Apple cider vinegar : रोज पीना शुरू करे सेब का सिरका सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Apple cider vinegar जिसे हिंदी मे सेब का सिरका कहा जाता है। ये सेब का सिरका सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है

apple cider vinegar
apple cider vinegar

Table of Contents

क्या होता है सेब का सिरका? – What is apple cider vinegar

सेब के सिरके को अंग्रेजी मे एप्पल साइडर विनेगर ( Apple Cider Vinegar ) कहते है।
जब भी सेहत की बात आती है तो सेब का सिरका को जरूर याद किया जाता है। जब से सेब का सिरका की लोकप्रियता बढ़ी है तब से लोग इसे जानने लगे है और घर मे खाना पकाने मे और कई अन्य कामों मे इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। सेब का सिरका पूरी तरह से प्राकृतिक है जिसका सेवन करने से हमारे बॉडी को कई लाभ मिलते है। सेब का सिरका कई प्रकार के होते है। जैसे कि सफेद विनेगर, बाल्सेमिक विनेगर और एप्पल साइडर विनेगर है। लेकिन इन सब मे एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका सेहत के लिए सबसे अच्छा, बेहतर और फायदेमंद माना जाता है। सेब का सिरका ब्लड प्रेशर, वजन कम करने, पाचन सुधारने, स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस विनेगर के रेगुलर सेवन से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है.

कैसे बनता है सेब का सिरका – How to make apple cider vinegar
सेब का सिरका यह बनता है सेब से, सेब को क्रश करने के बाद इसमें यीस्ट मिलाया जाता है। यीस्ट मिलाने के बाद सेब कि शुगर बदल जाती है एल्कोहोल के अंदर, इस एल्कोहोल को आगे फर्मेंटेड करने के बाद ये एल्कोहोल आगे एसिटिक एसिड मे तब्दील हो जाता है। यही एसिटिक एसिड मुख्य कंपाउड होता है जो सेब के सिरके मे पाया जाता है। इसी एसिटिक एसिड के कारण हेल्थ के जितने भी गुण होते है वो इस सेब के सिरके मे आ जाते है। इस विनेगर के रेगुलर सेवन से हमारे शरीर को प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम्स, एमिनो एसिड्स और पोटेशियम जैसे कई अन्य पोषक तत्व मिलते है

सेब के सिरके का लाभ – Benefits Of Apple Cider Vinegar

1. वजन कम करने मे फायदेमंद – for fat loss
इसमें मौजूद एसिटिक एसिड भूख को कम करने मे मदद करता है। इससे ब्लड शुगर को नियंत्रण मे रखा जा सकता है। यदि आप मोटापे से परेशान है तो नाश्ते के बाद या खाने के बाद गुनगुने पानी मे इस एप्पल साइडर विनेगर को पीने से चर्बी को कम करने मे सहायता मिलती है

2. ब्लड शुगर को कम करता है-Reduce blood sugar
एप्पल साइडर विनेगर मे पोटेशियम अच्छी मात्रा मे पाया जाता हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रण मे रखने का काम करता है।
3. बालों के लिए फायदेमंद-Beneficial for hair
यदि आप डैंड्रफ या रूखे बालों से परेशान है तो सेब के सिरके का उपयोग जरूर करें। सेब के सिरके से बालों की बहुत अच्छे से सफाई होती है। एप्पल साइडर विनेगर से बाल धोने से बालों की सारी गंदगी निकल जाती है। इससे बालों के झड़ने कि समस्या खत्म होने लगती है और बाल मजबूत तथा चमकदार होने लगते है
4. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है- reduce cholesterol
सेब के सिरके मे पाया जाने वाला पेक्टिन शरीर के अंदर से खराब कोलेस्ट्रॉल और क्लोटिंग निकालता है
5. जोड़ो के दर्द मे राहत
जोड़ो के दर्द मे सेब का सिरका लगाना से आराम मिलता है। यदि आप जोड़ो के दर्द से परेशान है तो सेब के सिरके का इस्तेमाल जरूर करे, कम मात्रा मे लेकर इसे दर्द वाली जगह पर लगाए, दर्द वाली जगह पर लगाने से आपको राहत मिलेगी। एक चम्मच सेब का सिरका एक चम्मच नारियल के तेल मे मिलाकर इससे रोजाना मालिश करने पर आपको दर्द से राहत मिल सकती है.
6. मुहांसे को दूर करे सेब का सिरका-Apple cider vinegar beneficial for acne
सेब के सिरके मे एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल गुण होते है। जिससे सेब का सिरका चेहरे पर लगाने से चेहरे पर की सारी अशुद्धियां और डर्ट निकल जाती है। कॉटन पर कुछ बूंदे डालकर उसे मुंहासे पर लगाने से चेहरे पर कि गंदगी निकल जाती है। जिससे चेहरे पर के सारे दाग धब्बे कम हो जाते हैं। इसका उपयोग सीमित मात्रा मे और सावधानी से करे क्योंकि की इसमें एसिड होता है जो आपके स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। एक चमच गुलाब जल मे एप्पल साइडर विनेगर के कुछ बूंदे मिलाकर चेहरे पर लगाएं
7. इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाता है-Apple cider vinegar boost immunity
सेब के सिरके मे विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा मे होते है जो इम्युनिटी को मजबूत करता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए सक्षम बनाता है
8. शरीर को डिटॉक्स करता है-detox body
सेब के सिरके मे एंटीऑक्सीडेंट, एमिनो एसिड्स, एंजाइम्स पाए जाते है जो शरीर मे मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालते है
सेब के सिरके के अन्य फायदे – Other benefits 
1. सेब के सिरके से कैंसर होने से रोका जा सकता है
2. सेब के सिरके से मुंह की बदबु दूर होती है
3. इसके एंटी बैक्टिरियल गुन शरीर मे गुड बैक्टेरिया को प्रमोट करते है
4. सेब के सिरके से दांतों का पीलापन कम होता है
5. सेब के सिरके से स्किन चमकदार होती है
6. सेब का सिरका लिवर को हेल्दी रखता है
7. सेब का सिरका खून को साफ करता है
8. सेब का सिरका महिलाओं के यीस्ट संक्रमण से बचाता है
सेब के सिरके का इस्तेमाल कैसे करें 
सेब के सिरके को एक ग्लास पानी मे एक चम्मच मिलाकर इसका सेवन करें
सेब के सिरके के नुकसान – side effects of Apple Cider Vinegar

* सेब के सिरके मे एसिड अधिक मात्रा मे होता है जो इसके जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर ये दांतों के एनेमल और पेट को नुकसान पहुंचा सकता है

* इसके सीधे उपयोग से स्किन पर रैशेज और खुजली होने लगती है। इसलिए इसका उपयोग पानी या अन्य किसी चीज़ मे मिलाकर ही करे

* इसमें एसिड की मात्रा अधिक है जो इसके के अधिक इस्तेमाल से खून मे पोटेशियम का स्तर कम हो सकता है

* इसके सीधे इस्तेमाल से दांत सेंसिटिव हो सकते है

यहां और पढ़ें: एंटीऑक्सीडेंट से मिलने वाले फायदे, क्यों जरूरी होता है शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट?

 

Leave a Comment