Bael powder benefits: बेल का पाउडर भी होता हैं सेहत के लिए फायदेमंद। जानते है बेल पाउडर के फायदे विस्तार से –

Bael powder benefits in hindi: गर्मियों में आपने बेल का शरबत तो जरूर पिया होगा और बेल ज्यूस के फायदों के बारे में भी आप जरूर अवगत होंगे। एक तो यह बेल का फल नैचुरली ही ठंडा और मीठा होता है, जो शरीर के लिए एक प्रकार से कूलिंग इफेक्ट की तरह काम करता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है। दूसरी और यह फल पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, जिसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टिरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सेहत और खासकर पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने मे काफी सहायता करते है। पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक करने के लिए बेल के शरबत का उपयोग सदियों से ही किया जा रहा है। आयुर्वेद मे भी इस बहुगुणी बेल के बारे मे बताया गया है। लेकिन बेल के ज्यूस के अलावा इसका चूर्ण (bel churna) बनाकर भी इसको इस्तेमाल मे लाया जा सकता है।
बेल शरबत के साथ साथ बेल का मुरब्बा भी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है, जिसका उपयोग आप पूरे साल भर भी कर सकते हैं। इसके अलावा बेल का पाउडर भी पूरे साल भर इस्तेमाल करने मे काफी अच्छा होता हैं। ताजे ज्यूस के अलावा बेल का पाउडर जिंदा फॉर्म में बना हुआ रहता हैं। जिसमे विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और फाइबर अधिक मात्रा मे होते है। बेल के चूर्ण का उपयोग करके आप कब्ज, अपचन, गैस, टाइप 2 डायबिटीज को ठीक कर सकते है। बेल चूर्ण मे टैनिन नाम का एक खास कंपाउड पाया जाता है। जिससे कई रोगों को ठीक किया जा सकता है। चलिए, तो जानते है बेल ज्यूस के अलावा, बेल पाउडर का उपयोग करके आप कैसे अपनी शारीरिक समस्याओं को कम कर सकते हैं। Bael powder ke fayde hindi me)
बेल पाउडर खाने के फायदे – bael powder benefits in hindi
1. आंतों की करें सफाई
बेल का पाउडर उपयोग करके आप आतें स्वस्थ बना सकते हैं। आतें कमजोर पड़ जाने पर कई बार कांस्टिपेशन का सामना करना पड़ता है। जिससे गैस, एसीडिटी और अपचन भी होते रहता हैं। लेकिन बेल का पाउडर आंतों के अंदर लुब्रिकेशन बनाके आंतों को मुलायम बनाने मे बहुत मदद करता है। चुकीं बेल पाउडर में फाइबर अधिक मात्रा मे होने से यह आंतों को मजबूत बनाएं रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। बेल पाउडर में पाया जाने वाला फाइबर आंतों को स्वस्थ बनाएं रखने मे मदद करता है। बेल का पाउडर आंतों की सफाई करता हैं जिससे आतें स्वस्थ बनी रहती है। बेल का पाउडर मेटाबोलिज्म को भी सुधारता है।
2. चेहरे पर चमक लाता हैं
बेल का पाउडर निस्तेज स्किन पर चमक लाने में मदद कर सकता है। बेल के पाउडर में न्यूट्रीशन भरपूर मात्रा मे पाए जाते हैं, जिसका सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की डेड सेल्स और गंदगी को शरीर से बाहर निकालते है। खराब टॉक्सिंस शरीर से बाहर निकलने से चेहरे पर चमक आने लगती हैं और चेहरा धीरे-धीरे खूबसूरत दिखाई देने लगता हैं।
यहां भी पढ़े: बेल का मुरब्बा खाने से सेहत को मिलते है 8 फायदे
3. डेड सेल्स बाहर निकाले
बेल के पाउडर की नई कोशिकाएं बनाने मे और नई कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ाने में बेहद सहायता मिलती है।
4. वजन और ब्लड शुगर को कंट्रोल मे रखे
वजन को कम करने के लिए बेल का पाउडर आपकी बहुत मदद कर सकता है। क्योंकि, बेल के पाउडर में फाइबर और पोटैशियम प्रचुर मात्रा मे होता है, जो भूख को नियंत्रण मे रख कर वजन को बढ़ने से रोकते हैं। तथा इससे ब्लड शुगर और टाइप 2 डायबिटीज मे भी आराम मिलता है। लेकिन ब्लड शुगर लेवल अधिक मात्रा मे हो तो इस बेल पाउडर का इस्तेमाल डॉक्टर के सलाह पर ही करें।
5. डेड सेल्स को बाहर निकाले
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए बेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फाइटो केमिकल्स बड़े सहायक होते है। ये न्यूट्रिएंट्स बॉडी मे से विषैली पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते है। यह न्यूट्रिएंट्स बॉडी में गुड बैक्टीरिया को प्रमोट करते है और इम्युनिटी को भी सुधारते है। इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी इफैक्ट्स सूजन को कम करके लिवर, किडनी को स्वस्थ बनाएं रखते है। बेल का पाउडर बॉडी को डिटॉक्स करने मे काफी कारगर साबित हो सकता है।
यहां भी पढ़े: बेल के पत्तों से सेहत को मिलते हैं ये 8 जबरदस्त फायदे
6. पाचन को बेहतर बनाए रखें
पाचन समस्याएं कम करने के लिए बेल पाउडर का उपयोग मददगार साबित हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बेल का पाउडर काफी मदद कर सकता हैं। क्योंकि इसके अंदर का फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है।
यहां और पढ़ें: बेल पत्तों के ज्यूस से सेहत को मिलते हैं ये 8 जबरदस्त फायदे, इन लोगों के लिए है फायदेमंद
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
