Safed Musli: सफेद मूसली एक प्राचीन औषधि है। थकान को दूर कर के लिए और कमजोरी दूर करने के लिए सफेद मूसली काफी गुणकारी होती है। खासकर पुरुषों के लिए यह सफेद मूसली बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

Safed Musli: आयुर्वेदिक चिकित्सा मे सफेद मूसली का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। सफेद मूसली ना सिर्फ ताकत और रोग प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाती है, बल्कि कई बीमारियां होने से भी रोकती हैं। वैसे तो आयुर्वेद और होम्योपैथी मे सफेद मूसली का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा से ही किया जाता है। लेकिन यौन क्षमता को लेकर परेशान रहने वाले लोगों के लिए यह बेहद उपयोगी मानी जाती है। सफेद मूसली (Safed Musli) आयुर्वेद और हर्बल मे इस्तेमाल किए जाने वाली एक शक्तिशाली कामोत्तेज जड़ी बूटी है, जिसे कैंसर, गठिया, डायबिटीज और यौन प्रदर्शन मे सुधार करने के लिए उपयोग मे लाया जाता है। खासकर शुक्राणुओं की और कामेच्छा की वृद्धि करने के लिए सफेद मूसली बहुत फायदेमंद होती है।
सफेद मूसली के पोषक तत्व
सफेद मूसली में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे शक्तिशाली बनाते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नेशियम, फाइबर और खनिज जैसे सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है।
सफेद मूसली क्या है? What is Safed Musli?
सफेद मूसली जिसका वैज्ञानिक नाम क्लोरोफिटम बोरीविलियनम है। सफेद मूसली जिसे ‘श्वेत मूसली’ के नाम से भी जाना जाता है। सफेद मूसली प्राकृतिक रूप से उगनी वाली एक दुर्लभ जड़ी बूटी है। लेकिन इसके महत्व को देखते हुए अब इसकी खेती भी होने लगी है। सफेद मूसली प्राकृतिक रूप से उगाई जाने वाली जड़ी बूटी होने के कारण इसका सही मात्रा मे और सही तरीके से इस्तेमाल करने से कोई नुकसान नहीं होता, यह मुख्य रूप से भारत के जंगलों में पाई जाने वाली जड़ी बूटी है। जिसका उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं मे सदियों से ही किया जाता आ रहा है। आमतौर पर सफेद मूसली का इस्तेमाल सेक्स हार्मोन को बढ़ाने के लिए किया जाता है। सफेद मूसली यह पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाती है, जिससे यौन प्रदर्शन मे काफी मदद मिलती है। साथ ही ये कैंसर, डायबिटीज, गठिया और शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए भी बहुत लाभकारी होती है। आयुर्वेद के अनुसार सफेद मूसली वातनाशक ओर पित्तनाशक होती है लेकिन यह कफ दोष को बढ़ा सकती है। इसलिए कफ समस्याओं मे इसका उपयोग सीमित मात्रा मे ही करना चाहिए।
सफेद मूसली के फायदे (Benefits Of Safed Musli)
सफेद मूसली तासीर मे ठंडी होती है। जानते है इसके फायदे
1. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन मे फायदेमंद
पुरुषों मे पाया जाने वाला टेस्टोस्टेरोन हार्मोन यौन प्रदर्शन के लिए काफी जरूरी होता है। इसके कमी से शरीर मे दुर्बलता बढ़नी लगती है और यौन समस्याएं भी होने लगती है। टेस्टोस्टेरोन यह एक मेल सेक्सुअल हार्मोन होता है, ये महिलाओं के शरीर मे भी होता है। लेकिन महिलाओं के तुलना मे पुरुषों मे अधिक पाया जाता है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को नैचुरली बढ़ाने के लिए सफेद मूसली आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।
(टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएं टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के नैचुरल उपाय)
2. शीघ्रपतन की समस्या मे
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कमजोर होने के कारण शीघ्रपतन की समस्या पुरुषों में ज्यादा देखने को मिलती है। खराब जीवन शैली के कारण, तनाव, चिंता और वर्क लोड ज्यादा होने से आजकल पुरुषों मे यह समस्या बहुत तेजी से बढ़ने लगी है। अगर आप भी इस स्थिति से गुजर रहे है और संभोग के दौरान पहले ही आपका वीर्य निकल जाता है, तो सफेद मूसली (safed musli) का उपयोग आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इस समस्या को दूर करने मे सफेद मूसली मदद करता है।
3. स्तंभन दोष
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जिसे स्तंभन दोष कहा जाता है। यह एक ऐसी समस्या होती है, जिसमें संभोग करते समय पुरुष का लिंग कठोर नहीं बन पाता जिससे कि काम उत्तेजना की कमी हो जाती है और संभोग करने का मन नहीं बन पाता। ऐसे मे सफेद मूसली का उपयोग बहुत फायदेमंद हो सकता है।
4. मूत्र समस्याओं मे फायदेमंद
कई लोगों को पेशाब करते समय जलन होती है। अक्सर पानी की मात्रा शरीर मे कम हो जाने से इन्फेक्शन होने लगता है। सफेद मूसली के सेवन से यह समस्या कम हो जाती है।
यहां और पढ़ें: दूध से 10 गुणा ज्यादा कैल्शियम है इन चीजों मे, जाने कैल्शियम और हड्डियां कमजोर होने के कारण
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
