Aam Khane Ke Fayde Aur Nuksan: जानिए आम खाने के फायदे और नुकसान भी

Aam Khane Ke Fayde Aur Nuksan: फलों का राजा कहा जाने वाला आम गर्मि के मौसम मे बहुत लोकप्रिय होता है। यह फल भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में उपलब्ध होता है। यह फल फायदेमंद तो है लेकिन इससे कुछ नुकसान भी हो सकते है।

Aam Khane Ke Fayde Aur Nuksan
Aam Khane Ke Fayde Aur Nuksan

Aam Khane Ke Fayde Aur Nuksan: फलों मे सबसे लोकप्रिय फल आम (mango eating benefits) को कहा गया है। अपने खट्टे मिठे स्वाद से प्रसिद्ध आम गर्मी के दौरान बहुत लोकप्रिय हो जाता हैं। आम एक रसदार फल है जिसका गर्मी मे भरपूर सेवन किया जाता है। इसका मैंगो शेक बनाके, रस बनाके या ज्यूस बनाके इस्तेमाल किया जाता है। पीले रंग का फल कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिसमें विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन सी, फॉलिक एसिड्स, बीटा कैरोटिन जैसे आवश्यक सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन बी12 , विटामिन बी6, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होते हैं। इन सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स के कारण आम हमारे सेहत के हिसाब से फायदेमंद होता है। इसे सीधे भी खाया जाता है या फिर इससे कई प्रकार के डिशेज भी बनाएं जाते है। कच्चे आम से अचार, मुरब्बा और कैंडी बनती हैं तो पके हुए आम से मैंगो शेक, मैंगो लस्सी, मैंगो आइस क्रीम आदि डिशेज बनाई जाती है। आम एक हेल्दी फल होने से हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आम हमारे सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही अधिक मात्रा मे सेवन करने पर यह नुकसान भी कर सकता है। जानते है आम खाने के फायदे और नुकसान भी (Aam Khane ke Fayde Aur Nuksan)

आम खाने से मिलने वाले 6 फायदे (Mango Eating Benefits In Hindi)

आंखों को रखे हेल्दी: आंखों की हेल्थ के लिए आम लाभदायक होता है क्योंकि इसमें विटामिन ए मौजूद होता है, जो आंखों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। विटामिन ए के अलावा इसमें बीटा कैरोटिन, एंटी ऑक्सीडेंट, मिनरल्स और अन्य विटामिन्स भी मौजूद होते है, जो आंखों को तंदुरुस्त बनाए रखने मे बहुत उपयोगी होते है।

पेट के लिए फायदेमंद: आम मे फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा मे पाए जाते है, जो डाइजेशन को सुधारने मे मदद करते है। आम मे पानी की मात्रा अधिक होने से यह पेट मे ठंडक बनाए रखता है, जिससे गैस और अपच से राहत मिलने लगती है और पाचन क्रिया को सुधारने मे मदद मिलती है।

विटामिन सी का समृद्ध स्त्रोत: आम विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी इम्युनिटी को मजबूत करने और रोगों से लड़ने के लिए आवश्यक होता है। विटामिन सी वायरल इन्फेक्शन से लड़ने और रोगों को दूर रखने मे मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद: आम मे विटामिन्स, एंटी ऑक्सीडेंट और मिनरल्स बड़ी मात्रा मे उपलब्ध होते है जो स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए जरूरी होते है।

ब्रेन फंक्शन के लिए फायदेमंद: ब्रेन फंक्शन्स को बेहतर बनाने के लिए आम अच्छा माना जाता है। आम मे ग्लूटामिक एसिड मौजूद होता है जो दिमाग के लिए जरूरी होता है। ग्लूटामिक एसिड ब्रेन मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है जिससे याददाश्त बेहतर करने मे मदद मिलती है।

कैंसर से करे बचाव: आम मे एंटी ऑक्सीडेंट के अलावा फाइटो केमिकल्स भी पाए जाते हैं जो कैंसर और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसीलिए आम कैंसर से बचाव कर सकता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है: आम मे पोटैशियम भी पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल मे रख सकता है। इसीलिए आम का सेवन गर्मी मे करना जरूरी होता है।

आम खाने के कुछ नुकसान (Side Effects Of Eating Mango In Hindi)

गर्मियों मे सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है आम। स्वादिष्ट के अलावा यह बहुत रसीला भी होता है। हालांकि, फायदों के अलावा इसका अधिक सेवन करने से कुछ नुकसान भी हो सकते है। इसीलिए अधिक इस्तेमाल से आपको बचना चाहिए।

एलर्जी: आम से कुछ लोगों मे एलर्जी उत्पन्न हो सकती है। आम खाने से यदि आपको एलर्जी होने लगे तो आपकी इससे बचना चाहिए।

एसिडिटी: आम मे अम्लता होती है जो पेट मे गड़बड़ कर सकता है। दूध और आम का कॉम्बिनेशन बहुत गलत होता है। यह एसिडिटी को बढ़ा देता है। इसीलिए अधिक मात्रा मे आम नही खाना चाहिए।

वजन बढ़ना: आम मे ग्लूकोज अधिक मात्रा मे होता है जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसीलिए अधिक मात्रा मे इसका सेवन नही करना चाहिए।

डायबिटीज: आम मे ग्लूकोज अधिक मात्रा मे पाया जाता है जिससे डायबिटीज मरीजों को इससे नुकसान पहुंच सकता है। इसीलिए डायबिटीज मरीजों को आम का सेवन अधिक मात्रा मे नही करना चाहिए। तथा सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अधिक मात्रा मे आम खाना स्वास्थ्य को नुकसान कर सकता है। लेकिन इसका उपयोग सीमित मात्रा मे करने से आम एक हेल्दी फल है जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसीलिए सीमित मात्रा मे इसका इस्तेमाल अपने डायट मे जरूर करना चाहिए।

यहां और पढ़ें: आम खाने से सेहत को मिलने वाले 5 फायदे

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment