Mango Benefits: आम को फलों का राजा सिर्फ इसीलिए नही कहा जाता कि, ये स्वाद मे मिठा होता है। बल्कि आम खाने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं और शरीर स्वस्थ रहने के साथ साथ कई समस्याएं भी दूर होती है।

Mango Benefits: कुदरत ने मौसम के हिसाब से हर चीज को उपलब्ध करके दिया है। जिससे इंसान हो या जानवर हर किसी को इन चीजों से लाभ मिलता रहे। गर्मियों के मौसम मे बाजार मे भर भर के मिलने वाला आम (Mango) एक ऐसा ही कुदरत का एक बेहतरीन तौफ़ा है, जिसे फलों का राजा कहा जाता है। यह फलों का राजा शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर मे काफी सारी चीजों की कमी को पूरा करने मे मदद मिलती है। आम मे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिसका सेवन करने से सोडियम, आयरन, विटामिन सी, मिनरल्स और पोटैशियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। गर्मियों मे लोग इसका जी भरकर सेवन करते हैं। यह आम अपने खट्टे मिठे स्वाद से हर किसी को मोहित कर देता है। पानी, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा मे होने से यह शरीर की थकान को चुटकियों मे दूर कर देता है। मिनरल्स जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा मे होने से शरीर की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। विटामिन सी और मिनरल्स भरपूर मात्रा मे उपलब्ध होने से रोगप्रतिकारक शक्ति को भी मजबूत करने मे मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर और कार्बोहाइड्रेट शरीर की थकान को दूर करते हैं। फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और पानी की भरपूर मात्रा होने से वजन को नियंत्रित तथा कम करने मे बहुत सहायता मिलती है। आम शरीर को लंबे समय तक हेल्दी और ऊर्जावान रखने में मदद करता है। जानते हैं आम से मिलने वाले बाकी फायदों के बारे मे। (Mango Benefits In Hindi)
आम खाने के फायदे – Benefits Of Eating Mango In Hindi
1. पाचन शक्ति में है फायदेमंद
आम मे पानी की मात्रा भरपूर होती है, जिससे ये पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है और पाचन शक्ति को मज़बूत बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर, कार्बोहाइड्रेट पेट से जुड़ी समस्याओं मे मदद करते हैं, जिससे कब्ज, एसिडिटी और अपचन मे आराम मिलने लगता है और डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त रहती हैं।
2. वजन को रखता है नियंत्रित
वजन से परेशान लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है आम। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं और वजन को कम करने के बारे मे सोच रहे हैं, तो इसमें आम आपके बहुत काम आ सकता है। इसमें पानी, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मौजूद होता है। जिससे यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ और एनर्जेटिक महसूस करवाता है। आम के खाने से लंबे समय तक भी भूख को कंट्रोल मे रखा जा सकता है, जिससे कि वजन को कम करने मे काफी मदद मिल सकती है।
3. आंखे भी रहती है स्वस्थ
आंखों को भी हेल्दी बनाए रखता है आम। आंखों की नमी को बरकरार रखने में काफी लाभकारी होता है आम। इस आम मे विटामिन ए और बीटा कैरोटिन भरपूर मौजूद होता है। जिससे कि यह आंखों से संबंधित बीमारियों को कम करता है, आंखों की नमी को बनाए रखता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। आम खाने से कॉर्निया लंबे समय तक हेल्दी बनी रहती है।
4. इम्युनिटी को बनाता है मजबूत
इम्युनिटी को मज़बूत बनाने मे आम बहुत फायदेमंद माना जाता है। आम मे विटामिन सी भरपूर मात्रा मे पाया जाता है, जो इम्युनिटी को बूस्ट करके बीमारियों को शरीर से दूर रख सकता है। आम खाने से इम्युनिटी मजबूत होने के साथ साथ यह मौसमी बीमारियों को भी दूर रखता है।
5. हीट स्ट्रोक से कर सकता है बचाव
गर्मी में अक्सर हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। आम मे पानी की भरपूर मात्रा होने से यह पेट मे ठंडक बनाए रखता है। पानी की मात्रा भरपूर होने से यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाएं रखता है और हीट स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।
6. दिमाग के लिए फायदेमंद
आम को फलों का राजा सिर्फ इसीलिए नही कहा जाता कि यह स्वादिष्ट और खाने मे रसीला होता है, बल्कि यह दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके खाने से मेमोरी तेज बनी रहती है। आम मे ग्लूटामिक एसिड पाया जाता है, जो दिमागी समस्या के लिए फायदेमंद होता है। यह ग्लूटामिक एसिड दिमाग को बेहतर बनाता है और याददाश्त को मजबूत करता है।
यहां और पढ़ें: फेफड़ों को स्वस्थ रखने वाली एक जादुई औषधि
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
