Ganne Ka Juice Pine Ke Fayde: गर्मी के दिनों मे गर्मी से राहत मिलने के लिए अलग अलग पेयों का सेवन किया जाता है। इन दिनों गन्ने का जूस सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। गन्ने के जूस का इस्तेमाल इन दिनों बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी से राहत मिलने के लिए आपको गर्मियों मे गन्ने के जूस का उपयोग अपने दिनचर्या मे जरूर करना चाहिए।

गर्मियों मे गन्ने के जूस से मिलने वाले फायदे – Ganne Ka Juice Pine Ke Fayde
गर्मी से राहत मिलने के लिए, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए इन दिनों कई प्रकार के जूस का इस्तेमाल किया जाता है। इन दिनों प्राकृतिक जूस के रूप मे गन्ने के जूस का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। क्योंकि गन्ने का जूस प्राकृतिक ही मीठा होने कारण यह अधिक लोकप्रिय हो जाता है। गर्मियों मे गन्ने के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि गन्ने का जूस शरीर मे पानी की कमी को दूर करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स को मैनेज करता है। जिससे शरीर मे ताजगी बनी रहती है और डिहाइड्रेशन से भी बचाए रखता है। गन्ने के जूस मे कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नेशियम अच्छी मात्रा मे पाए जाते हैं। जिससे कि हमारे सेहत को इम्युनिटी बूस्ट करने मे मदद मिलती है और साथ ही डाइजेशन को बेहतर करने मे भी मदद मिलती है। गन्ने के जूस मे लगभग 70% पानी पाया जाता है। गन्ने का जूस एंटी ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स का भी एक अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें अन्य खनिज, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स भी पाए जाते हैं। गन्ने का जूस पीने से कार्ब्स बढ़ जाते है और शरीर को तुरंत ही उर्जा प्रदान करते हैं। जानते है गर्मियों मे गन्ने का जूस पीने से क्या फायदा होता है। (Ganne Ka Juice Pine Ke Fayde)
1. शरीर को ताजगी प्रदान करे
गन्ने के जूस मे पानी की मात्रा अधिक होने से यह शरीर के लिए नैचुरल कूलेंट का काम करता है। इसीलिए गर्मी मे गन्ने के जूस को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। शरीर मे लंबे समय तक ठंडक बनाए रखने के लिए गन्ने का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स और कार्ब्स शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखते हैं। गर्मियों मे गन्ने का जूस शरीर मे ठंडक और ताजगी बनाए रखता है।
2. शरीर को करता है डिटॉक्स
शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने मे बहुत मदद करता है गन्ने का जूस। शरीर से सारे टॉक्सिंस जब बाहर निकल जाते है तब लिवर भी हेल्दी बना रहता है और चेहरे पर भी एक अच्छीसी चमक दिखाई देने लगती है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप गन्ने के जूस का सेवन कर सकते है। गन्ने का जूस शरीर को हाइड्रेट करके शरीर को ठंडा बनाए रखता है जिससे धूप लगने की, लू लगने की संभावना कम हो जाती है।
3. शरीर को रखे हाइड्रेट
गर्मी के मौसम मे शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। इन दिनों शरीर से बाहर निकलने वाले पसीने के कारण शरीर बहुत जल्द ही डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है। इसीलिए इन दिनों शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा मे पानी पीना जरूरी होता है। गन्ने के जूस मे कार्ब्स, फाइबर और पानी भरपूर मात्रा मे होने से यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाएं रखता है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करके रखता है। यह गन्ने का जूस आपके वजन को भी कंट्रोल मे रख सकता है और डाइजेशन को भी सुधार सकता है। गर्मियों मे गन्ने के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
4. डाइजेशन होता है बेहतर
गन्ने का जूस पाचन शक्ति के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गन्ने का जूस पाचन शक्ति में सुधार करता है। गन्ने के जूस मे फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम होता है जो हमारे डाइजेशन के लिए बहुत जरूरी होता है। गन्ने का जूस गैस, कब्ज, एसिडिटी से राहत दिलाने मे मदद करता है। गन्ने का जूस पेट मे ठंडक बनाए रखता है जिससे पेट की काफी सारी लक्षणों को कम करने मे सहायता मिलती है। इसीलिए गर्मी के मौसम मे गन्ने के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार गन्ने का जूस कभी भोजन के तुरंत बाद नही पीना चाहिए, नहीं तो पेट मे भारीपन, गैस, अपच का कारण बन सकता है। पेट फूलने की वजह हो सकती है।
5. एनर्जी बढ़ाने मे मिलती है मदद
पसीना शरीर से बाहर निकलने के कारण इन दिनों शरीर मे सुस्ती और थकान बनी रहती है। ऐसे मे गन्ने का जूस मदद करता है। गन्ने के जूस मे कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और ग्लूकोज बड़ी मात्रा मे उपलब्ध होते है जो शरीर को तुरंत ही एनर्जी देने का काम करते हैं। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों के कारण शरीर को तुरंत ही एनर्जी मिलने लगती है।
6. स्किन के लिए फायदेमंद
गन्ने का जूस पेट के साथ साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं, जिससे इन दिनों पसीने से होने वाले पिंपल्स और दाग धब्बे को कम करने मे मदद मिलती है। इसके अलावा गन्ने का जूस झुरिया और बुढ़ापे के असर को भी कम करता है।
यहां और पढ़ें: जानिए आम खाने के फायदे और नुकसान भी
डिस्क्लेमर : हेल्थ सीक्रेट्स पर हम आपके स्वास्थ और कल्याण के लिए प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह परामर्श जरूर करें।
