Sea Buckthorn Juice Pine Ke Fayde: हिमालयन बेरी और संजीवनी बूटी के नाम से मशहूर सी बकथॉर्न के बारे हम आपको इस लेख मे इसके बारे मे कुछ फायदों के बारे मे विस्तृत जानकारी बताने वाले हैं। जानते हैं जानकार लोगों की इसके बारे मे क्या सलाह देते हैं।
Sea Buckthorn Juice Pine Ke Fayde – सी बकथॉर्न ज्यूस पीने के फायदे
इस धरती पर ऐसे कई शक्तिशाली पेड़-पौधे-फल है जिनके बारे मे हमें बहुत कम जानकारी होती हैं। लेकिन वही हमारे सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। लद्दाख की ऊंची पहाड़ियों पर उगने वाला ऐसा ही एक फल है सी बकथॉर्न। यह नारंगी रंग का फल दिखने में जितना छोटा होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस सी बकथॉर्न के फल में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, ओमेगा फैटी एसिड्स, एंटी ऑक्सीडेंट, मैग्नेशियम, कैल्शियम, मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए इसे पोषक तत्वों का पिटारा भी कहा जाता है। इस फल में पोषक तत्वों की मात्रा इतनी होती हैं, कि इसकी तुलना संजीवनी बूटी से भी की जाती है। इसके पोषक तत्व हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सी (sea buckthorn) बकथॉर्न का ज्यूस हेल्थ की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। आज के इस लेख में हम आपको इसके ज्यूस के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे मे जानकारी देने वाले हैं, जिसके बाद आप तुरंत ही मार्केट से सी बकथॉर्न का ज्यूस लेकर इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे। (Sea Buckthorn Juice Pine Ke Fayde)

1. चमकदार और हेल्दी स्किन मे फायदेमंद
हेल्दी और चमकदार स्किन के लिए हम अक्सर परेशान रहते हैं और इसके लिए मार्केट के कॉस्मेटिक चीजों का अति इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन इससे स्किन को अधिक नुक़सान होने लगता है। इसीलिए हमे सुरक्षित चीजों का उपयोग करना चाहिए। ओमेगा फैटी एसिड्स, एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर सी बकथॉर्न का ज्यूस इसमें बहुत लाभदायक साबित हो सकता हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और ओमेगा फैटी एसिड्स फ्री रैडिकल्स से बचाके स्किन को हाइड्रेट और हेल्दी बनाता हैं। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा फैटी एसिड्स और लिनोलिक एसिड स्किन को टाइट रखते हैं। समय से पहले होने वाले बुढ़ापे के असर को तेज रफ्तार से कम करते है। एजिंग साइन को कम करते हैं। दाग, धब्बे झुरिया और फाइन लाइन्स को कम करते हैं। चेहरे की डलनेस, पिंपल्स और स्किन की सभी समस्याओं में रामबाण जैसे काम करता हैं सी बकथॉर्न का ज्यूस।
2. इम्युनिटी बनती है मजबूत
इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए विटामिन सी अति आवश्यक होता है। सी-बकथॉर्न में विटामिन सी आंवले से भी अधिक होता है, जो हमारी इम्युनिटी मजबूत करने में बहुत मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट भी बताते है कि इसका ज्यूस वायरल इन्फेक्शन के असर को कम करके सर्दी जुखाम से बचाकर रख सकता है। अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है और ज्यादातर बीमार रहते हो, तो इसके लिए सी बकथॉर्न का ज्यूस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं।
3. हार्ट हेल्थ का रखें खयाल
सी बकथॉर्न के एंटी ऑक्सीडेंट और फैटी एसिड्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखते हैं। जिससे खून में ब्लॉकेजेस होने का खतरा कम हो जाता है। इसका नियमित सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होने लगता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ने लगता है। अगर आप भी हार्ट हेल्थ में सुधार करना चाहते हैं, या आपका कोई करीबी हार्ट हेल्थ से परेशान रहता हैं, तो सी बकथॉर्न का उपयोग जरूर करें।
4. सूजन से दिलाएं राहत
सुबह उठते ही कई लोगों के चेहरे पर या पैरों पर सूजन दिखाई देती है। इसके फल में एंटी इन्फ्लेमेटरी इफैक्ट्स होने से यह उसपर अच्छेसे काम करता हैं। इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी इफैक्ट्स शरीर की सूजन और दर्द को कम करता हैं। साथ ही इसका उपयोग बैक पैन, मसल पैन और जोड़ो के दर्द में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
5. ब्रेन हेल्थ मे फायदे
सी बकथॉर्न मे विटामिन बी 12 और ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं। यह न्यूट्रिएंट्स ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसके पोषक तत्व ब्रेन मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाकर यादाश्त के लिए बहुत बढ़िया होते हैं।
6. तनाव करें कम
हमारे शरीर मे रोगों का जेनेटिक और ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस एक बहुत बड़ा कारण होता है। यह दोनों भी शरीर मे एक साथ बढ़ने से हमारे शरीर मे अनेक रोग बढ़ सकते हैं। सी बकथॉर्न के एंटी ऑक्सीडेंट स्ट्रैस को मैनेज करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस को कम करते हैं।
7. यहां ध्यान दें
यदि आप सी बकथॉर्न का ज्यूस इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो इसे खाली पेट उपयोग ना करें। गर्भवती महिला भी इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले। जानकारी के अभाव के कारण किसी भी चीज का इस्तेमाल नुकसानदेह हो सकता है।
यहां और पढ़ें: स्किन और बालों के लिए सी बकथॉर्न ऑयल के फायदे
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
