Arjuna Bark Water Benefits: रोज सुबह खाली पेट अर्जुन कि छाल का पानी पीने से सेहत की कई सारी समस्याओं से छुटकारा मिलने लगता है। खाली पेट इससे कई सारे फायदे शरीर को मिलने लगते हैं। जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका और मिलने वाले फायदे।
Arjuna Bark Water Benefits In Hindi: अर्जुन कि छाल औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण आयुर्वेद मे इसका उपयोग करके कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जाता है। अर्जुन कि छाल एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टिरियल, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। जो इसे औषधि से परिपूर्ण एक कंप्लीट हेल्थ टॉनिक बनाती है। अर्जुन कि छाल का उपयोग आयुर्वेद मे हृदय को स्वस्थ रखने मे किया जाता है। यह अर्जुन कि छाल दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाके दिल को बुढ़ापे तक भी स्वस्थ बनाएं रखती हैं। हृदय स्वास्थ्य के अलावा यह डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, चर्बी कम करने के लिए, कैल्शियम की कमी के लिए भी काफी लाभकारी होती है। यदि आप नियमित रूप से अर्जुन कि छाल का उपयोग करते हैं तो आपको इन सारी स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ज़्यादातर अर्जुन कि छाल का इस्तेमाल पाउडर या काढ़े के रूप मे किया जाता है। इसके अलावा इसका पानी भी सेहत को बहुत सारे फायदे पहुंचाता हैं। जिससे कई सारे फायदे सेहत को मिलते है। इसका पानी रोजाना पीने से दिल से और सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। चलिए तो आपको बताते है अर्जुन कि छाल का पानी आपकी हेल्थ समस्याओं को कैसे दूर कर सकता है। (Arjun Ki Chaal ka Pani pine ke fayde in hindi)
अर्जुन कि छाल के पानी से मिलने वाले फायदे – Arjuna Bark Water Benefits In Hindi

1. पाचन क्रिया को करें बेहतर
अर्जुन कि छाल का पानी पाचन तंत्र को तंदरुस्त बनाए रखता है। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रखने मे मदद मिलती है। इसका पानी गंदे टॉक्सिंस को बाहर निकालकर गट मे हेल्दी बैक्टीरिया को प्रमोट करता हैं। जिससे गट में गुड बैक्टीरिया की संख्या अधिक मात्रा मे बनने लगती हैं। इसका पानी नियमित पीने से डाइजेशन की कई सारी समस्याओं से जैसे, गैस-एसीडिटी, अपचन, कब्ज, गैस्ट्रिक अल्सर से छुटकारा मिलने लगता है।
2. बीमारियां रखें दूर
अर्जुन कि छाल का पानी बीमारियों को दूर रख सकता है। कमजोर इम्युनिटी सिस्टम के कारण बार-बार होने वाली बीमारियां कम करता है अर्जुन कि छाल का पानी। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिसकी मदद से कमजोर इम्युनिटी को मजबूत बनाने मे बहुत मदद मिलती है। तथा इसके एंटी बैक्टिरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण ख़राब बैक्टीरिया से होने वाले लक्षणों को रोकने का काम करते हैं। इससे बना पानी ख़राब बैक्टीरिया से होने वाली गंभीर बिमारियां और संक्रमण से बचाव करता है।
3. हार्ट हेल्थ करें इम्प्रूव
नियमित रूप से अर्जुन कि छाल का पानी पीने से दिल स्वस्थ रहता है और हार्ट स्ट्रोक जैसे जोखिम को भी दिल से दूर रखता है। अर्जुन कि छाल मे मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन्स हृदय स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए बेहद असरदार माने जाते हैं, एवं इसके पोषक तत्वों से दिल को स्वस्थ रखने मे मदद मिलती हैं। यह पानी हार्ट की मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाता है और दिल की पंपिंग को भी इंप्रूव करता है। जिससे हार्ट अटैक, हार्ट फैलियर का जोखिम भी कम हो जाता है।
4. ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल मे
खून में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, चिंता और तनाव यह मुख्यता ब्लड प्रेशर की समस्या को निर्माण करते है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कतों से जूझना पड़ता है उन्हें अर्जुन कि छाल का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी हाइपरटेंसिव प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर का नियंत्रण बनाई रखती हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और पोटैशियम कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रखते है।
5. खून को करें साफ़
अर्जुन कि छाल खून को साफ बनाने का भी काम करती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व खून में जमने वाले क्लोटिंग्स को निकालकर खून को साफ करते है और नसों के ब्लॉकेजेस को खोलते हैं।
6. फेफड़ों का इन्फेक्शन करें दूर
फेफड़ों की कार्यक्षमता को सुधारने में अर्जुन कि छाल का पानी फायदेमंद होता है। इसके पानी से छाती में जमा कफ़ बाहर निकल जाता है। जिससे खांसी या खराश की समस्या दूर हो सकती है। इसका नियमित सेवन करते रहने से छाती की जकड़न में आराम मिलता है और फेफड़ों की कार्यक्षमता में भी सुधार होने लगता है और सांस संबंधीत रोगों मे राहत मिलने लगती हैं।
7. लिवर करें साफ़
लिवर को डिटॉक्स करने मे अर्जुन कि छाल से मदद मिलती है। अर्जुन छाल का पानी शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे लिवर की कार्यक्षमता पहले के मुकाबले बेहतर होती है। इसका पानी मेटाबोलिज्म को भी तेज करता है।
8. कैंसर कोशिकाओं का करे खात्मा
अर्जुन कि छाल मे कैंसर विरोधी गुण पाए जाते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करते हैं। खासकर फेफड़ों के कैंसर के लिए यह फायदेमंद होती हैं।
कैसे बनाएं अर्जुन छाल का पानी – How To Make Arjuna Bark Water in Hindi
रात को एक ग्लास पानी में अर्जुन छाल के एक छोटे टुकड़े को पानी मे डालकर रख दें। सुबह छानकर खाली पेट इसका सेवन करें। रेगुलर इस्तेमाल करने से इससे आपको ढेर सारे फायदे मिल सकते हैं। वैसे तो अर्जुन कि छाल से ढेरों फायदे मिलते है। लेकिन पहले ही किसी गंभीर बीमारियों से जुझ रहे हो तो, इस्तेमाल करने से पहले किसी हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
यहां और पढ़ें: सिर्फ 30 दिन पिए अर्जुन कि छाल और दालचीनी का काढ़ा सेहत को मिलेंगे ढेर सारे फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।