Gond Katira Benefits: इस एक चीज ने गर्मियों में कई लोगों की जान को बचाकर रखा है

Gond Katira Benefits: आयुर्वेद मे गोंद कतीरा को गर्मियों का अमृत कहा गया है। गर्मी के लिए गोंद कतीरा को बेहद फायदेमंद बताया गया है। गर्मी में इसका इस्तेमाल हीट स्ट्रोक से बचाकर रख सकता है। क्योंकि इसमें नैचुरली कूलिंग इफैक्ट्स होते हैं। ये पेट की गर्मी को शांत करके शरीर मे ठंडक प्रदान करता है।

Gond Katira Benefits In Hindi: बढ़ती हुई गर्मी से इंडिया में आज हर कोई परेशान है। बढ़ता जा रहा तापमान आज बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। गर्मी से बचने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल लोग करते रहते हैं। लेकिन उससे चाहिए उतनी राहत नहीं मिल पाती। क्या आप भी हैं गर्मी से परेशान और तलाश में ऐसे चीज के, जो गर्मी में दिन भर शरीर को ठंडक प्रदान करता रहे, पेट की जलन को शांत करे और गर्मी से राहत दिलाए? गर्मी से राहत दिलाने के लिए जो सबसे बढ़िया और नैचुरल भी हो। आयुर्वेद मे गोंद कतीरे (Gond Katira) को सेहत के खजाने के रूप मे देखा जाता है। गर्मी में गोंद कतीरा किसी वरदान और हेल्थ सप्लिमेंट से कम नहीं होता। इसकी तासीर ठंडी होने से यह गर्मी के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है। गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए ठंडी चीजों का सेवन जरूरी होता है। गर्मियों मे बॉडी जल्दी डीहाइड्रेट हो जाती हैं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तरल और ठंडी चीजों का इस्तेमाल डाइट में जरूरी होता है। इसमें पानी को एब्जॉर्ब करने की क्षमता ज्यादा होने से यह तासीर मे ठंडा होता है। इसीलिए इससे बॉडी हाइड्रेट बनी रहती है। इसीलिए इसे गर्मी के लिए फायदेमंद माना जाता है। जानते हैं गर्मी में गोंद कतीरे का सेवन करना कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। (Gond Katira Benefits In Hindi)

Gond Katira Benefits
Gond Katira Benefits

गोंद कतीरा से मिलने वाले फायदे – Gond Katira ke Fayde

गोंद कतीरा पानी को ज्यादा मात्रा मे एब्जॉर्ब करता है। इसीलिए इससे बॉडी डिहाइड्रेशन से बची रहती है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए इससे पाचन शक्ति भी बढ़िया होती है। जिससे गैस, कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग मे भी राहत मिलती है। गोंद कतीरे में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस भी मौजूद होता है। जिससे हड्डियां भी मजबूत बनी रहती है। गर्मियों मे होने वाले पित्त दोष से भी इससे छुटकारा मिल सकता है।

गर्मी में गोंद कतीरा के फायदे – Gond Katira Ke Fayde

1 – गोंद कतीरे में पानी की मात्रा भरपूर होती है, जिससे गर्मी में गोंद कतीरा बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाएं रखता है और पित्त दोष को कंट्रोल में रखता है।

2 – गोंद कतीरा तासीर मे ठंडा होने से यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है। जिससे हीट स्ट्रोक लगने का खतरा कम हो जाता है।

3 – गोंद कतीरा मे फाइबर भरपूर मात्रा में होने से यह शरीर मे एनर्जी बूस्ट की तरह काम करता है। जिससे थकान और कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

4 – गर्मियों में नैचुरली कूलिंग इफैक्ट्स का काम करता है। शरीर की गर्मी को दूर करके शरीर मे ठंडक बनाए रखता है।

गोंद कतीरा खाने के फायदे – Gond Katira Khane ke Fayde

हमारे पूर्वज अक्सर गोंद कतीरे को गर्मी के दिनों में अपने डायट मे जरूर शामिल करते थे। आज भी कई जानकार लोग इसका नियमित उपयोग करते हैं। क्योंकि शरीर को इससे कई लाभ मिलते है।

1. डाइजेशन मे मिलते है फायदे

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए बहुत बढ़िया होता है गोंद कतीरा। दरअसल इसमें पानी और फाइबर की भरपूर मात्रा होने से यह पाचन तंत्र मे सुधार करता है। जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होने से यह पेट की जलन को शांत करता है, जिससे गैस, कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में आराम दिलाने में मदद करता है।

2. स्किन के लिए है फायदेमंद

स्किन के लिए भी गोंद कतीरा काफी फायदेमंद बताया गया है। बता दे कि गोंद कतीरे में एंटी एजिंग इफैक्ट्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बहुत जरूरी होते हैं। यह एंटी एजिंग इफैक्ट्स चेहरे पर की झुर्रियां, बुढ़ापे के असर को कम करने मे मददगार होते है। गोंद कतीरा का उपयोग करते रहने से स्किन को टाइट रखने में मदद मिलती है। गोंद कतीरा चेहरे पर नैचुरल ग्लो को बढ़ाता है और दाग धब्बे कम करने मे मदद करता है।

3. हाथ पैर की जलन को करे कम

गर्मी के मौसम मे अक्सर लोगों में हाथ पैर में जलन महसूस होती है। ऐसे में गोंद कतीरा इसमें लाभदायक साबित हो सकता है। अगर आपके भी हाथ पैरों में जलन होती है, तो आपको गोंद कतीरे से राहत मिल सकती है। इसीलिए आप गोंद कतीरे को रात भर पानी में भिगोकर रखें और दूसरे दिन सुबह इसे हाथ पैरों पर अच्छेसे लगाए, इससे आपकी जलन मे काफी हद तक आराम मिलने लगेगा। अधिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल गोंद कतीरे का ज्यूस बनाकर करे।

4. नाक से खून आने पर

तेज धूप और गर्मी के कारण अक्सर छोटे बच्चों मे नाक फूटने की समस्या हो जाती है। तेज धूप के कारण नाक से खून बहने लगता है। जिसे नकसीर कहा जाता है। इसमें गोंद कतीरे का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी तासीर ठंडी होने से शरीर की गर्मी को शांत करने मे बहुत मदद मिलती हैं। लेकिन छोटे बच्चों मे इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

कैसे करें गोंद कतीरे का सेवन – How to consume Gond Katira

• गोंद कतीरे के कुछ क्रिस्टल्स को रात भर पानी में भिगोकर रखें।

• दूसरे दिन यह जेली जैसा बन जाएगा।

• इसका उपयोग आप दही के साथ, नींबू शरबत के साथ या अन्य किसी भी ड्रिंक के साथ कर सकते हैं।

• चाहे तो आप इसे नॉर्मल पानी के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

• इसे रोज पीना लाभकारी हो सकता है।

• गर्मी के मौसम गोंद कतीरे का सेवन फायदेमंद होता है।

• गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है इसीलिए गर्मी में इसका उपयोग बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन ठंडी के दिनों में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

यहां और पढ़ें: अस्थमा मे लाभदायक होते है ये 5 घरेलू उपाय

डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।

 

Leave a Comment