Sea Buckthorn: सी बकथोर्न से स्वास्थ को मिलते है 6 हैरान करने वाले फायदे

Sea Buckthorn: सी-बकथोर्न एक ऐसा हिमालयन सुपरफ्रुट जिसकी तुलना आज के समय में संजीवनी बूटी से की जा रही है। आइए जानते है लेख मे विस्तार से –

Sea Buckthorn Benefits: लद्दाख के पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाने वाली सी-बकथॉर्न एक ऐसी हिमालियन बेरी जिसकी तुलना आज के समय में संजीवनी बूटी से हो रही है। औषधीय गुणों से भरपूर सी-बकथॉर्न एक ऐसी बेरी है जो, बीस फलों के न्यूट्रिएंट्स मिलाकर भी वो नहीं कर पाते जो, अकेली यह पहाड़ों से मिलने वाली बेरी कर देती हैं। चीन के ओलम्पिक एथलीट्स इसे अपनी एनर्जी ड्रिंक के तौर पर इस्तेमाल करते थे। भारत देश इसकी उपलब्धता मे दूसरे नंबर पर आता है इसीलिए भारत देश को सी-बकथॉर्न की सुवर्ण खाल कहा गया है। सी बकथॉर्न में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है जो, हमारे सेहत और इम्यून सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद होते है। सी बकथॉर्न विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट, न्यूट्रिएंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी इफैक्ट्स से भरपूर ऐक इसी बेरी है जिसे आजकी संजीवनी बूटी कहा जा रहा है। कई देशों के रिसर्च के अनुसार सी-बकथॉर्न एक कंप्लीट हेल्थ सप्लिमेंट है, जो लिवर, स्किन, ब्लड प्रेशर, कमजोर इम्युनिटी, पाचन शक्ति, हार्ट हेल्थ और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

Sea Buckthorn
Sea Buckthorn

सी बकथॉर्न के पोषक तत्व

सी-बकथॉर्न में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी इफैक्ट्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस, ओमेगा – 6, ओमेगा -7, ओमेगा – 3, फ्लेवोनॉयड्स, बायोटिन, एंटी बैक्टेरियल, एंटी फंगल, आयरन, पोटेशियम, मैग्नेशियम जैसे कई प्रकार के आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

सी बकथॉर्न के फायदे – Sea Buckthorn Benefits In Hindi

1. तनाव को कम करें

हमारे शरीर मे हर बीमारी का कारण एक ही होता हैं ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण शरीर मे बीमारियों की उत्पत्ति होती है। और यह प्रक्रिया होती है फ्री रेडिकल्स से। यह फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज नहीं किया जाए तो, आगे चलके यही बड़ी बड़ी बीमारियों का कारण बनते है। अति तनाव कोर्टिसोल लेवल को बढ़ाता हैं, जिससे फ्री रैडिकल्स तेजी से बढ़ते जाते है। सी-बकथॉर्न के एंटी ऑक्सीडेंट फ्री रैडिकल्स को न्यूट्रलाइज करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस को कम करने का काम करते है। इसके इस्तेमाल से तनाव को कम किया जा सकता है। जिससे दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में काफी मदद मिलती है।

2. दिमाग के लिए फायदेमंद

सी-बकथॉर्न में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड विटामिन बी-12 और कई अन्य प्रकार के भी फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन बी-12 ब्रेन के फंक्शन्स और दिमागी विकास के लिए बहुत जरूरी होते हैं। याददाश्त और दिमाग को बेहतर रखने के लिए सी बकथॉर्न से काफी मदद मिलती है।

3. ब्लड शुगर रहे कंट्रोल में

सी-बकथॉर्न में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने का काम करते हैं।

4. हार्ट को रखे हेल्दी

शरीर मे ब्लड फ्लो और आर्टरीज को स्मूथ रखने के लिए विटामिन सी बेहद जरूरी होता है। विटामिन सी अगर शरीर को मिलता रहे तो, ये फ्री रैडिकल्स को न्यूट्रलाइज करके कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। जिससे हार्ट हेल्थ अच्छी बनी रहती है और हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। विटामिन सी ब्लड मे होने वाले फ्री रैडिकल्स को न्यूट्रलाइज करता है। जिससे लिवर को डिटॉक्स करने मे भी मदद मिलती है।

5. इम्युनिटी करे बूस्ट

वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए रोगप्रतिकारक शक्ति का मजबूत होना काफी जरूरी होता है। सी-बकथॉर्न में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स और विटामिन सी मौजूद होते है। ये सारे न्यूट्रिएंट्स रोगप्रतिकारक शक्ति मजबूत करने मे और रोगों से लड़ने के लिए बहुत मदद करते हैं।

6. डाइजेशन के लिए फायदेमंद

खराब डाइजेशन से परेशान लोगों के लिए सी-बकथॉर्न बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट खराब डाइजेशन को सुधारने मे बहुत सहायता करते हैं। इसके एंटी ऑक्सीडेंट फ्री रैडिकल्स को न्यूट्रलाइज करके जठराग्नि और बड़ी आंत को मजबूत करके डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। जिससे पाचन और पेट से जुड़ी समस्याओं को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

7. ग्लोइंग स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन के लिए मार्केट में ढेर सारे पर्याय उपल्ब्ध है। जो काफी महंगे और नुकसानकारक भी होते हैं। लेकिन सी-बकथॉर्न के एंटी ऑक्सीडेंट स्किन के काफी सारे फ्री रैडिकल्स को न्यूट्रलाइज करके कोशिकाओं को नुक़सान होने से बचाते हैं। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए शरीर में विटामिन ई काफी जरूरी होता है। विटामिन ई स्किन हेल्दी बनाए रखता है और स्किन को टाइट रखता है। इसके एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन ई एंटी एजिंग का काम करते हैं, झुरिया और फाइन लाइन्स को कम करते हैं। स्किन को हाइड्रेट रखने में इससे काफी मदद मिलती है। साथ ही इसके पोषक तत्व नाखून और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है।

कैसे कर सकते हैं सी बकथॉर्न का उपयोग – How to consume sea buckthorn in hindi

सी-बकथॉर्न का ज्यूस मार्केट में मिल जाता है। यह ज्यूस, पाउडर, पल्प या ऑयल फॉर्म में होता है। इसका ऑयल चेहरे पर लगाया जाता है। पाउडर से चाय बनाई जाती है और ज्यूस को पानी के साथ सेवन किया जाता है।

सी बकथॉर्न के निष्कर्ष

सी-बकथॉर्न औषधि गुणों से भरपूर होती है। यह सी बकथॉर्न खराब डाइजेशन, इम्युनिटी बूस्ट करने मे, लिवर के लिए, तनाव कम करने मे, बालों को हेल्दी रखने में, स्किन को ग्लोइंग करने में, हार्ट हेल्थ में, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए एक बेहतरीन और सुरक्षित औषधि है।

यहां और पढ़ें: मेलालिन कम करने के 5 टिप्स

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment