन पर से अतिरिक्त आइल और डेढ़ सेल्स को निकालने में काफी कारगर है। लेकिन इसका इस्तेमाल थोड़ा कम हि करना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन सी अधिक होने के कारण सेंसिटिव स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता हैं। नींबू का विटामिन सी पिग्मेंटेशन कम करने में काफी मदद करता है। नींबू के पोषक तत्व मेलानिन को बनने से रोकते है और मेलानिन के प्रोडक्शन को कम करते हैं। पिग्मेंटेशन, चेहरे पर का अतिरिक्त आइल और डेढ़ सेल्स को कम करने के लिए नींबू का रस आपके बेहद काम आ सकता हैं।

4. स्किन को ब्लीच करे

मेलानिन और स्किन को बेहतर रखने में ब्लीच काफी लाभकारी होती है। मेलानोसाइट्स की मात्रा कम करने मे और स्किन को हाइड्रेट रखने में ब्लीच काफी कारगर उपाय होता है। ब्लीच स्किन टोन में सुधार करके स्किन की रंगत मे सुधार करती है। इसके लिए आप केमिकल फ्री चीजें जैसे आलू का रस, टमाटर, केले जैसे आदि चीजों का इस्तेमाल करें। यह प्राकृतिक होने के कारण ज्यादा सुरक्षित होते हैं।

5. ग्रीन टी भी है बढ़िया (Green Tea For Skin)

ग्रीन टी को स्किन के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसका उपयोग मेलानिन (Melanin) का प्रोडक्शन कम करने मे भी किया जाता है। ग्रीन टी में मौजूद पोषक तत्व पिग्मेंटेशन को कम करने मे बहुत सहायता करते हैं। ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टेरियल गुण होने के कारण आप इसका इस्तेमाल टोनर की तरह कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे को एक एक्स्ट्रा प्रोटेक्टिव लेयर मिलती हैं जो मेलानिन को कंट्रोल में रखती हैं।

कुछ और उपाय

* पिग्मेंटेशन के कारणों पर ध्यान रखें।
* विटामिन सी चीजों का इस्तेमाल करें।
* धूप मे जाने से पहले सनस्क्रीम का इस्तेमाल करे।

किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले किसी जानकार से सलाह अवश्य लें। किसी भी चीज का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही रखें। कोई भी चीज का उपयोग तभी करे जब उससे आपको एलर्जी ना हो और आपके स्किन पर अच्छेसे सूट हो।

यहां और पढ़ें: ब्लड शुगर में क्यू दी जाती है मोंक फ्रूट खाने कि सलाह

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

Leave a Comment