Safed petha: अमृत से कम नही सफेद पेठा का ज्यूस, जाने सेहत को मिलने वाले जबरदस्त फायदे के बारे मे

Safed petha: सफेद पेठा पोषक तत्वों का एक बेहतरीन खजाना है। सफेद पेठा औषधी गुणों से भरपूर होने के कारण इसके नियमित सेवन से शरीर को कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते है।

safed petha ke fayde
safed petha ke fayde

Table of Contents

क्या है सफेद पेठा? (What is safed petha)
सफेद पेठा को सफेद कद्दू और अंग्रेजी मे ऐश गार्ड(ash gourd) और विंटर मेलन के नाम से भी जाना जाता है। सफेद पेठा को सेहत का खजाना कहा जाता है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा मे होता है जो डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आगरा का पेठा दुनिया भर मे जाना जाता है जो कि इसी सफेद पेठा से बनाया जाता है। इससे (safed petha) और भी कई डिशेज बनाई जाती है, जो स्वाद मे और सेहत मे भी भरपूर होती है। इसमें (safed petha) विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, प्रोटीन जैसे कई तरह के पोषक तत्व और मिनरल्स भरपूर मात्रा मे होते है। जो हमारे सेहत के लिए कई मामलो मे फायदेमंद होते है। सफेद पेठा बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए, पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे (safed petha) खाने से गैस, एसीडिटी, अपचन, कब्ज़ जैसी कई गैस्ट्रिक इश्यूज मे राहत मिलती है। तो आइए जानते है सफेद पेठा से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे मे।

सफेद पेठा के फायदे (Safed Petha Benefits)

1. डाइजेशन के लिए फायदेमंद
सफेद पेठा मे पानी की मात्रा और फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती। और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। फाइबर इंटेस्टाइन को मजबूत करने के लिए काफी लाभकारी होता है, जो कि इंटेस्टाइन की मूवमेंट को बढ़ाने के लिए काफी जरूरी होता है। इसके अंदर फाइबर भरपूर होने के कारण यह आंतों को साफ रखता है और बॉडी से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। सफेद पेठा शरीर मे एसिड को नियंत्रित रखता है और उसे बढ़ने से रोकता है। यदि आपको एसिडिटी की परेशानी है तो सफेद पेठा का ज्यूस आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

2. शरीर से गर्मी को निकालता है
सफेद पेठा तासीर मे ठंडा होता है। सफेद पेठा का ज्यूस शरीर को ठंडा रखने मे मदद करता है, गर्मियों के दिनों मे इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

3. बॉडी को डिटॉक्स करता है
इसमें (safed petha) एंटीऑक्सीडेंट और गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव गुण होते है, जो गैस्ट्रिक इश्यूज को होने से रोकता है। इसके अंदर पानी और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो बॉडी को हाइड्रेट रखने मे बॉडी को डिटॉक्स और वजन कम करने मे काफी मदद करता है।
4. आंखों के लिए फायदेमंद
सफेद कद्दू आंखों के लिए काफी लाभकारी होता है, इसमें ल्यूटीन और जैक्सैंथिन भरपूर मात्रा मे होते है, जो आंखों के लिए बहुत गुणकारी माने जाते है। जैक्सैंथिन ये एक ऐसा पोषक तत्व है जो आंखों को धूप के हानिकारक किरणों से बचाता है। आंखों मे ब्लड सर्कुलेशन को इम्रूव करता है। आंखों के पर्दे को हेल्दी रखता है। आंखों के पर्दे पर सूजन होने से रोकता है।
5. वेट लॉस मे फायदेमंद
सफेद कद्दू मे फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख कंट्रोल मे रखने के लिए मदद मिलती है।
6. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल मे रखता है
सफेद पेठा मे फायटोस्टेरॉल पाया जाता है जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने मे काफी सहायता करता है। जिससे हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक्स जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। लेकिन इसका सेवन पर्याप्त मात्रा मे ही करना चाहिए नही तो इससे पेट खराब, उल्टियां, पेट मे भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती है।
7. दिमाग के लिए फायदेमंद
सफेद पेठा मे एल-ट्रिप्टोफैन होता है, ये एक तरह का दिमाग के लिए आवश्यक एमिनो एसिड्स होता है जिसे शरीर खुद नही बना सकता। लेकिन सफेद पेठा का सेवन करने से यह मूड को रेग्यूलेट करता है।
8. लिवर और किडनी के लिए फायदेमंद
सफेद पेठा मे एंटी इनफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है, जो इन्फ्लेमेशन को पूरी क्षमता से कम करता है।
9. ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद
सफेद पेठा मे कार्ब और कैलोरी कम होती है और पानी और फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। सफेद पेठा मे पोटेशियम अच्छी मात्रा मे होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण मे रखने का काम करता है।
10. एनर्जी लेवल को बढ़ाता है
गर्मियों के दिनों मे अक्सर एनर्जी लेवल कम होने लगता है। इन दिनों शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। सफेद पेठा मे पानी और फाइबर भरपूर मात्रा मे होने के कारण ये शरीर को हाइड्रेट रखता है। और इसमें मौजूद कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, मिनरल्स और विटामिन्स शरीर की एनर्जी लेवल बढ़ाने मे काफी मदद करते है।
11. Ph लेवल को बढ़ाता है
इसमें अल्कलाइन इफेक्ट्स होते है जो शरीर के ph लेवल को बढ़ाकर शरीर से हानिकारक एसिड्स से बचाए रखता है।

यहां और पढ़ें: गर्मियों मे दिन भर हाइड्रेट रहने के लिए पीए ये 10 हेल्दी ड्रिंक्स

 

Leave a Comment