Arjun Chaal or Dalchini kadha ke fayde: दालचीनी और अर्जुन कि छाल एक जबरदस्त हेल्थ टॉनिक है। इससे बना काढ़ा स्वास्थ्य कि कई सारी समस्याओं को दूर कर सकता है।
Arjun Chaal or Dalchini kadha ke fayde: दालचीनी हर भारतीय रसोई मे इस्तेमाल किए जाने वाला एक मसाला है जो खाने मे स्वाद लाने के अलावा सेहत को भी फायदे पहुंचाता है और अर्जुन कि छाल के भी बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स है। लेकिन इन दोनों चीज़ों का इस्तेमाल अगर साथ में किया जाए तो इससे डबल फायदा मिलता है। आयुर्वेद चिकित्सा में काढ़ा को विशेष महत्व दिया जाता है। जिनका उपयोग करके स्वास्थ्य कि कई सारी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। सुबह की चाय जो सेहत को नुकसान करती है उसकी जगह अगर किसी औषधि से भरपूर काढ़े का इस्तेमाल किया जाए तो इससे कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। कोरोना पांड्यामिक के बाद अधिकतर लोगों ने अपने दिनचर्या में काढ़ा शामिल कर लिया है। काढ़ा पीने से रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। भारतीय घरों में कई प्रकार का काढ़ा इस्तेमाल किया जाता है। जिसमे काली मिर्च, हल्दी, लौंग, तुलसी आदि चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सर्दी खांसी, जुखाम को कम करने मे काफी मदद करते है। आयुर्वेद मे अर्जुन कि छाल के काढ़े को बहुत फायदेमंद माना गया है। दालचीनी और अर्जुन कि छाल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। जिसका एक साथ काढ़ा बनाकर पीने से इसकी ताकत और फायदे दोगुना हो जाते हैं। इसका काढ़ा डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, हार्ट पेशेंट और फैटी लोगों के लिए फायदेमंद होता है। कमजोर हार्ट हेल्थ को सुधारने के लिए बहुत मदद करता है यह काढ़ा। आईए, तो जानते है अर्जुन कि छाल और दालचीनी से बने काढ़े के फायदे तथा सेवन और बनाने का तरीका (Arjun bark and cinnamon kadha benefits in hindi)
दालचीनी के न्यूट्रीशन: दालचीनी मे सिनेमालडिहाइड नाम एक खास रसायन होता है जो इसे औषधीय गुण प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स, एंटीबैक्टिरियल गुण, एंटी फंगल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
अर्जुन छाल के न्यूट्रीशन: अर्जुन कि छाल मे एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी डायबिटिक गुण, फाइटोस्टेरॉल, ट्राइटरपेनॉइड, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन ए, फ्लेवोनॉयड्स और टैनिन जैसे शक्तिशाली न्यूट्रीशन मौजूद होते हैं।
अर्जुन कि छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से मिलने वाले फायदे – Arjun Ki Chaal or Dalchini Ka Kadha Pine Ke Fayde IN Hindi
1. बदलते मौसम के कारण हमारी इम्युनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करना बेहद जरूरी है। इसमें अर्जुन कि छाल और दालचीनी के काढ़े से बहुत मदद मिल सकती है। इन दोनों चीज़ों में एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स और एंटीबैक्टिरियल गुण भरपूर मात्रा मे मौजूद होते हैं। जो बदलते मौसम से हमे बचाएं रखते है। इन दोनों चीज़ों का काढ़ा आपको कई बीमारियों से बचाकर रख सकता है।

2. हृदय रोगों को दूर रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण मे रखना बहुत जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से हृदय संबंधित रोग भी बढ़ने लगते हैं। इसका प्रभाव कम करने के लिए अर्जुन कि छाल और दालचीनी का काढ़ा फायदेमंद होता हैं। इसका काढ़ा पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल मे बना हुआ रहता है और हृदय संबंधित रोगों से छुटकारा दिलाता है।
3. अर्जुन कि छाल और दालचीनी मे एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी, और एंटी बैक्टिरियल इफैक्ट्स होते हैं जो यूरिन इन्फेक्शन को दूर रखने मे काफी मदद करते हैं। इसका काढ़ा (UTI) मे फायदेमंद होता है। अगर आप यूरिन से संबंधित किसी भी प्रकार कि समस्या से परेशान रहते है तो अर्जुन कि छाल और दालचीनी का काढ़ा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका काढ़ा आपकी कई सारी समस्याओं को कम कर सकता है।
4. अर्जुन कि छाल और दालचीनी मे फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालकर पाचन शक्ति को मजबूत बनाएं रखते हैं। शरीर मे मौजूद टॉक्सिंस पाचन शक्ति को कमजोर करने का काम करते हैं। जिसके कारण गैस-कब्ज, अपचन, एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करती है। अर्जुन कि छाल और दालचीनी काढ़े का उपयोग इन समस्याओं को कम कर सकता है। अर्जुन कि छाल पाचन शक्ति के लिए फायदेमंद माने जाती है। इनसे डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं मे काफी आराम मिल सकता है।
5. अनियंत्रित खानपान और सुस्त जीवन शैली के कारण अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान है। इसमें अर्जुन कि छाल और दालचीनी का काढ़ा आपके लिए फैट बर्नर की तरह काम करता हैं। इस काढ़े से मेटाबालिज्म इम्प्रूव होता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर काम करती हैं और वज़न को कंट्रोल रखने मे मदद मिलती है। अर्जुन कि छाल और दालचीनी का काढ़ा भूख को नियंत्रण मे रखती है, जिससे भूख को काबू में रखने के लिए मदद मिलती है और वेट लॉस मे फायदा होता है। लेकिन वेट लॉस करने के लिए सिर्फ इसका काढ़ा ही पर्याप्त विकल्प नहीं अपनी डायट का खास ध्यान रखना भी जरूरी होता है।
अर्जुन कि छाल और दालचीनी का काढ़ा कैसे बनाएं – Arjun Ki Chaal or Dalchini kadha
इसका काढ़ा पानी या फिर दूध दोनों में ही बनाया जा सकता है।
* एक ग्लास दूध में अर्जुन कि छाल और दालचीनी का टुकड़ा मिलाएं।
* दोनों को अच्छेसे उबलने दें।
* छानकर इसका सेवन करें।
* कुछ दिनों तक इसका सेवन नियमित करें।
यहां और पढ़ें: खून के कचरे को साफ करके हार्ट के रोगों को दूर कर देगा अर्जुन कि छाल
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।