Nagarmotha powder benefits: स्किन को बेहतर करना हो, या मानसिक परेशानी को दूर करना हो, नागरमोथा पाउडर हैं इन सब में कारगर। नागरमोथा पाउडर से नहाने के मिलते फायदे।
Nagarmotha powder benefits: नागरमोथा का उपयोग प्राचीन समय से ही कई औषधीय कामों मे किया जाता हैं। नागरमोथा एक फायदेमंद और शक्तिशाली आयुर्वेदिक वनस्पति होने के कारण इसके फूल, जड़ और फल सभी का इस्तेमाल पुराने समय से ही कई समस्याओं में किया जाता है। प्राचीन और आयुर्वेदिक चिकित्सा के तेज, सटीक और बिना कोई दुष्प्रभाव परिणाम देखकर लोगों की आयुर्वेद के प्रति फिर से विश्वास और जागरूकता बढ़ रही हैं। वैसे तो नागरमोथा पाउडर का इस्तेमाल कर के कई औषधि का निर्माण किया जाता है। नागरमोथा पेट के लिए काफी लाभकारी होता है। इसका इस्तेमाल करने से पेट और पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं को भी कम करने में काफी मदद मिलती हैं। लेकिन इसके पानी से नहाने से भी कई फायदे मिलते है। नागरमोथा पाउडर को नहाने के पानी में डालकर नहाने से स्किन और मस्तिष्क को रिलैक्स करने में भी कई फायदे मिलते हैं। आज के इस लेख में इसके फायदों के बारे मे विस्तार से समझते हैं। (Nagarmotha powder benefits in hindi)

नागरमोथा पाउडर के पानी से नहाने के फायदे – Nagarmotha powder benefits in hindi
नागरमोथा एक प्रकार कि घास होती हैं। इसके बीज औषधीय गुणों से भरपूर नारियल के आकार कि तरह दिखाई देते हैं। नागरमोथा पाउडर स्किन, बाल और माइंड को शांत करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट इसका इस्तेमाल करने कि सलाह देते हैं। नागरमोथा का पाउडर स्किन के टेक्सचर में सुधार करता है। इसके पाउडर को नहाने के पानी मे डालकर नहाने से स्किन और स्ट्रेस को कम किया जा सकता है।
1. स्किन को मिलते हैं फायदे: नागरमोथा का पाउडर स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको पानी में डालकर नहाने से स्किन के रंगत मे धीरे-धीरे सुधार होने लगता है। चेहरे पर के दाग धब्बे, पिंपल्स और कील मुंहासे भी कम होने लगते हैं। निस्तेज स्किन और चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इसके पाउडर से नहाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
2. माइंड को करे शांत: मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन को कम करने के लिए नागरमोथा पाउडर के पानी से नहाने पर मानसिक तनाव में कमी आती हैं और तनाव भी कम होने लगता हैं। इसके पानी से नहाने पर माइंड रिलैक्स होता हैं, नींद अच्छी आने लगती हैं और चिंता को दूर करने मे मदद मिलती हैं।
3. अच्छी नींद के लिए फायदेमंद: इसके पाउडर में एक खास प्रकार कि खुशबू होती है, जो हमारे मस्तिष्क को रिलैक्स करती है। इसके पानी से नहाने से नींद अच्छी आती हैं। इसके पानी से नहाना दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है।
4. तनाव से मुक्ति: इसके पाउडर में मौजूद विशेष तरह की खुशबू हमारे मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होती है। यह खुशबू हमारे मस्तिष्क को शांत करके तनाव को दूर करने मे मदद करती है। जिससे चिंता और मानसिक स्थिति को मैनेज करने में काफी मदद मिलती हैं।
5. शरीर की सूजन में फायदेमंद: शरीर की सूजन और मांसपेशियों के लिए भी नागरमोथा पाउडर काफी लाभकारी होता है। इसके पानी से नहाने पर सूजन और मांसपेशियों में आराम मिलने लगता है।
6. पाचन तंत्र में सुधार: नागरमोथा पाउडर को पानी में डालकर नहाने से पाचन क्रिया में भी सुधार होने लगता है।
नागरमोथा के पानी से कैसे नहाएं?
नागरमोथा पाउडर से नहाने के लिए इसके पाउडर को नहाने के पानी मे अच्छेसे मिलाकर पानी में पूरी तरह से मिक्स कर लें। मिक्स करने बाद इसके पानी से नहाए। नहाते से समय इस पानी को पूरी तरह से शरीर पर मालिश करें। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपके शरीर के रंगत मे सुधार होने लगता है और चेहरे पर के दाग धब्बे और पिंपल्स भी कम होने लगते हैं।
मानसिक तनाव को कम करने में यह पाउडर काफी लाभकारी होता है। सुबह, शाम दोनों समय इसके पानी से नहाने से आपके मन को शांति मिलती हैं और स्ट्रेस कम होने लगता हैं। इसके पानी से नहाने पर आपके मन को शांति और ताजगी महसूस होने लगेगी।
यहां और पढ़ें: नागरमोथा से मिलने वाले 4 कमाल के फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
