Rock Salt vs Table Salt : रॉक सॉल्ट जिसे हिंदी मे सेंधा नमक या हिमालयन पिंक सॉल्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसके कई प्रकार है लेकिन हिमालयन रॉक सॉल्ट याने चट्टानों से निकलने वाला नमक सबसे अच्छा माना जाता।

Rock Salt vs Table Salt : सफेद नमक में पाए जाने वाले एक्सेसिव आयोडीन के कारण आज थायराइड बड़े तेजी से बढ़ते जा रहा है। ज्यादा नमक के कारण ये समस्या महिलाओं मे ज्यादा हो रही है और ब्लड प्रेशर की समस्या भी इसी कारण से बढ़ रही है। और मेल्स में इनफर्टिलिटी का एक कारण ये नमक भी माना जाता है। ज्यादा नमक हर मामले में खराब ही होता हैं चाहे वो कोई भी हो, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, बालों का झड़ना, समय से पहले बुढ़ापा, बहुत सारी स्किन की समस्या और शरीर को गलाने का काम भी यह सफेद नमक ही करता हैं। समुद्री नमक मे कई बार माइक्रो प्लास्टिक भी पाए जाते हैं जो प्यूरीफाई करने पर भी कई बार पूरी तरह से निकल नहीं पाते और आगे चलकर यही माइक्रो प्लास्टिक कैंसर, हार्ट डिजीज और कई हेल्थ चैलेंजेस का कारण बन जाते हैं। आयोडीन की हमे जरूरत होती है लेकिन ये आयोडीन हमे फल, सब्जी, दही या नॉन वेज से बड़ी आसानी से मिल जाता हैं। लेकिन आयोडीन के चक्कर में हमने इसका इस्तेमाल अधिक कर दिया है, जिससे हमें नुकसान हो रहा है।
क्या होता हैं रॉक सॉल्ट? – What is rock salt in hindi
सेंधा नमक (rock salt) ये सबसे अच्छा सिंध प्रांत में पाया जाता है इसीलिए इसका नाम भी सेंधा नमक रखा गया। सेंधा नमक में 80 से ज्यादा ट्रेस मिनरल्स पाए जाते हैं। इस नमक में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक जैसे सभी अत्यावश्यक एसेंशियल मिनरल्स भरपूर मात्रा मे पाए जाते हैं।
रॉक हिमालयन सॉल्ट से मिलने वाले फायदे – Rock Salt Benefits in hindi
सेंधा नमक को आयुर्वेद में सबसे उत्तम नमक कहा गया है। सेंधा नमक को आयुर्वेद में त्रिदोष नाशक कहा गया है ये वात, पित्त और कफ़ को संतुलित रखता है।
1. खाने का स्वाद बढ़ाता हैं सेंधा नमक।
2. डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं सेंधा नमक।
3. पेट के कीड़ों को मार देता हैं सेंधा नमक।
4. कांस्टिपेशन को कम करता है सेंधा नमक।
5. शुक्र धातु को बढ़ाता हैं तथा उनकी संख्या को भी बढ़ाता हैं।
6. आंखों की नमी को बरकरार रखता हैं।
7. बॉडी की जलन को रोकता हैं।
8. एसिडिटी, अपचन को कम करता है।
9. सफेद नमक में पानी की मात्रा अधिक होती है जो नसों के प्रेशर को बढ़ाता हैं। लेकिन सेंधा नमक में पोटेशियम होता हैं जिससे नसों पर ज्यादा प्रेशर नहीं आता जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
10. गले का दर्द, सुखी खांसी या गले का इन्फेक्शन सेंधा नमक के पानी से गरारे करने पर दूर किया जा सकता है।
11. सेंधा नमक बॉडी के टॉक्सिंस को बाहर निकाल देता हैं।
12. मांसपेशियों के दर्द के लिए काफी लाभकारी होता है सेंधा नमक।
13. अनिद्रा की परेशानी को दूर करता हैं सेंधा नमक।
14. तनाव कम करने मे सहायक होता है।
15. रोगप्रतिकारक शक्ति को मजबूत करता है।
16. यदि किडनी से संबंधित कोई समस्या हो तो आपको सेंधा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है।
17. सेंधा नमक (pink rock salt) ये शरीर मे इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन को बनाए रखता हैं जिससे पचनसंस्था मजबूत बनी रहती है।
18. सेंधा नमक से स्किन भी अच्छी रहती है। सेंधा नमक स्किन को मुलायम और चमकदार बनाए रखने मे मदद करता है।
19. वजन नियंत्रित रखने में भी सेंधा नमक बेहद सहायता करता है।
20. सेंधा नमक सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाता हैं, जिससे तनाव और चिंता जैसी स्थिति मे सुधार होता है।
21. सेंधा नमक से साइनस मे आराम मिल सकता है।
22. आयुर्वेद मे सेंधा नमक को आंखों के लिए फायदेमंद कहा गया है। इससे आंखें साफ करने पर आंखें अच्छी रहती है।
23. गर्मियों मे सेंधा नमक का सेवन करने से यह बॉडी की गर्मी को शांत करता हैं।
24. आर्थराइटिस और गठिया मे फायदेमंद।
25. गुनगुने पानी मे सेंधा नमक मिलाकर गरारे करने से यह दांतों के प्लाक को निकालता है और मसूड़े मजबूत बनाए रखता हैं।
26. सेंधा नमक मेटाबोलिज्म को सुधारता है।
27. सफेद नमक की जगह भोजन में सेंधा नमक का इस्तेमाल करने से वजन नियंत्रित रखने मे मदद मिल सकती है।
28. सेंधा नमक युक्त तेल से सिर की मालिश करने पर माइग्रेन से राहत मिल सकती है।
29. सेंधा नमक के पानी से स्किन साफ करने पर डेड स्किन सेल्स निकल जाते है। जिससे स्किन पर निखार आता है।
30. शरीर की ऊर्जा को बरकरार रखता हैं सेंधा नमक।
यहां और पढ़ें: सफेद नमक के जगह खाना शुरू करें सेंधा नमक मिलेंगे कई बड़े फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
