What Is Kosher Salt: क्या आप जानते है क्या होता है कोषेर नमक

What Is Kosher Salt: आपने आज तक नमक के बहुत सारे प्रकार देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी कोषेर नमक का नाम सुना है। तो जानते है क्या होता है कोषेर नमक।

What is kosher salt
What is kosher salt

What Is Kosher Salt: नमक खाने के लिए कितना जरूरी होता है, ये तो हम सभी जानते ही हैं। नमक को खाने मे सही मात्रा मे डालने से खाना, खाने मे सही और स्वादिष्ट बनता है, जबकि जरा सा भी नमक कम या ज्यादा हो जाय तो खाने का स्वाद ही बिगड़ जाता है। नमक के कई प्रकार होते है, जिनमें सफेद नमक, काला नमक, सेंधा नमक, समुद्री नमक आदि शामिल है। ये नमक अपने पोषक तत्व और अपने शुद्धता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आपने कोषेर नमक (Kosher Namak) के बारे मे पहले कभी नहीं सुना होगा। यह नमक खासतौर पर बड़े-बड़े होटल के शेफ इस्तेमाल करते है। यह नमक दानेदार और मोटा होने के कारण इसका उपयोग करना आसान होता है। इसका इस्तेमाल मांस को साफ करने के लिए किया जाता है। यह नमक बाकी नमक के तुलना मे बिना किसी एडिटिव्स के बनता है और इसे खासतौर पर होटल में ही नॉनवेज पकाने के लिए इस्तेमाल करते है। लेकिन ऐसे बहुत कम लोगों को ही इस नमक के बारे मे पता है। यदि आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो यह लेख आपके के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। यहां पर हम आपको कोषेर नमक के बारे मे जानकारी देने का प्रयास करेंगे और आपको बताएंगे कि इसका इस्तेमाल कैसे करते है। (Kosher Namak Kya Hota Hai Hindi Me)

(यहां पढ़ें: नमक खाना सेहत के लिए क्यों होता हैं जरूरी? जानते हैं नमक के कमी से क्या होता हैं)

कोषेर नमक कैसे बनाएं जाता है? – how to make kosher salt

* समुद्र के पानी को बड़े टैंकों में रखा जाता है।
* इस पानी को धीरे-धीरे गर्म किया जाता है। जिससे की पानी भाप बनकर उड़ जाता है और सिर्फ मोटा नमक ही रह जाता है।
* मोटे नमन से अशुद्ध कण अलग करके इसे सुखाया जाता हैं।
* इसे सुखने ओर शुद्ध करने के बाद बिना किसी एडिटिव्स के पैक किया जाता है।
* कोषेर नमक दानेदार तो होता ही है। लेकिन यह नमक बिना किसी अतिरिक्त स्वाद के लिए जाना जाता है

कोषेर नमक को इस्तेमाल कैसे करें? – How to use kosher salt

1. कोषेर नमक का उपयोग मांस को साफ करने के लिए और मांस से खून निकालने के लिए किया जाता था। इसका इस्तेमाल खासकर यहुदी परंपरा में किया जाता है।

2. कोषेर नमक दानेदार और मोटा होने के कारण ये मांस पर से अधिक खून को सोख लेने में मदद करता है। क्योंकि यह नमक मोटा होने के कारण मांस के टुकड़ों पर अधिक समय तक रुका रहता है।

3. कोषेर नमक को सूप, ग्रेवी में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह मोटा होने के कारण धीरे-धीरे से घुलता जाता है और व्यंजनों में स्वाद लाता हैं।

4. कोषेर नमक सब्जियां उबालते समय पानी मे डालने से पानी का तापमान बढ़ जाता है। जिससे सब्जियां उबालने मे कम समय लगता और खाना भी जल्दी पक जाता है।

(यहां पढ़ें: सफेद नमक के जगह खाना शुरू करें सेंधा नमक मिलेंगे कई बड़े फायदे)

शेफ ज्यादातर कोषेर नमक का इस्तेमाल क्यों करते है?

* कोषेर नमक दानेदार और अधिक मोटा होने के कारण इसे उंगलियों में पकड़ना और डिशेस के ऊपर छिड़कना आसान होता है।
* यह नमक बिना किसी अतिरिक्त स्वाद के होने के कारण सामान्य नमक की तुलना मे कम नमकीन होता है।
* खासतौर पर बार्बेक्यू के लिए यह एक अच्छा आधार है।

‘कोषेर’ का मतलब क्या होता है? – what does kosher mean

कोषेर यह शब्द यहूदी से आता है। कोषेर का मतलब ‘साफ’, ‘स्वच्छ’ होता हैं। इस नमक का उपयोग मांस को स्वच्छ करने के लिए किया जाता है। इसीलिए इसको कोषेर नमक से जाना जाता है। क्योंकि कोषेर नमक बिना किसी केमिकल प्रोसेस से बनाया जाता है। लेकिन कोषेर नाम से मिलने वाला हर नमक कोषेर नहीं होता। इसीलिए इसको खरीदते समय या इसको इस्तेमाल करने से पहले इसके दिशानिर्दशकोकी जरूर पुष्टि करनी चाहिए।

यहां और पढ़ें: सफेद नमक, काला नमक या सेंधा नमक कौन है ज्यादा फायदेमंद

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment