Quitting Sugar Benefits: चीनी सल्फर जैसे कैंसर्स केमिकल से बनाई जाती है, जो हमारे सेहत को रोज नुकसान पहुंचाती है। अगर आप सिर्फ 30 दिन तक चीनी खाना छोड़ देते है, तो आपको कई बड़े फायदे कुछ ही दिनों मे देखने को मिलेंगे।

Quitting Sugar Benefits: अधिकांश लोग अपनी दिन की शुरुआत ही चीनी से करते है। सुबह उठते ही सबसे पहले चाय या कॉफी पीना काफ़ी लोगों को पसंद होता है। रिफाइंड चीनी भले ही आपके चाय और कॉफी का स्वाद बढ़ाती हो, लेकिन चीनी का अत्याधिक सेवन (chini ke sevan ke nuksan) आपकी सेहत को काफी नुकसान कर सकता है। _ चीनी तो बनती गन्ने के रस से ही है, लेकिन सल्फर जैसे घातक केमिकल मिलाने से यह चीनी हेल्दी से ज्यादा नुकसानकारक हो जाती है। जिसमें न्यूट्रीशन के नाम पर सिर्फ मिठास ही होती है। इसमें मिलाएं जाने वाले केमिकल के कारण यह सफेद चीनी इतनी सारी समस्याओं को बढ़ा देती है जितना आप ने कभी सोचा भी नहीं होगा। लगातार चीनी का सेवन आपको समय से पहले ही बूढ़ा बना देता है। ड्राई स्किन, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, फैटी लीवर और कैंसर जैसे समस्याओं को भी चीनी बढ़ा देती है। आज हम इस लेख मे बताएंगे कि महीना भर चीनी छोड़ने के आपके सेहत को किस प्रकार से फायदे मिलते हैं। (Quitting Sugar Benefits for 30 days)
30 दिन चीनी ना खाने के फायदे – Quitting Sugar Benefits for 30 days
1. फैट कम होने लगेगा
चीनी छोड़ने का सबसे बड़ा फायदा तो वजन कम करने में मिलता है। ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाने के कारण हमारा शरीर पानी को भी होल्ड करके रखता है। अगर कोई शक्कर को बिल्कुल ही खाने छोड़ देता है तो बॉडी से एक्सेस पानी भी बाहर निकलने लगता है। जब हम चीनी या चीनी से बनने वाली मिठाई का सेवन करते है, तब बॉडी उसे ग्लूकोज में कन्वर्ट करती हैं। चीनी छोड़ने से बॉडी में से ग्लूकोज कम होने लगता है। ऐसे में कार्बोहाइड्रेट का उपयोग कम करने से बॉडी स्टोर्ड फैट को ही इस्तेमाल करने लगती हैं।
2. डेंटल हेल्थ में फायदेमंद
चीनी (sugar) खाना छोड़ने पर दांतों की हेल्थ मे भी सुधार होने लगता है। चीनी छोड़ने से दांतों की हेल्थ सुधारने में बहुत मदद मिलती है। रिफाइंड शक्कर छोड़ने से दांतों की बहुतसी समस्याएं कम होने लगती है।
3. स्किन के लिए लाभकारी
चीनी का सेवन करने से शरीर में जब शुगर का लेवल बढ़ने लगता है, तब ये कोलेजन की प्रक्रिया में बांधा करने लगता है। ये कोलेजन हमारी स्किन के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण प्रोटीन होता है। बॉडी में ग्लूकोज बढ़ने के कारण ये प्रोटीन कमजोर होने लगता है तथा त्वचा बूढी होने लगती है और चेहरे पर डलनेस और झुरियां बढ़ने लगते हैं। और हम समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं।
4. ब्लड शुगर कम होने लगता है
डायबिटीज से बचने के लिए शुगर का परहेज काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। शुगर का उपयोग ना करने से बॉडी में बड़ी हुई शुगर की मात्रा बहुत तेजी से कम होने लगती है।
5. लिवर डिटॉक्स होगा
लिवर हमारे शरीर का एक मुख्य अंग होता है। चुकीं रिफाइंड शक्कर सल्फर जैसे खतरनाक केमिकल से बनी हुई होने के कारण चीनी का इस्तेमाल जाने अनजाने मे हमारे लिवर को काफ़ी नुकसान पहुंचा रहा होता है। यदि आप चीनी का अत्याधिक सेवन करते है तो संभावनाएं होती है कि आप नॉन एल्कोहोलिक फैटी लीवर के शिकार हो सकते हैं।
6. दिल को रखे स्वस्थ
शुगर का हमारे दिल के साथ सीधा संबंध होता है। शुगर हमारे दिल को काफ़ी कमजोर करता है। शुगर का सेवन बॉडी में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है, जो हमारे हार्ट को सीधा नुकसान करता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर की संभावना लगभग बढ़ जाती है। चीनी का इस्तेमाल ना करने से हार्ट हेल्थ मजबूत बनी रहती हैं।
7. डाइजेशन मे लाभकारी
अधिक चीनी का सेवन आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को खत्म करता है। जिससे आंतों में बैड बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और आंतों का स्वास्थ्य कमजोर होने लगता है। चीनी का सेवन कम करने से आंतों मे हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ने लगते जिससे डाइजेशन को फायदा मिलता है।
यहां और पढ़ें: Safed Musli: ताकत का खजाना सफेद मूसली, जाने खाने का सही तरीका और सावधानियां
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
