Sugarcane Juice Benefits: इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण है गन्ने का जूस

Sugarcane Juice Benefits: गर्मी के दिन शुरू होते ही बाजार मे गन्ने का जूस मिलना शुरू हो जाता है। कई जगहों पर यह गन्ने का जूस पूरे साल भर भी उपलब्ध होता है। लेकिन गर्मी के दिनों इस गन्ने के जूस का खास महत्व होता है। गर्मी से राहत मिलने के लिए गन्ने के जूस का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के अलावा शरीर मे कई पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकता है। इससे स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक गन्ना सभी वर्ग के लिए सेहतमंद होता है। वैसे तो गन्ने का जूस सभी के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन आज के इस लेख मे पुरुषों को गन्ने के जूस से क्या फायदे मिल सकते हैं वो जानेगें। गन्ने का जूस इनफर्टीलिटी की परेशानी मे मदद करता है। जानकारों के अनुसार पुरुषों के इनफर्टिलिटी की समस्या मे इससे आराम मिलता है। गन्ने का जूस इनफर्टीलिटी की समस्या को कम कर सकता है और पुरुषों की अन्य समस्याएं भी कम कर सकता है। (Sugarcane Juice Benefits In Hindi)

गन्ने का जूस पीने के फायदे – Sugarcane Juice Benefits In Hindi

1. थकान को करे दूर

घर से बाहर निकलने पर कई लोग को गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। गर्मियों मे बाहर निकलते ही थका और प्यासा हुआ महसूस होने पर सबसे पहले हमारी नजरें गन्ने के जूस को ही ढूंढती है। नैचुरल होने के कारण कई लोग इसे थकान को दूर करने के लिए पसंद करते है। जिससे कि शरीर को तुरंत एनर्जी मिल सके। नैचुरली ही मधुर और ग्लूकोज का प्रमाण कम होने से हमारा शरीर इसे आसानी से एब्जॉर्ब कर लेता है। एनर्जी को तुरंत बूस्ट करने के लिए गन्ने का जूस फायदेमंद होता है। शारीरिक क्षमता कम होने पर गन्ने के जूस का सेवन लाभदायक होता है। एनर्जी को बढ़ाने के लिए गन्ने के जूस का सेवन किया जा सकता है।

2. प्रोस्टेट कैंसर से बचाए

कैंसर के जोखिम को भी गन्ने का जूस कम कर सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मिनरल्स, मैग्नीशियम जैसे अन्य पोषक तत्व कैंसर से बचाने मे हमारी मदद करते हैं। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स भी होते है जो फ्री रैडिकल्स के प्रभाव को कम करके कोशिकाओं से लड़ने में शरीर को तैयार करते है। गन्ने का जूस नैचुरली ही ठंडा होने से यह युरिन के फ्लो को तेज करता है, जिससे प्रोस्टेट कैंसर से बचने मे मदद मिलती है।

इसे भी पढ़े: गर्मियों मे गन्ने का जूस पीने से मिलने वाले 6 फायदे

3. लिवर की कार्यक्षमता और पीलिया मे फायदेमंद

खराब खान पान और अनहेल्दी पदार्थों के कारण लिवर से जुड़ी परेशानियां इन दिनों अधिक देखने को मिलती है। गन्ने का जूस लिवर को नैचुरली डिटॉक्स करता है। जिससे लिवर से संबंधित परेशानियां जैसे पीलिया और फैटी लीवर पर ये प्रभावी रूप से काम करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स और फाइबर अच्छी मात्रा मे होते है, जो शरीर मे इलेक्ट्रोलाइट को बनाए रखते है और डाइजेशन को भी बेहतर करने का कार्य करते है।

4. इनफर्टिलिटी मे होती है मदद

जानकारों के अनुसार गन्ने का जूस इनफर्टीलिटी की परेशानी को दूर कर सकता है। गन्ने के जूस में मौजूद पोषक तत्व पुरुष और महिला दोनों के भी शुक्राणुओं को बेहतर करने की ताकत रखता है। ऐसे स्थिति मे इनफर्टीलिटी मे सुधार करने के लिए गन्ने के जूस का सेवन कर सकते हैं। गन्ने के जूस के फायदे हर उम्र मे देखे जा सकते हैं। गन्ना शारीरिक क्षमता के अलावा शुक्राणु की संख्या को बूस्ट करके इनफर्टिलिटी मे भी मदद कर सकता है। हालांकि किसी प्रकार की कैसी भी फिजिकल समस्या मे वैद्यकीय सलाह जरूरी होती है।

6. शुगर मे भी लाभकारी

डायबिटीक लोग गन्ने के जूस का सेवन बेझिझक कर सकते हैं। दरअसल गन्ना लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होता है। इसीलिए इसका इस्तेमाल डायबिटीज लोग कर सकते हैं। गन्ने में मौजूद शर्करा यह प्राकृतिक होने से यह लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होती है जो शुगर लेवल को स्पाइक होने नहीं देती। हालांकि गन्ने मे मौजूद शर्करा अधिक होती है। इसीलिए इसका सेवन सावधानी से या डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए। कम मात्रा मे और बिना बर्फ मिलाए जूस का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। सीमित मात्रा मे गन्ने का जूस डायबिटिक लोग कर सकते हैं।

यहां और पढ़ें: भारत मे लगातार बढ़ रहे हैं थाइरॉयड के मरीज, रिसर्च मे सामने आए ये 5 कारण

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment