Amrud ke patte ke fayde: अमरूद के पत्ते भी होते है सेहतमंद, जाने उपयोग करने का तरीका

Amrud ke patte ke fayde: अमरूद के साथ साथ इसके पत्तों में भी कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई प्रकार के औषधि गुण अमरूद में मौजूद होने से इसके सेवन करने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति होती हैं। जानते हैं अमरूद के पत्तों के फायदे।

Amrud ke patte ke fayde: आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी और सुस्त जीवन शैली के कारण जब हम अपनी सेहत और खान पान का सही से ध्यान नही रख पाते तब हमारे शरीर मे कई पोषक तत्वों की कमी होती हैं। पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर भी कमजोर होने लगता हैं और कई व्याधियों से शरीर को गुजरना पड सकता हैं। ऐसा ही एक फल है अमरूद जो शरीर की पोषक तत्वों को पूरा कर सकता हैं और पोषक तत्वों की कमी से बचा कर रख सकता है। मौसमी फल सेहत के लिए हमेशा से ही फायदेमंद माने गए है। हर मौसमी फलों का सेवन हेल्थ के लिए हमेशा से ही अच्छे माने जाते हैं। अमरूद का सेवन हेल्दी होने के साथ साथ शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अमरूद तासीर में ठंडा होने से यह फल डाइजेशन को काफी मजबूत बना सकता हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट और कई प्रकार के पोषक तत्व होने से यह फल कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। चलिए जानते हैं अमरूद के पत्तों से मिलने वाले फायदों के बारे में। (Amrud ke patte ke fayde in hindi)

Amrud ke patte ke fayde
Amrud ke patte ke fayde

अमरूद के औषधीय गुण

अमरूद मे एंटी डायबिटिक, एंटी फंगल, एंटी डायरियल गुण पाए जाते हैं। अमरूद गैस्ट्रिक समस्या जैसे एसिडिटी, कब्ज मे लाभकारी होता है। अमरूद के पत्ते दांतों के लिए बड़े फायदेमंद माने जाते हैं। इसके पत्ते चबाने से दांतों में लगी किड निकल जाती है। दांत मजबूत बनते है और मुंह की बदबु भी कम हो जाती है। आयुर्वेद के अनुसार अमरूद तासीर मे ठंडे और स्वाद में खट्टे मीठे होते हैं। यह फल त्रिदोष नाशक होते है, जो वात, पित्त और कफ को संतुलित करते हैं। अमरूद फाइबर, विटामिन सी, खनिज और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते है।

यह भी पढ़ें: कब्ज की परेशानी में रामबाण है अमरूद, मिलते हैं ये 5 फायदे

1. पाचन शक्ति में फायदेमंद

आपकी कमजोर पाचन शक्ति को मजबूत करने में अमरूद के पत्ते काफी मदद कर सकते हैं। अमरूद के पत्ते एंटी बैक्टेरियल और एंटी माइक्रोबियल्स के गुणों से भरपूर होते हैं। यह पत्ते पाचन को बेहतर बनाने के अलावा गैस्ट्रिक अल्सर मे भी फायदेमंद होते है। खाली पेट अमरूद के पत्तों का उपयोग पाचन के लिए उपयोगी होते हैं।

2. श्वसन संबंधित समस्या

श्वसन संबंधित समस्याओं में अमरूद के पत्ते मदद कर सकते हैं। अमरूद के पत्तों में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते है, जो खांसी, सांस और अस्थमा जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायता कर सकते हैं। दमा, ब्रोंकाइटिस से परेशान रहने वाले लोग अमरूद के पत्तों का उपयोग करके अपने समस्या को कम कर सकते हैं।

3. शुगर को रखे कंट्रोल

अमरूद के पत्तों में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शुगर को कंट्रोल रखने में सहायता करते हैं। अमरूद के पत्तों में एंटी हाइपरग्लाइसीमिक और पॉलिसक्राइड पाए जाते हैं जो टाइप 2 डायबिटीज में काम में आते हैं और शुगर को कंट्रोल में रख सकते हैं। डायबिटिक मरीजों को अमरूद के पत्तों को अपने दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए।

4. रोगप्रतिरोधक शक्ति में फायदेमंद

अमरूद में मौजूद विटामिन-सी और विटामिन-ए इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन सी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद होते हैं और रोगों से बचाव करने के लिए बहुत मदद करते हैं। इसके पत्ते चबाकर खाने से इम्युनिटी मजबूत बन सकती हैं।

5. डायरिया से बचाव

डायरिया से बचाव करने के लिए अमरूद के पत्ते मदद कर सकते हैं। अमरूद के पत्ते पेट से संबंधित समस्या मे आराम दिला सकते हैं और यह खून को बढ़ाने में भी मददगार होते है। ऐसे में जो लोग डायरिया से परेशान रहते है वे लोग अमरूद के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसके पत्तों का रस डायरिया से छुटकारा दिला सकते हैं।

6. हृदय का स्वास्थ्य

अमरूद के पत्तों में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बढ़ाता हैं।

7. आंखों के लिए फायदेमंद

अमरूद के पत्तों में विटामिन-सी, विटामिन ए, जिंक, फोलेट जैसे आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करते हैं।

8. ओरल हेल्थ में फायदेमंद

अमरूद के पत्तों में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो मसूड़ों की सूजन और किड को दूर करते हैं। मुंह की खराब बदबु को दूर करते हैं और दांतों को जड़ से मजबूत बनाते हैं।

9. स्किन और बालों के लिए

अमरूद के पत्तों का पेस्ट बालों पर और चेहरे पर लगाने से बालों का डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या में राहत मिलती है और चेहरे पर के कील मुंहासे और पिंपल्स से राहत मिलने लगती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

सुबह खाली पेट अमरूद के कुछ पत्ते चबाएं या इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर चाय की तरह पीए

यहां और पढ़ें: पेट से जुड़ी इन 4 समस्याओं में फायदेमंद है अमरूद, ऐसे करें सेवन

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

Leave a Comment