Foods for eyes: कमजोर आंखों को ताकतवर बनाए ये 12 फूड्स

Foods for eyes: आज के समय मे ज्यादातर लोग अपना समय मोबाइल, लैपटॉप और टीवी देखते हुए ही बिताते हैं। जिससे आंखें ड्राई होते जाती है और आखों पर जोर पड़ने से आंखें धीरे धीरे कमजोर होने लगते है।

foods for eyes health and tips
foods for eyes health and tips

Table of Contents

डाइट मे शामिल करे ये फूड्स – Foods for eyes
ज्यादा देर तक फोन पर या लैपटॉप पर समय बिताने से आंखों पर जोर पड़ने लगता है। आंखें ड्राई होकर आंखों के पर्दे पर सूजन आने लगती है। इसलिए पोषण से भरा हुआ संतुलित आहार अपने डायट मे लेना जरूरी होता है। एक अच्छा आहार ही हमारे आंखों को पोषण दे सकता है और आखों को बेहतर बना सकता है। आंखों के लिए कई विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जरूरी होते हैं, जो आंखों मे ड्राइनेस, सूजन को कम करने के लिए जरूरी होते है। एक अच्छा आहार ही जरूरी पोषक तत्वों का पावरहाउस होता है, जो सेहत को पूर्ण रूप से हेल्दी बनाए रखने मे मदद करता है। हमारी आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी अंग होता है इसके बगैर सब कुछ व्यर्थ है। इसलिए आंखों की अधिक देखभाल करना और उन्हें पोषण देना ज्यादा जरूरी होता है। हमारे किचन मे ही मौजूद कुछ ऐसे पदार्थ होते है जो आंखों के लिए फायदेमंद होते है। जानते है उन फूड्स के बारे मे जो आंखों के (foods for eyes) लिए जरूरी होते है।

आंखों के लिए आवश्यक फूड्स – Foods for eyes

1. आंवला
आंवला आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आंवला मे विटामिन-ए प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है। आंवला आंखों के हेल्थ के लिए एक समृद्ध स्त्रोत होता है जो इसको रेगुलर लेने से ये मोतियाबिंद को तक होने से रोक सकता है। आंवला चश्मे के नंबर तक को स्लो कर सकता है।

2. भूरी मिर्च – सफेद मिर्च
भूरी मिर्च मे एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन ए और कई अन्य तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों के सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। आंखों की समस्याएं दूर करने मे भूरी मिर्च एक उच्चतम उपाय है। आयुर्वेद मे भूरी मिर्च को आंखों के लिए किसी अमृत के समान माना जाता है। भीगे हुएं भूरी मिर्च और बादाम को सुबह खाली पेट खाने से ये आखों को पहलेसे बेहतर बनाता है। और भूरी मिर्च से मोतियाबिंद की समस्या तक दूर हो जाती है। गर्भवती महिलाओं को इसका उपयोग नही करना चाहिए। भूरी मिर्च तासीर मे गर्म होती है जिसके ज्यादा इस्तेमाल से ये पित्त को बढ़ा भी सकता है।

3. गाजर
गाजर खाना आंखों के सेहत लिए सबसे बेहतरीन पर्याय है। इसमें उच्च मात्रा मे बीटा कैरोटिन होता है जो विटामिन ए के लिए महत्वपूर्ण घटक होता है। इस बीटा कैरोटीन को इस्तेमाल करके ही शरीर विटामिन ए को बनाती है। विटामिन ए कम लाइट मे देखने को शक्ति को बढ़ाता है। ये विटामिन ए ही होता है जिसके कमी से आंखों की रोशनी को कम करता है।
4. सौंफ
मोबाइल और लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों मे गर्मी बढ़ने लगती है। जिससे आंखें ड्राई होती है। सौंफ तासीर मे ठंडी होती है जो बॉडी से हिट को कम करती है। आयुर्वेद मे सौंफ को नेत्रज्योति कहा जाता है। सौंफ मे कुछ ऐसे घटक होते है जो दृष्टि के लिए बेहद फायदेमंद होते है।
5. मोरिंगा
मोरिंगा मे कुछ ऐसे फ्लेवोनॉयड्स होते है जो फ्री रैडिकल्स को खत्म करके नसों मे जो सूजन होती है वो मोरिंगा से खत्म होने लगती है। मोरिंगा मे विटामिन सी, विटामिन ए के अलावा जिंक भी होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
6. देसी गाय का घी
देसी गाय का घी आंखों के लिए सबसे जरूरी होता है। देसी गाय का घी शरीर मे लुब्रिकेशन बनाता है जिससे आंतें और नसें सॉफ्ट और मुलायम बनी रहती है। जिससे आंखों की रेटीना मे नमी बनी रहती है।
7. खट्टे फल
खट्टे फलों मे विटामिन सी भरपूर मात्रा मे होता है, जो सूजन रोधी होते है। विटामिन सी ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस को कम करके फ्री रैडिकल्स को न्यूट्रलाइज करता है। जिससे इन्फ्लेमेशन कम होता है।
8. मछली
मछली आंखों के लिए बहुत ही गुणकारी होती है, जिसमे ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा मे होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड्स आंखों के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड्स आंखों की नसों को रिलैक्स करता है और आखों मे नमी को बरकरार रखता है।
9. विटामिन ई का सेवन करें
विटामिन ई ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस को कम करने के लिए बेहद जरूरी होता है। एंटी ऑक्सीडेंट के कमी से शरीर मे फ्री रैडिकल्स बढ़ने लगते है, जिससे सेल्स डैमेज होने लगते है। इसके लिए डाइट मे ड्राई फूड्स, नट्स और सीड्स का भरपूर इस्तेमाल करें।
10. अंडे
अंडे मे ल्यूटीन, जैक्सैथीन विटामिन ए और जिंक होते है, जो आंखों के लिए काफी जरूरी होते है।
11. चुकंदर
चुकंदर मे बीटा कैरोटिन होता है जो आंखों के सेहत के लिए जरूरी होता है। बीटा कैरोटिन आंखों मे ब्लड सर्कुलेशन को इम्रूव करता है और आखों मे ड्राईनेस को कम करता है। ये बीटा कैरोटिन आंखों के सूजन को कम करता है और दृष्टि मे सुधार करता है।
12. सफेद पेठा
सफेद पेठा मे कूलिंग इफेक्ट होते है जो आंखों को ठंडा रखने का काम करते है। इसमें ल्यूटीन और जैक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व होते है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते है। जैक्सैथीन ये आखों को धूप के हानिकारक किरणों से बचाने का काम करते हैं और आखों मे ब्लड सर्कुलेशन को इम्रूव करता है।
आंखों की सेहत के लिए टिप्स
* आंखों की एक्सरसाइज करने से आंखों मे ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और पर्दे साफ होते है।
* अपने हाथों को रगड़कर आंखों पर रखे।
* काम करते समय अपने पलकों को 30 सेकंड तक तेजी से झपकाए।
* ठंडे पानी से आंखें धोने से आंखों की जलन कम होती है।
* भ्रामरी प्राणायाम करे।
* मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय चश्मे का इस्तेमाल जरूर करें।

यहां और पढ़ें

खून और गुड बैक्टीरिया बनाने की मशीन है चुकंदर

 

Leave a Comment