Oyster Mushroom: ऑयस्टर मशरूम से मिलने वाले 9 जबरदस्त फायदे

Oyster Mushroom: ऑयस्टर मशरूम ना सिर्फ खाने मे स्वादिष्ट होता है बल्की ये सेहत के लिए फायदेमंद भी उतना ही होता है। अपने आहार में ऑयस्टर मशरूम को शामिल करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। यदि आप शाकाहारी हैं तो ऑयस्टर मशरूम आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है।

Oyster Mushroom
Oyster Mushroom

Oyster Mushroom: मशरूम को दुनिया भर मे पौष्टिक आहार के रूप मे जाना जाता है। हमारे शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए दस एमिनो एसिड्स की जरूरत होती है और यह दस एमिनो एसिड्स मशरूम मे प्राकृतिक ही उपलब्ध होते हैं। इसलिए मशरूम को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सुपर फूड भी कहा जाता है। ऑयस्टर मशरूम मे फाइबर, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और पेंटोथेनिक एसिड्स पाए जाते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल और शुगर को नियंत्रित रखकर हार्ट की कई समस्याओं को दूर करता हैं। इसके अलावा इससे पाचन शक्ति और रोग प्रतिकारक शक्ति भी बहुत मजबूत होती हैं। इससे शरीर हेल्दी और स्वस्थ रहता हैं।

ऑयस्टर मशरूम के फायदे – Oyster Mushroom Benefits

1. ब्लड शुगर कम करे

ऑयस्टर मशरूम मे कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर मे शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते है तथा उन्हें नियंत्रण मे रखते है। ऑयस्टर मशरूम इंसुलिन रेसिस्टेंस को इम्रूव बनाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है।

2. कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करे

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ऑयस्टर मशरूम काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा मे फाइबर, गुड फैट और एंटीऑक्सीडेंट होते है। जो शरीर मे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकते है। जिससे हार्ट अटैक के लक्षणों को काफी कम किया जा सकता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला फाइबर जो लिवर मे ट्राइग्लिसराइड को बढ़ने से रोकता है, जिससे लिवर भी स्वस्थ बना रहता है।

3. हड्डियां मजबूत होती हैं

ऑयस्टर मशरूम हड्डियों के लिए काफी लाभकारी होता है। ऑयस्टर (Oyster Mushroom) मे विटामिन डी और मैग्नेशियम भरपूर मात्रा मे होता है। विटामिन डी शरीर को कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रदान करता है जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती है।

4. रोगप्रतिकारक शक्ति मजबूत होती है

ऑयस्टर मशरूम मे बीटा ग्लूकन्स पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा मे होते है जो फ्री रैडिकल्स से उत्पन्न होने वाले रोगों से शरीर को बचाए रखते है। यह व्हाइरल इन्फेक्शन और सर्दी, जुखाम होने से बचाए रखते है।

5. कमजोरी मे फायदेमंद

ऑयस्टर मशरूम मे आयरन अच्छी मात्रा मे पाया जाता है, जिससे थकान, कमजोरी आदि जैसे समस्याओं मे काफी आराम मिलता है।

6. सूजन में लाभकारी

ऑयस्टर मशरूम मे एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती है। जिसके सेवन से सूजन जैसी समस्याओं मे काफी मदद मिलती है।

7. दांत, नाखून और बालों के लिए

ऑयस्टर मशरूम दांत, नाखून और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसमें सेलेनियम यह महत्वपूर्ण घटक पाया जाता है जो दांत, नाखून और बालों के हेल्थ के लिए काफी जरूरी होता है।

8. दिमाग के लिए फायदेमंद

ऑयस्टर मशरूम मे कॉपर और नियासिन यह जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण होते है। ऑयस्टर मशरूम के नियमित सेवन से दिमाग का स्वास्थ बेहतर बना रहता है।

9. वजन नियंत्रित करने मे फायदेमंद

वजन को कम करने के लिए ऑयस्टर मशरूम काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस मशरूम मे कैलोरी और फाइबर भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। जिससे आपका पेट दिन भर भरा हुआ महसूस होता है और अतिरिक्त खाना खाने से बचा जा सकता है। इसके अलावा इससे हृदय स्वस्थ बना हुआ रहता है।

मशरूम वेज या नॉनवेज? – Mushroom Veg Or Non Veg

मशरूम वेज हैं या फिर नॉनवेज यह सवाल काफी बार लोगो के मन मे आता है। कई बार लोग इसे नॉन वेज समझकर खाने से मना कर देते हैं। मशरूम को और पेड़ों के जैसे पत्ते या बीज नहीं होते और इसे उगने के लिए सूरज के किरणों की भी जरूरत नहीं पड़ती इसीलिए मशरूम को ज्यादातर लोग नॉन वेज मान बैठते है। मशरूम यह किसी जानवर से नहीं बनता इसीलिए इसे शाकाहारी भोजन में जाना जाता है।

कैसे करें सेवन

1. ऑयस्टर मशरूम की सब्जी बनाकर सेवन कर सकते हैं।

2. मशरूम को अन्य सब्ज़ियों में मिक्स करके भी इस्तेमाल कर सकते है।

3. आप इसे नॉन वेज के साथ भी मिक्स कर के खा सकते हैं।

4. मशरूम को ज्यादातर पुलाव के रूप मे पसंद किया जाता है। इसके अलावा इसका सूप बनाकर भी पी सकते हैं।

यहां और पढ़ें: सेक्स के बारे मे 9 झूठ जिसपर अधिकतर पुरुष विश्वास करते हैं।

 

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment