Ghee Benefits: रोज एक चम्मच घी खाने के 20 आश्चर्यकारक फायदे

Ghee Benefits: घी जिसे आयुर्वेद मे सर्वोत्तम रसायन और सभी रोगों पर काम करने वाली सर्वोत्तम सुपरफूड कहा जाता है।

ghee benefits
ghee benefits

Table of Contents

घी खाने के फायदे – Benefits Of Ghee
घी ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि ये कई औषधि गुणों से भरपूर होने के कारण सेहत के कई समस्याओं को प्रभावी रूप से दूर करने मे सक्षम होती है। घी(Ghee) मे एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस से उत्पन्न होने वाले फ्री रैडिकल्स को न्यूट्रलाइज करके कोशिकाओं को डैमेज होने से रोकता है। साथ ही डैमेज सेल्स को फिर से रिपेयर करके नए सेल्स को बनाती है। घी(Ghee) मे विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। घी ना सिर्फ सेहत के लिए बल्कि स्किन, बाल और आंखों के लिए भी जरूरी होता है। घी(Ghee) मे ओमेगा 3(DHA) और ओमेगा 6(CLA) भरपूर मात्रा मे होते है, जो आपको फैट लॉस मे बहुत मदद करता है। घी(ghee) खाने से मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे वजन को नियंत्रण मे रखा जा सकता है। जानते है घी खाने के फायदे।

क्यों खाना चाहिए घी?
घी मे विटामिन ए, विटामिन डी, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, कैल्शियम, पोटैशियम, ब्यूटायरेट जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्राओं मे होते हैं। घी खून फिल्टर करने मे, किडनी फिल्टर करने मे, लिवर फिल्टर करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। घी हमारे ऑर्गन्स को रिपेयर करके इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है। घी का उपयोग आयुर्वेद मे हजारों सालों से किया जा रहा है। इसका उपयोग आयुर्वेद मे दवाओं के रूप मे भी काफी किया जाता है। ये पुरुषों के स्पर्म क्वॉलिटी को बढ़ाने मे काफी अच्छा होता है।

घी से मिलने वाले फायदे – Benefits Of Ghee

1. एनीमिया मे फायदेमंद
हिमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए घी बहुत फायदेमंद होता है। हिमोग्लोबिन के कमी से हाथ पैर मे सूजन आना और कमजोरी आने लगती है। ऐसे मे रोज एक कप दूध मे घी मिलाकर पीने से हिमोग्लोबिन की समस्या मे फायदा मिलता है।

2. लिवर और किडनी के लिए फायदेमंद
घी मे एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है जिससे यह किडनी और लिवर को फिल्टर करके उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। फ्री रैडिकल्स से उत्पन्न होने खराब टॉक्सिंस को बाहर निकालकर सूजन को कम करके किडनी और लिवर को डैमेज होने से बचाता है।
3. स्किन को बनाए हेल्दी
तनाव, काम, अधूरी नींद या हार्मोनल इंबैलेंस के कारण कई बार चेहरे पर या आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आने लगते है। घी(ghee) मे प्राकृतिक मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टी होती है जो चेहरे के डार्क सर्कल्स को धीरे धीरे से कम करते है। ऐसे मे रोजाना घी का सेवन करने से ये स्किन को मुलायम बनाता है। घी मे कैल्शियम, विटामिन ए, डी, के, हेल्दी फैट और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते है। ये सभी न्यूट्रीशन सेल्स को स्वस्थ बनाएं रखते है और शरीर को हाइड्रेट रखने मे सहायता करते है।
4. फाइन लाइन्स को कम करता है
चेहरे पर फाइन लाइन्स आना ये पित्त प्रकृति का कारण है। शरीर मे पित्त बढ़ जाने से चेहरे पर फाइन लाइन्स आने लगते है, चेहरा डल और निस्तेज होते जाता है। और आयुर्वेद मे घी को पित्त नाशक कहा जाता है। पित्त को कम करने के लिए घी को परम औषधि कहा जाता है। रोज एक कप दूध मे घी मिलाकर पीने से पित्त धीरे धीरे कम होने लगता है।
5. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
हमारा ब्रेन 50% अधिक से भी फैट से बना होता है। घी मे हेल्दी फैट और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा मे होता है। रोज घी का सेवन करने से ये दिमाग को हेल्दी फैट प्रदान करता है। घी मे विटामिन ई पाया जाता है जो कॉग्निटिव फंक्शन्स के कार्य को सही से रखता है।
6. फैट लॉस मे फायदेमंद
देसी घी मे CLA भरपूर मात्रा मे होता है, जो फैट को कम करने का काम करता हैं। मार्केट मे मिलने वाले महंगे सप्लिमेंट के बजाय देसी घी फैट लॉस को तेजी से कम करने मे बहुत लाभकारी होता है। देसी घी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिससे दिल भी हेल्दी बना रहता है।
7. आंखों को रखे स्वस्थ
देसी घी आंखों मे ब्लड सर्कुलेशन को इम्रूव करता है, जिससे आंखों मे ड्राइनेस की समस्या नही होती। देसी घी आंखों के लिए कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है। जिससे आंखों की थकान को दूर करने मे मदद मिलती है।
8. पाचन शक्ति को मजबूत करता है
देसी घी आंतों मे एक प्रकार से लुब्रिकेशन बनाता है, जिससे आंतें सॉफ्ट और मुलायम बनी रहती है। कई बार आंतों पर खाना चिपके रहने से आंते ड्राई और रफ हो जाती है और खाने को पचाना मे मुश्किल होता है। लेकिन देसी घी आंतों को सॉफ्ट और मुलायम बनाए रखता है। इसमें पाए जाने वाला ब्यूटायरेट नाम का फैटी एसिड होता है, जो आंतों की परत को हेल्दी बनाए रखने मे सहायता करता है।
9. पुरुषों के लिए फायदेमंद
पुरुषों के लिए देसी घी बहुत खास मानी जाती है। पुरुषों मे होने वाले इनफर्टिलिटी और स्पर्म काउंट को देसी घी(ghee)
तेजी से सुधारता है। सीमित मात्रा मे घी खाने के कई फायदे है, लेकिन इसके अतिरिक्त सेवन से कब्ज़ और अपच की समस्या हो सकती है।
घी खाने के अन्य फायदे – Other benefits of ghee
* जोड़ो के लिए फायदेमंद।
* हड्डियां मजबूत बनाए घी।
* शरीर की गर्मी को कम करने मे मदद करता है घी।
* बॉडी के टॉक्सिंस को बाहर निकालता है घी।
* शुक्र धातु को बढ़ाता है घी।
* तनाव कम करने मे सहायक।
* जठराग्नि को तेज करता है।
* पाळी मे या अन्य स्थिति मे होने वाले रक्तस्राव को कम करता है घी।
* PCOD और PCOS मे लाभकारी।
* पाइल्स को कम करने मे लाभकारी।
* किडनी स्टोन को होने से रोकता है घी।
* खून को साफ करता है घी।
* एकाग्रता को बढ़ाने मे लाभकारी।
* एलर्जी मे फायदेमंद।
* सुबह एक कप दूध मे घी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

यहां और पढ़ें

प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक, जाने इससे मिलने वाले फायदे और सोर्सेस के बारे मे

Leave a Comment