Guava Benefits: कब्ज की परेशानी में रामबाण है अमरूद, मिलते हैं ये 5 फायदे

Guava Benefits: ठंडी के दिनों में खूब पसंद किया जाने वाला अमरूद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कब्ज की परेशानी को बड़े आसानी से दूर कर सकता है अमरूद

Guava Benefits: शरद ऋतु का मौसम हो और अमरूद की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। शरद ऋतु में खूब पसंद किया जाने वाला अमरूद हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह अमरूद तासीर मे ठंडा होने से हमारी पाचन शक्ति के लिए काफी लाभकारी होता है। यह अमरूद हमारी पाचन शक्ति को मजबूत बनाता हैं। तासीर मे ठंडा होने से यह कब्ज और पित्त दोष को नियंत्रण मे रखता है। कुछ लोगों को सुबह हेल्दी चींजे खाने का शौक होता है तो कुछ लोगों को सुबह सलाद खाने की सलाह दी जाती हैं। वैसे तो अमरूद हमारे सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है, तो वहीं पाचन शक्ति के लिए अमरूद एक बेहतरीन फल साबित हो सकता हैं। तासीर मे ठंडा होने के कारण यह आंतों को शांत रखता है, जिससे गैस, कब्ज, एसिडिटी की समस्या मे आराम मिलता है। अमरूद में फाइबर और पानी की मात्रा भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जिससे वजन को भी नियंत्रण मे किया जा सकता है। तो, चलिए जानते हैं अमरूद से हमारे स्वास्थ्य को क्या-क्या लाभ मिल सकते है और जानते है अमरूद से मिलने वाले फायदों के बारे में। (Amrud khane ke fayde)

अमरूद में मौजूद पोषक तत्व (Nutrition Of Guava)

अमरूद में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, मैग्नेशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी6, और फॉस्फोरस, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।

अमरूद खाने के फायदे (Guava Benefits In Hindi)

Guava Benefits
Guava Benefits

1. वजन को कर सकते है नियंत्रित (Guava For Weight Loss)

वजन को नियंत्रित रखने में अमरूद का काफी फायदा देखने को मिल सकता है। अमरूद में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और पानी की भरपूर मात्रा होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भी भरा हुआ रख सकता है। अगर अमरूद को सलाद में खाया जाए तो इससे लंबे समय तक भी भूख नहीं लग सकती। अमरूद खाने से शरीर को तुरंत ही ऊर्जा मिलने लगती हैं। जिससे अतिरिक्त खाना खाने से बचा जा सकता है। साथ ही इससे वजन भी नियंत्रण मे रहता है और वजन को कम करने मे मदद भी मिलती हैं।

2. पाचन शक्ति को सुधारे (Guava Improve Diagetion)

अधिक अनहेल्दी खानपान के कारण हमारे पाचन तंत्र पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है, जिससे हमारी पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है और धीरे-धीरे पाचन से जुड़ी कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसे में अमरूद खाने से फायदा होने लगता हैं। खाली पेट अगर अमरूद का नियमित सेवन करते रहे, तो पाचन शक्ति में काफी लाभ मिलने लगता है और पाचन शक्ति धीरे-धीरे बेहतर होने लगती हैं।

3. कब्ज की समस्या मे हैं रामबाण (Guava For Constipation)

खराब लाइफ स्टाईल के कारण हमारा शरीर अनेकों बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। जिसमें कब्ज की काफी आम समस्या हैं। कब्ज के कारण पाइल्स होने के चांसेज काफी होते हैं। कब्ज की समस्या मे अमरूद से काफी आराम मिलता हैं। अमरूद में मौजूद फाइबर और पानी की अधिक मात्रा आंतों को चिकनाई प्रदान करते हैं और मल को सॉफ्ट बनाते है। जिससे मल त्यागने मे दिक्कत नहीं होती और मल आसानी है निकल जाता हैं।

4. बवासीर मे मिलता हैं आराम (Guava Benefits For Piles)

खराब डाइजेशन के कारण बवासीर का सामना हर किसी को करना पड़ता है। बवासीर काफी दर्दनाक बीमारी मे से एक है, जिसका सामना हर किसी को अपने पूरे जीवन मे करना ही पड़ता हैं। इस स्थिति में मल काफी कठोर बन जाता है। इस स्थिति को नियंत्रण में रखने का काम करता है अमरूद। अमरूद में मौजूद फाइबर और पानी मल को सॉफ्ट बनाता हैं और आंतों को भी स्वस्थ बनाएं रखता हैं। अमरूद बवासीर के लिए एक अच्छा पर्याय बन सकता हैं।

5. पेट को रखें ठंडा (Cooling Effects)

पित्त प्रकृति वाले लोगों के लिए अमरूद का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अमरूद तासीर में ठंडा होने के कारण यह पेट की जलन को शांत करके पित्त को शांत बनाएं रखता है। साथ ही पाचन मे भी सुधार करता हैं। लेकिन कफ़ दोष वाले लोगों को इसका सेवन कम ही करना चाहिए नहीं तो इससे सर्दी, जुखाम भी हो सकता है।

अमरूद को खाली पेट खाने के नुकसान भी जाने (Guava side effects in hindi)

* अमरूद को खाली पेट खाने से नुकसान भी हो सकते हैं। खाली पेट खाते समय अमरूद हमेशा पूरी तरह से पका हुआ होना चाहिए, अधपका होने से पेट दर्द या दस्त की शिकायत को सकती हैं।
* अमरूद तासीर मे ठंडा होने के कारण सर्दी जुखाम वाले लोग इसका कम ही करे, यह सेवन करने से बचे।
* खाली पेट सेवन करने से पेट फूलने की शिकायत भी हो सकती हैं।
* सर्दी, जुखाम, डायबिटीज रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर के सलाह पर ही करना चाहिए।

इसका सेवन हर किसी को कम मात्रा मे ही करना चाहिए, क्योंकि यह तासीर मे ठंडा होने से आपको कफ़, गैस, पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। साथ ही इसका सेवन गंभीर बीमारियों से झुझ रहे लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

यहां और पढ़ें: पुनर्नवा हैं लिवर की रामबाण दवा, जाने सेवन और प्रयोग का सही तरीका

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

Leave a Comment