Sea Buckthorn Oil Benefits: स्किन और बालों के लिए सी बकथॉर्न ऑयल के फायदे

Sea Buckthorn Oil Benefits: स्किन और बालों की समस्याओं में सी बकथॉर्न ऑयल फायदेमंद होता हैं। इसकी मदद से स्किन को हाइड्रेट और जवां रखा जा सकता हैं। इसके इस्तेमाल से बाल भी हेल्दी बने रहते हैं।

सी बकथॉर्न ऑयल – Sea Buckthorn Oil

लद्दाख की 14000 हजार की ऊंचाई पर उगने वाला सी बकथॉर्न के बीजों को एक्सट्रेक्ट करके निकाला जाता है यह सी बकथॉर्न (Sea Buckthorn Oil) ऑयल। इस सी बकथॉर्न ऑयल में उच्च मात्रा में विटामिन सी, ई, ए, एंटी ऑक्सीडेंट और फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं। ये सारे न्यूट्रिएंट्स स्किन और बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते है। ये सारे न्यूट्रिएंट्स सी बकथॉर्न ऑयल में उच्चतम मात्रा में होने से इससे बने उत्पादनोकी डिमांड भी काफी बढ़ने लगी है। नारंगी रंग का दिखने वाला यह छोटा सा फल अपने उच्च पोषक तत्वों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। इसीलिए इसे पोषक तत्वों का भंडार (Power House Of Nutrition) भी कहा जाता है। वैसे तो यह फल अमेरिका, चाइना, जापान, यूरोप जैसे बाहरी देशों में ज्यादा पाया जाता है। लेकिन इसकी उपलब्धता मे भारत दूसरे नंबर पर आता है, इसीलिए भारत को सी बकथॉर्न की सुवर्ण खाल भी कहा जाता है। इसके पोषक तत्वों के कारण इससे बने कई उत्पाद जैसे ज्यूस, बेरी, चाय, ऑयल, कैप्सूल्स मार्केट मे मिलने लगे है। आज हम जानेंगे कैसे सी बकथॉर्न ऑयल से स्किन और बालों को स्वस्थ बनाएं रख सकते है। (Sea Buckthorn Oil Benefits In Hindi)

Sea Buckthorn Oil Benefits
Sea Buckthorn Oil Benefits

स्किन के लिए सी बकथॉर्न ऑयल के फायदे – Sea Buckthorn Oil Benefits For Skin

1. सी बकथॉर्न ऑयल स्किन की गहराई तक जाके स्किन को अच्छेसे हाइड्रेट रखता है और मॉइश्चराइज करता है।

2. ड्राई और सेंसिटिव स्किन को अंदर से पोषण देता है।

3. उच्चतम मात्रा का विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट दाग धब्बे, झुरिया को कम करता है। और एंटी एजिंग में काफी मदद करता है।

4. सी बकथॉर्न ऑयल में ओमेगा 7 पाया जाता है, जो स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है। यह एक दुर्लभ ओमेगा है जो सी बकथॉर्न ऑयल में पाया जाता है। यह स्किन को चमकदार और बेहतर बनाने का काम करता है।

5. इसमें लिनोलेनिक और पामीटॉलिक एसिड होता हैं, जो बुढ़ापे के असर को कम करता हैं और फाइन लाइन्स और रिंकल्स से मुक्ति दिलाता है।

6. यह ऑयल चोटों के घाव भरने में, जलने और सूजन को कम करने मे मदद करता है।

7. सी बकथॉर्न ऑयल सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने मे मदद करता है।

8. इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण कील-मुंहासे और पिंपल्स को कम करने मे मदद करते हैं। इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी इफैक्ट्स हानिकारक बैक्टीरिया को दूर रखते हैं।

9. इसके फैटी एसिड्स और विटामिन ए स्किन को टाइट बनाएं रखते हैं।

10. इसके नियमित उपयोग से स्किन चमकदार और हेल्दी बनी रहती हैं।

( यह भी पढ़ें: सी बकथॉर्न से स्वास्थ्य को मिलते है 6 हैरान करने वाले फायदे )

बालों के लिए सी बकथॉर्न ऑयल के फायदे – Sea Buckthorn Oil For Hair

1. सी बकथॉर्न ऑयल के जरूरी फैटी एसिड्स और विटामिन ई बालों को जड़ से मजबूती प्रदान करते हैं।

2. हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने मे फायदेमंद होता है सी बकथॉर्न ऑयल।

3. सी बकथॉर्न ऑयल बालों को प्राकृतिक तरीके से काला और घना बनाता हैं। सॉफ्ट और मुलायम रखता है।

4. इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी इफैक्ट्स स्कैल्प मे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे हेयर ग्रोथ तेजी से होता हैं और डैंड्रफ खत्म करने मे मदद मिलती हैं।

5. यह ऑयल स्कैल्प मे ब्लड फ्लो को तेज करता है, जिससे बालों की जड़ें मज़बूत बनती हैं।

6. सी बकथॉर्न ऑयल ड्राई और बेजान बालों में नई जान डालता है।

( यह भी पढ़ें: इस पहाड़ी फल में छुपा है चेहरे की चमक का राज )

सी बकथॉर्न ऑयल से कुछ संभाव्य नुक़सान – Side Effects Of Sea Buckthorn Oil

* इससे सेंसिटिव स्किन वालों को रिएक्शन भी हो सकते है। इसीलिए इसे हाथ पर लगाके चेक जरूर कीजिए।

* यह ऑयल गाढ़ा होने के कारण इससे स्किन ऑयली नजर आ सकती है और पिंपल्स का कारण भी बन सकता है।

* अति सेंसिटिव स्किन लोगों को इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए। इससे स्किन पर रैशेज, खुजली और दाने भी हो सकते हैं।

यहां और पढ़ें: पोषक तत्वों का पिटारा है सी बकथॉर्न का ऑयल, मिलते है ये 6 फायदे

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment