Guava Benefits For Stomach: अमरूद तासीर मे एक ठंडा फल है, जो स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है। अमरूद से पेट से जुड़ी कई समस्याओं में आराम मिलता हैं। अमरूद कब्ज से छुटकारा दिला सकता हैं। जानते हैं अमरूद खाने के बेहतरीन फायदे।
Guava benefits for stomach: गलत खान पान, खराब आदतें, तान तनाव भरी जिंदगी, असंतुलित आहार और स्थूल जीवन शैली के कारण पेट से जुड़ी स्वास्थ्य की समस्याएं धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं। स्थूल जीवन शैली के कारण डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ने लगी हैं। डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए हम काफी कुछ चीज़ों का इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन परिणामकारक रिज़ल्ट दिखाई नहीं देते। ऐसे में शरद ऋतु में बड़ी आसानी से मिलने वाला अमरूद हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। सर्दियों मे खाया जाने वाला अमरूद पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। अमरूद तासीर में ठंडा होने से यह पेट की गर्मी को शांत करके कब्ज, पित्त में लाभदायक होता है। अमरूद में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डाइजेशन की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायता करते हैं। तो, चलिए जानते हैं अमरूद खाने से पेट को क्या क्या फायदे मिल सकते हैं। (Guava benefits for stomach in hindi)

अमरूद से पेट को मिलने वाले फायदे (Amrud khane ke fayde)
फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है अमरूद का फल। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन-बी, मैग्नीशियम भी कुछ मात्रा में पाएं जाते हैं। इसी पोषक तत्वों के कारण यह फल पेट के लिए फायदेमंद माना जाता हैं। इस अमरूद के फल मे पानी की मात्रा भरपूर होने के कारण यह पेट की गर्मी को शांत करके रखता है। जानकारों के अनुसार अमरूद का फल और पत्ते दोनों ही पेट की समस्या के लिए फायदेमंद होते हैं। अमरूद के पत्ते सर्दी जुखाम से बचाएं रखते हैं। इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से सर्दी जुखाम में आराम मिलने लगता हैं। इसके अलावा इसके (guava leaves benefits) पत्ते दांतों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है।
1. कब्ज मे फायदेमंद (guava benefits for constipation)
कब्ज यह एक पेट से जुड़ी गंभीर समस्या है। इसे समय पर ही ठीक करना जरूरी होता हैं, नहीं तो यह सामान्य से लेकर कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। अमरूद इस समस्या को दूर करने में काफी मदद कर सकता है। इस अमरूद में डाइटरी फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आंतों को स्वस्थ बनाके मल को सॉफ्ट बनाता हैं और मल त्यागने को आसान बनाता हैं। यह अमरूद पाचन शक्ति के लिए फायदेमंद होने के कारण हेल्थ एक्सपर्ट भी इसे खाने की सलाह देते हैं।
2. पेट दर्द में आराम (guava for stomach pain)
पेट दर्द में अमरूद से आराम मिलने लगता हैं। लेकिन अधिकतर लोगों को अमरूद खाने से पेट दर्द होने लगता है। लेकिन सही तरीके से खाया जाए तो अमरूद से पेट दर्द में आराम मिल सकता है। पेट दर्द के लिए अमरूद के बीजों से बचे रहे। इसके बीजों से पेट में भारीपन होता हैं। इसके बीजों से पेट दर्द की समस्या निर्माण हो सकती हैं।
3. एसिडिटी और गैस में फायदेमंद (guava for gastric problems)
गैस और एसिडिटी की समस्या मे अमरूद खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। तान तनाव और अनहेल्दी खानपान के कारण डाइजेशन बिगड़ जाता हैं। अमरूद तासीर मे ठंडा होने के कारण यह पेट को ठंडक प्रदान करता हैं, जिससे गैस पेट से बाहर निकल जाती है।
4. बवासीर में लाभकारी (guava benefits for piles)
असक्रिय जीवन शैली जिससे गैस, कब्ज कि समस्याएं बढ़ने लगती हैं। आज के समय में बवासीर और कब्ज एक आम समस्या बन गई है। बवासीर को ठीक करने से पहले डाइजेशन को बेहतर करना काफी जरूरी होता है। ऐसे में अमरूद खाना फायदेमंद हो सकता हैं। अमरूद में मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है। कब्ज मे आराम मिलने से बवासीर मे भी आराम मिलने लगता हैं। बवासीर होने पर अमरूद का नियमित सेवन करने से पेट का गैस और कब्ज खत्म होने लगता है। खाली पेट अमरूद को खाने से डाइजेशन, गैस, कब्ज और बवासीर मे आराम मिलता हैं।
अमरूद कब खा सकते हैं? (When can I eat guava)
डाइजेशन से संबंधित समस्या मे अमरूद फायदेमंद होता हैं। लेकिन इसको सही तरीके से खाना भी जरूरी होता हैं। आप इसे सलाद में और भोजन करते हुए भी खा सकते हैं। इससे पेट की समस्याएं दूर करने मे मदद मिलती हैं। गैस और कब्ज के लिए खाना खाने से पहले फायदेमंद होता है।
कब नहीं खा सकते (When can’t you eat guava)
रात के समय अमरूद को खाने से अधिकतर बचे रहना चाहिए। रात के समय इससे आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। अमरूद का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए और इसे खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए नहीं तो इससे नुकसान हो सकता है।
यहां और पढ़ें: कब्ज की परेशानी में रामबाण है अमरूद, मिलते हैं ये 5 फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
