Sea Buckthorn Oil: पोषक तत्वों का पिटारा है सी बकथॉर्न का ऑयल, मिलते है ये 6 फायदे

Sea Buckthorn Oil: लद्दाख की पहाड़ी क्षेत्रों में उगने वाली सी-बकथॉर्न एक शक्तिशाली बेरी है। 14000 फिट की ऊंचाई पर उगने वाली यह बेरी कई रोगों से बचा कर रखने वाली एक ‘संजीवनी बूटी’ है।

Sea Buckthorn Oil Benefits – सी बकथॉर्न ऑयल के फायदे

इस प्रकृति ने इंसान के सेहत के लिए ऐसे कई फल उपलब्ध करके दिए हैं, जिनका आयुर्वेद में भी काफी महत्व होता हैं। ऐसा ही लद्दाख के पहाड़ों पर उगने वाला एक महत्वपूर्ण फल है ‘सी बकथॉर्न’। भारत इसकी उपलब्धता मे दूसरे नंबर पर आता है इसीलिए भारत देश को सी-बकथॉर्न की सुवर्ण खाल भी कहा जाता है और सी बकथॉर्न को लद्दाख का गोल्ड भी कहा जाता है। इस बेरी में अन्य फलों के तुलना में पोषक तत्व काफी ज्यादा होते हैं। इसीलिए इसे कई रोगों को मात देने वाली संजीवनी बूटी भी कहा जाता है। इसके जूस के अलावा इसका ऑयल भी बहुत सेहतमंद होता है। इसका ऑयल काफी सारे औषधि बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसका ऑयल स्किन, बाल, हार्ट और कैंसर के जोखिम को कम करने मे बहुत सहायता करता है। इसके नियमित उपयोग से स्किन और बालों को हेल्दी रखने में काफी मदद मिलती हैं। सी बकथॉर्न ऑयल के अलावा इसके कैप्सूल भी आसानी से मिल जाते हैं। जानते हैं सी बकथॉर्न ऑयल से मिलने वाले फायदों के बारे में। (Sea Buckthorn Oil Benefits In Hindi)

Sea Buckthorn Oil
Sea Buckthorn Oil

पोषक तत्वों से भरपूर यह ऑयल

सी बकथॉर्न ऑयल को पोषक तत्वों का खजाना भी कहा गया है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं। विटामिन सी का समृद्ध स्त्रोत होता हैं सी बकथॉर्न। एंटी ऑक्सीडेंट और मिनरल्स रोगों को दूर रखने में मदद करते हैं और बढ़ते उम्र की गति को धीमा करते हैं। इसका उपयोग आपको सेहतमंद और बीमारियों से दूर रख सकता हैं।

स्किन को बनाता है चमकदार

सी बकथॉर्न के फलों को एक्सट्रैक्ट करके पीले रंग का ऑयल निकाला जाता है। यह ऑयल स्किन समस्याओं में काफी असरदार होता है। इसके ऑयल में ‘ओमेगा 7’ और ‘विटामिन ए’ यह स्किन के लिए जरूरी पोषक घटक मौजूद होते हैं। विटामिन ए, ओमेगा 7 और एंटी ऑक्सीडेंट स्किन को चमकदार बनाने में काफी जरूरी होते है। इसके ऑयल में लिनोलिक एसिड, पामिटोलिक एसिड पाए जाते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट और टाइट रखने में मदद करते हैं। त्वचा पर के झाइयां, फाइन लाइन्स और रिंकल्स से मुक्ति दिलाने में मदद करते हैं। बुढ़ापे के असर को तेज रफ्तार से कम करते हैं। कील मुंहासे, दाग धब्बे और डलनेस को दूर करते हैं। इसके ऑयल को सीधा त्वचा पर लगाया जा सकता है।

डायबिटीज के लिए असरदार

डायबिटीज के ऊपर सी बकथॉर्न ऑयल को असरदार कहा गया है। इसका ऑयल इंसुलिन को स्पाइक होने से बचाता हैं। फ्री रैडिकल्स के कारण भी कही बार शुगर लेवल बढ़ने लगता हैं। फ्री रैडिकल्स को प्रभावी रूप से कम करता है सी बकथॉर्न ऑयल। इंसुलिन की गति में सुधार करता है, जिससे टाइप 2 डायबीटिज का जोखिम कम होता है। इसका ज्यूस भी डायबिटीज में फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसकी चाय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोगप्रतिकारक शक्ति मजबूत बनाता हैं

रोगप्रतिकारक शक्ति मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी अति आवश्यक होता है। और सी बकथॉर्न को विटामिन सी का राजा कहा जाता है। इसमें आंवले से भी अधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी का एक समृद्ध स्त्रोत है सी बकथॉर्न। विटामिन सी संक्रमण से लड़ने में इम्युनिटी बूस्ट करने मे मदद करता है। साथ ही इसमें फ्लेवोनॉयड्स भी होते हैं, जो इम्युनिटी बूस्ट करने मे मदद करते हैं और वायरस से बचाएं रखतें है।

हृदय रहेगा निरोगी

सी बकथॉर्न ओमेगा फैटी एसिड्स से भरपूर होता हैं। इसमें ओमेगा 3, ओमेगा 7, ओमेगा 9, ओमेगा 6 जैसे सभी आवश्यक ओमेगा होते हैं। इसमें हर ओमेगा की अपनी अपनी एक अलग भूमिका होती है। यह ओमेगा कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखकर हृदय के जोखिम को कम करते है। हृदय रोगों के लिए ओमेगा 3 बेहद जरूरी होता है। यह रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है, कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कमजोर करता है, जिससे ब्लॉकेजेस होने का खतरा कम होता है। जिससे हार्ट अटैक का जोखिम भी दूर हो जाता हैं। इस ऑयल में क्वेरसेटिन नाम का एक पावरफुल कंपाउंड होता है। जिससे हृदय स्वस्थ और निरोगी रखने में काफी मदद मिलती है।

यहां और पढ़ें: इस पहाड़ी फल में छुपा है चेहरे की चमक का राज

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

Leave a Comment