Makhana Benefits: रोज मखाना खाने से मिलते है ये 7 जबरदस्त फायदे

Makhana Benefits: मखाना शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए दुनिया भर मे अपनी पहचान बना रहा है। मखाना के रोजाना सेवन करने से शरीर मे कोलेस्ट्रॉल, सोडियम और प्रोटीन की कमी दूर होती है। साथ ही इससे हड्डियां भी काफी मजबूत होती हैं। जानते है मखाना खाने के फायदे।

makhana benefits
makhana benefits

Makhana Benefits: मखाने को फ़ॉक्स नट्स या कमल का बीज भी कहा जाता है। मखाना को एक हेल्दी स्नैक के बारे मे जाना जाता है, जिसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और मैग्नेशियम जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। मखाना ना सिर्फ शरीर की कमजोरी को दूर करता है बल्कि इससे पाचन शक्ति भी बहुत मजबूत होती है। मखाना मे कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे इसका उपयोग वजन कम करने के लिए भी किया जा सकता है। मखाना को रोस्ट करके हेल्दी स्नैक के रूप मे आसानी से खाया जा सकता है। मखाने का सेवन बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई कर सकता है। मखाने का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है जैसे इससे खीर बनाई जाती है, इससे मिठाई बनाई जाती है, इससे पौष्टिक लड्डू बनाए जाते है या इसे दूध मे मिलाकर भी लिया जा सकता है। चलिए जानते है मखाने से मिलने वाले फायदे के बारे मे विस्तार से (makhane ke fayde in hindi)

क्यों है मखाना इतना फायदेमंद? (Why is Makhana so beneficial)

मखाना शारीरिक कमजोरी को दूर करता (makhane ke fayde) है। तथा पुरुषों को होने वाले वीर्य से संबंधित समस्याओं के लिए मखाने का उपयोग फायदेमंद होता है। मखाना इनफर्टिलिटी के दोष मे काफी मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार मखाना तासीर मे ठंडे स्वभाव का होता है। जिसे इसका इस्तेमाल ग्रीष्मकालीन ऋतु में भी किया जा सकता है। मखाना एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है, जिसे सुपरफूड भी कहा जाता है। क्योंकि यह प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स, आयरन, मैग्नेशियम, पोटैशियम, जिंक, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे सभी अत्यावश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। (Makhana benefits in hindi)

1. शुगर के लिए फायदेमंद

मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा हेल्दी स्त्रोत बन सकता है। मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने से यह शुगर लेवल को कंट्रोल मे रखता है। वैसे भी डायबिटीज रोगियों के पास मे हेल्दी चीजों की काफी कमी होती है, तो ऐसे मे मखाना डायबिटीज वालों के लिए एक अच्छा हेल्दी स्नैक का पर्याय बन सकता है।

2. सूजन को कम करता है

मखाने मे एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस को कम करने का काम करते हैं। गठिया से पीड़ित लोगों को और शरीर की सूजन को कम करने मे मखाने से बहुत मदद मिल सकती है।

3. पाचन शक्ति करे मजबूत

मखाने मे फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन और गट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। मखाने मे फाइबर अधिक मात्रा होने से इससे पेट साफ होने मे काफी फायदा मिलता है जिससे कब्ज़ और गैस्ट्रिक समस्याएं नही होती। मखाने मे फाइबर अधिक मात्रा होने से बहुत से लोगों को इससे दिक्कत हो सकती है। ऐसे मे सीमित मात्रा मे ही इसका इस्तेमाल करें।

4. वजन रखे नियंत्रित

अगर आप लंबे समय से वजन कम करने के लिए डायट या एक्सरसाइज कर रहे है तो, आपके लिए मखाना हेल्दी स्नैक के रूप मे काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मखाने मे कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा मे होता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। जिससे फालतू की क्रेविंग से बचा जा सकता है। ऐसे मे वजन और बैली फैट कम करने के लिए मखाना एक अच्छा पर्याय हो सकता है।

5. शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए फायदेमंद

मखाना शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। कई कारणों से शारीरिक कमजोरी की शिकायतें आ सकती हैं। ऐसे मे आप मखाने के लाभ पा सकते है। मखाने का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर की जा सकती है।

6. गर्मियों मे फायदेमंद

मखाना तासीर मे ठंडा होता है, तो ऐसे मे इसका उपयोग पूरे साल भी किया जा सकता है। तो ऐसे मे गर्मियों मे इसके सेवन से शरीर की गर्मी को शांत किया जा सकता है। लेकिन जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है उन्हें मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए।

7. दिल के लिए फायदेमंद

मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है और यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रण मे रखता है। जिससे हार्ट अटैक जैसी स्थिति मे लाभ होता है।

यहां और पढ़ें: हो जाइए सावधान कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है टैलकम पावडर, इससे होने वाली 5 समस्याएं

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

Leave a Comment