Somlata Ke Fayde: फेफड़ों को स्वस्थ रखने वाली एक जादुई औषधि

Somlata Ke Fayde: प्रदूषण के कारण कई लोगों मे अस्थमा की समस्याएं बढ़ने लगी है। इलाज के लिए कई प्रकार के इलाज आज मौजूद है। लेकिन ऐसे में आयुर्वेदिक हर्ब्स में मौजूद सोमलता (Somlata) का उपयोग किया जा सकता है। जानते है इस लेख मे इसके फायदे और सेवन करने का तरीका।

Somlata ke Fayde: धूल, प्रदूषण, प्रदूषित हवा या आनुवांशिक कारणों से कई लोगों मे अस्थमा की समस्याएं बढ़ने लगी है। कई लोग इससे परेशान रहते है। बार बार होने वाली सर्दी खांसी कई लोगों के जीवन का एक हिस्सा बन चुकी है। इसके कारण सांस लेने कि परेशानी, छाती मे भारीपन, सीने मे जकड़न, सर मे भारीपन, बैचेनी और सांस फूलने जैसी कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इसके इलाज के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते रहते है। इसके लिए कई लोग हेल्दी लाइफ स्टाइल के साथ साथ शरीर को गर्म रखने वाली चीज़ों का अधिक सेवन करते रहते है। अस्थमा के लक्षणों को कम करने के लिए और इसके ट्रिगर से बचने के लिए डॉक्टरों द्वारा मरीजों को ठंडी चीजों से परहेज की सलाह दी जाती है। ऐसे में सोमलता का उपयोग अस्थमा मे लाभदायक साबित हो सकता है। सोमलता मे मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टेरियल गुण श्वसन समस्याओं से राहत दिलाने में सहायता कर सकते है। सोमलता से मरीज को श्वसन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिल सकता है। आईए जानते है अस्थमा मे कैसे सोमलता से मदद मिल सकती है। (Somlata For Asthma In Hindi)

Somlata Ke Fayde
Somlata Ke Fayde

सोमलता के फायदे अस्थमा में – Somlata Benefits For Asthma

आयुर्वेदिक जानकारों के अनुसार सोमलता मे बहुत से गुण होते है, जो अस्थमा के लक्षणों को कम सकते हैं। सोमलता श्वसन संबंधी समस्याओं में आराम देने मे और अन्य हेल्थ से जुड़ी समस्याओं में मदद कर सकता है।

मुख्य वायुमार्ग को सुधारे

औषधि गुणों से भरपूर सोमलता मे एंटी बैक्टेरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते है। यह एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टेरियल गुण श्वसन मार्ग को साफ करने मे और वायु मार्ग से सूजन को कम करने मे बहुत सहायता करते हैं। वायु मार्ग से मुश्किलें दूर होने पर सांस लेने मे होने वाली परेशानी मे आराम मिलने लगता हैं।

रोगप्रतिकारक शक्ति मजबूत बनाता हैं – Somlata For Imunitty

एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टेरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सोमलता एक पावरफुल जड़ी बूटी है। इन पोषक तत्वों से शरीर की आंतरिक क्षमता को मजबूत बनाने मे मदद मिलती है। इससे शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है। ऐसे मे वायरल इन्फेक्शन से बचने मे, श्वसन मार्ग की सूजन कम करने मे और अन्य स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों मे सहायता मिलती है।

जमा बलगम को बाहर निकाले

पोषक तत्वों से भरपूर सोमलता जमा बलगम को पतला करके बाहर निकालने मे मदद करता है। जिससे बंद नाक मे काफी मदद मिलती है। छाती मे जमा बलगम बाहर निकलने से सीने मे होने वाली जकड़न मे राहत मिलती है। सांस फूलने की समस्या और खांसी जुखाम मे आराम मिलता है।

श्वसन संबंधी समस्याओं मे आराम

कई लोगों को बार बार होने वाली सर्दी, जुखाम मे इससे आराम मिलता है। श्वसन संबंधी परेशानी और उससे होने वाली दिक्कतें इससे कम होने लगती है।

फेफड़ों की कार्य क्षमता में

सोमलता पोषक तत्वों से युक्त एक बढ़िया औषधि है। इसका इस्तेमाल करने से शरीर की कमजोरी को कम करने मे मदद मिलती है। तथा सांस फूलने की समस्या, बंद नाक मे काफी आराम मिलता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व फेफड़ों की कार्य क्षमता को मजबूत करने मे बड़ी सहायता करते है। जिससे सांस लेने कि समस्या मे राहत मिलने लगती है।

सोमलता का इस्तेमाल कैसे करें?

आज कल इससे बनी औषधि बाजार मे बड़ी आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा इसके काढ़े का भी सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इसके चूर्ण को शहद मे मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। किसी भी हेल्थ संबंधी समस्या मे इसका उपयोग करने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए। किसी भी तरह की एलर्जी या मेडिकल कंडीशन होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

ध्यान रखें

पोषक तत्वों से भरपूर सोमलता का उपयोग करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते है। इसके इस्तेमाल से श्वसन संबंधी समस्याओं मे आराम मिलता है, इम्युनिटी बूस्ट होती है, बलगम बाहर निकलता है और सूजन कम होने लगती है। इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा मे ही करना चाहिए तथा एलर्जी होने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य ले।

यहां और पढ़ें: अस्थमा मरीजों के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है मच्छरों वाली कॉइल

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment